एक्सप्लोरर

Bajaj Pulsar NS400Z: भारत में लॉन्च हुई नई बजाज पल्सर NS400Z, 5000 रुपये से कर सकते हैं बुकिंग

पल्सर NS400Z में 373 cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड मोटर है. यह इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और इसमें स्लिप और असिस्ट क्लच भी है. साथ ही मोटरसाइकिल में राइड-बाय-वायर तकनीक भी है.

Bajaj Pulsar NS400Z Launched: बजाज पल्सर NS400Z अब भारत में बिक्री के लिए लॉन्च हो चुकी है, जिसकी कीमत 1.85 लाख रुपये है, जो काफी कॉम्पिटेटिव है. बजाज ने 5,000 रुपये की राशि से पल्सर NS400Z के लिए बुकिंग एक्सेप्ट करना शुरू कर दिया है और इसकी डिलीवरी अगले महीने से शुरू होगी. पल्सर NS400, डोमिनार 400 से लगभग 46,000 रुपये सस्ती है, जो काफी महत्त्वपूर्ण है.

किससे होता है मुकाबला

यह 400 सीसी बाइक की मौजूदा सेगमेंट में सबसे सस्ती मोटरसाइकिल है जो 40 बीएचपी तक पॉवर जेनरेट करती है. बनाती है. यह पल्सर का अभी तक का सबसे पॉवरफुल वर्जन है. नई पल्सर ट्रायंफ स्पीड 400, बजाज डोमिनार और आगामी रॉयल एनफील्ड गुरिल्ला 450 को टक्कर देती है. 

डिजाइन

नई पल्सर NS400Z का लुक जाना-पहचाना सा है. फ्रंट एंड पर सिंगल एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट है, जिसके दोनों तरफ दो लाइटनिंग बोल्ट के आकार की एलईडी DRLs हैं और ऊपर एक छोटी फेयरिंग है. इसमें 43 mm शैंपेन गोल्ड कलर में USD फोर्क, 320 mm डिस्क ब्रेक और 17-इंच के अलॉय व्हील्स है, जिसका डिज़ाइन अन्य पल्सर NS मॉडल्स जैसा है. इसमें पीछे की तरफ 230 mm की डिस्क ब्रेक है. साइड प्रोफाइल में देखने पर, पल्सर NS400Z में एक मस्कुलर फ्यूल टैंक है, जिसमें बड़े टैंक एक्सटेंशन हैं जो मोटरसाइकिल के स्ट्रीटफाइटर लुक को कंप्लीट करते हैं. इसमें स्प्लिट सीट दी गई है और पीछे की तरफ मोटरसाइकिल में सिग्नेचर पल्सर एलईडी टेललाइट्स हैं.

इंजन 

इंजन की बात करें तो पल्सर NS400Z में 373 cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड मोटर है. यह इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है और इसमें स्लिप और असिस्ट क्लच भी है. साथ ही मोटरसाइकिल में राइड-बाय-वायर तकनीक भी है.

फीचर्स

फीचर्स के मामले में, यह अब तक की सबसे लोडेड पल्सर है, जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ एक नई फुल-कलर एलसीडी स्क्रीन है. कंसोल में बार-टाइप फ्यूल गेज और टैकोमीटर के साथ-साथ गियर पोजिशन इंडिकेटर, स्पीड के लिए एक बड़ा डिस्प्ले और ओडोमीटर और ट्रिप मीटर के लिए एक छोटा रीडआउट मिलता है. कंसोल के दाईं ओर एक चौकोर आकार का डॉट-मैट्रिक्स डिस्प्ले है जिसका उपयोग टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के लिए होता है. बाइक में म्यूजिक और लैप-टाइमर के लिए कंट्रोल भी दिए गए हैं.

हार्डवेयर 

मोटरसाइकिल में स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, एबीएस और चार राइडिंग मोड्स - रोड, रेन, स्पोर्ट और ऑफ-रोड  दिए गए हैं. मोटरसाइकिल में आगे की तरफ 110/70-17 टायर और पीछे की तरफ 140/70-R17 टायर है. इसके सीट की ऊंचाई 807 मिमी और ग्राउंड क्लीयरेंस 168 मिमी है. बजाज पल्सर NS400 चार कलर ऑप्शंस में आएगी, जिसमें ग्लॉसी रेसिंग रेड, प्यूटर ग्रे, मेटालिक पर्ल व्हाइट और ब्रुकलिन ब्लैक शामिल हैं.

यह भी पढ़ें - 

जानिए पहले से कितनी बदल गई है महिंद्रा की ये कार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

E10 पेट्रोल वापस लाने पर विचार कर रही सरकार, जानें फायदा
E10 पेट्रोल वापस लाने पर विचार कर रही सरकार, जानें फायदा
BMW की सबसे पैसा वसूल SUV? X1 LWB में लग्जरी की भरमार
BMW की सबसे पैसा वसूल SUV? X1 LWB में लग्जरी की भरमार
50 हजार डाउन पेमेंट पर Baleno खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
50 हजार डाउन पेमेंट पर Baleno खरीदें तो हर महीने कितनी EMI? जानें
लोग जमकर कर रहे EVs का इस्तेमाल, 72 फीसदी बढ़ी पब्लिक चार्जिंग
लोग जमकर कर रहे EVs का इस्तेमाल, 72 फीसदी बढ़ी पब्लिक चार्जिंग

वीडियोज

Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित
Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget