एक्सप्लोरर

Bajaj Pulsar NS125 या Hero Xtreme 125R: कौन है 125cc सेगमेंट की सबसे दमदार बाइक?

Bajaj Pulsar NS125 और Hero Xtreme 125R के बीच मुकाबला अब और दिलचस्प हो गया है. आइए जानें कौन-सी बाइक दमदार फीचर्स, परफॉर्मेंस और वैल्यू फॉर मनी देती है, ताकि आप तय कर सकें कौन सी बाइक बेहतर है.

125cc बाइक सेगमेंट भारतीय बाजार में हमेशा से पॉपुलर रहा है, क्योंकि ये बाइक्स बेहतर माइलेज, लो मेंटेनेंस और स्टाइल का सही कॉम्बिनेशन देती हैं. अब इस सेगमेंट में दो दमदार खिलाड़ी - Bajaj Pulsar NS125 और Hero Xtreme 125R आमने-सामने हैं. बजाज ने हाल ही में अपनी Pulsar NS125 को नए अपडेट्स और एडवांस फीचर्स के साथ लॉन्च किया है, जबकि Hero Xtreme 125R पहले से ही युवाओं की पसंद बनी हुई है. दोनों ही बाइक्स 125cc इंजन के साथ आती हैं, लेकिन फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में काफी अलग हैं. आइए जानते हैं कौन-सी आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकती है.

डिजाइन में कौन आगे?

  • Bajaj Pulsar NS125 का डिजाइन बिल्कुल NS160 और NS200 जैसा है, जो इसे ज्यादा स्पोर्टी और एग्रेसिव बनाता है. इसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, शार्प ग्राफिक्स और स्ट्रीटफाइटर-स्टाइल हेडलैम्प दिया गया है. बाइक को देखकर साफ लगता है कि इसे परफॉर्मेंस लवर्स के लिए डिजाइन किया गया है. दूसरी ओर, Hero Xtreme 125R एक यूनिक डिजाइन लैंग्वेज अपनाती है. इसका फ्रंट प्रोफाइल कॉम्पैक्ट है और इसमें LED हेडलाइट्स के साथ मॉडर्न लुक देखने को मिलता है.

 फीचर्स में Bajaj ने मारी बाजी

  • फीचर्स की बात करें तो Bajaj Pulsar NS125 ने 125cc सेगमेंट में नया ट्रेंड सेट किया है. यह इस सेगमेंट की पहली बाइक है जिसमें 3 ABS मोड्स (Road, Rain, Off-road) मिलते हैं. इसका नया LCD कंसोल अब ज्यादा मॉडर्न और इंफॉर्मेटिव है, जो टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसी सुविधाएं भी सपोर्ट करता है. वहीं Hero Xtreme 125R बेसिक फीचर्स जैसे डिजिटल-एनालॉग डिस्प्ले, LED लाइट्स और सिंगल-चैनल ABS के साथ आती है. ये फीचर्स के मामले में अच्छी है, लेकिन Bajaj ने NS125 में ज्यादा एडवांस टेक्नोलॉजी दी है जो राइडिंग एक्सपीरियंस को नया लेवल देती है.

कौन है ज्यादा पावरफुल?

  • दोनों बाइक्स में 125cc इंजन है, लेकिन उनके कैरेक्टर अलग हैं. Bajaj Pulsar NS125 का 124.45cc इंजन 12 PS की पावर और 11 Nm का टॉर्क देता है. यह फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम के साथ आता है और 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है. इसका इंजन रिस्पॉन्स तेज है और यह स्पोर्टी फील देता है. वहीं Hero Xtreme 125R में भी 125cc का इंजन है जो करीब 11.4 PS की पावर और 10.5 Nm टॉर्क देता है. यह इंजन ज्यादा स्मूद और फ्यूल एफिशिएंट है. शहर में चलाने के लिए यह बेहतरीन है क्योंकि इसका इंजन ज्यादा रिफाइंड फील देता है.

कीमत और वैल्यू फॉर मनी

  • कीमत के मामले में दोनों बाइक्स करीब हैं, लेकिन कुछ अंतर है. Bajaj Pulsar NS125 की कीमत लगभग 1.06 लाख (एक्स-शोरूम) है जबकि Hero Xtreme 125R की कीमत करीब 1.02 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. यानी Pulsar थोड़ी महंगी है, लेकिन उस अतिरिक्त 3,900 में आपको ज्यादा फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी मिलती है. अगर आप फीचर-रिच बाइक चाहते हैं तो Pulsar NS125 बेहतर डील है. वहीं बजट और एफिशिएंसी को ध्यान में रखकर खरीदारी करनी है तो Hero Xtreme 125R एक प्रैक्टिकल विकल्प है.

यह भी पढ़ें:-

लॉन्च के 1 महीने बाद ही महंगी हो गई Maruti Victoris, जानें किन गाड़ियों को देती है टक्कर? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV पर शिफ्ट हो रहे ग्राहक? Harrier की बिक्री ने चौंकाया
EV पर शिफ्ट हो रहे ग्राहक? Harrier की बिक्री ने चौंकाया
बस चंद दिन के लिए ऑफर, इतनी सस्ती मिल रही Tata की ये कारें
बस चंद दिन के लिए ऑफर, इतनी सस्ती मिल रही Tata की ये कारें
ज्यादा डिस्काउंट के साथ मिलेंगे एथर के स्कूटर, इन लोगों को फायदा
ज्यादा डिस्काउंट के साथ मिलेंगे एथर के स्कूटर, इन लोगों को फायदा
Nexon खरीदने से पहले जान लें इसका वेटिंग पीरियड, कब मिलेगी डिलीवरी?
Nexon खरीदने से पहले जान लें इसका वेटिंग पीरियड, कब मिलेगी डिलीवरी?

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget