एक्सप्लोरर

Bajaj Auto: अगले महीने भारत में एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लाएगी बजाज, किफायती होगी कीमत 

जनवरी 2020 में ईवी बाजार में एंट्री करने वाली बजाज ऑटो ने वित्त वर्ष 24 में 1,06,431 चेतक ई-स्कूटर बेचे और कंपनी की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 14 प्रतिशत हो गई.

Upcoming Bajaj Electric Scooter: सरकारी सब्सिडी में कटौती के बाद इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लक्ष्य को बनाए रखने के लिए बजाज ऑटो ने अपने चेतक ब्रांड के तहत ज्यादा आसान इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश करने की योजना बनाई है. कंपनी मई में चेतक ब्रांड के तहत एक नया मास मार्केट इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करेगी, जबकि कंपनी अगले कुछ महीनों में अपने रिटेल फुटप्रिंट को तीन गुना बढ़ाने की योजना बना रही है.

फिलहाल दो स्कूटर्स हैं मौजूद 

बजाज ऑटो चेतक ब्रांड के ज़रिए इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचती है और फिलहाल इसके दो वैरिएंट मौजूद हैं; चेतक अर्बन और चेतक प्रीमियम. अर्बन की शुरुआती कीमत 1.23 लाख रुपये है, जबकि प्रीमियम की शुरुआती कीमत 1.47 लाख रुपये है.

कंपनी ने क्या कहा?

बजाज ऑटो के कार्यकारी निदेशक राकेश शर्मा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि, "चौथी तिमाही में प्रोडक्ट अपग्रेड को बहुत अच्छी तरह से एक्सेप्ट किया गया है और हम मई तक एक नया प्रोडक्ट लॉन्च करेंगे.”

नए प्रोडक्ट के कीमत के बारे में पूछे जाने पर शर्मा ने कहा: "हमें उम्मीद है कि (नए मॉडल के साथ) हम मास सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा करेंगे. मैं कीमत नहीं बता सकता, लेकिन यह प्रीमियम पेशकश नहीं होगी." उन्होंने कहा कि यह ज़्यादा लोगों को आकर्षित करने वाला प्रोडक्ट होगा. नए मॉडल में छोटी बैटरी और हब मोटर मिलने की संभावना है. बजाज चेतक के एक टेस्ट म्यूल को पिछले साल हब-माउंटेड मोटर के साथ टेस्ट रन करते हुए देखा गया था, और इस अपकमिंग लॉन्च में वही मॉडल बाजार में आने की संभावना है. 

कंपनी बढ़ाएगी स्टोर्स की संख्या 

जनवरी 2020 में ईवी बाजार में एंट्री करने वाली बजाज ऑटो ने वित्त वर्ष 24 में 1,06,431 चेतक ई-स्कूटर बेचे और कंपनी की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 14 प्रतिशत हो गई. बजाज चेतक फिलहाल देश भर के 164 शहरों में लगभग 200 स्टोर में उपलब्ध है. बजाज ऑटो अगले तीन से चार महीनों में स्टोर की संख्या बढ़ाकर लगभग 600 करने की योजना बना रही है.

यह भी पढ़ें -

सनरूफ के साथ आती ये 4 बेहतरीन सीएनजी कारें, आप कौन सी खरीदेंगे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 पहियों पर दौड़ी BYD SUV, वायरल वीडियो ने मचाया ऑटो वर्ल्ड में तहलका
3 पहियों पर दौड़ी BYD SUV, वायरल वीडियो ने मचाया ऑटो वर्ल्ड में तहलका
27 kmpl माइलेज और 1194 KM की रेंज, इस कार ने मचाया धमाल
27 kmpl माइलेज और 1194 KM की रेंज, इस कार ने मचाया धमाल
Hyundai Bayon में मिलेंगे ये फीचर्स, लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी
Hyundai Bayon में मिलेंगे ये फीचर्स, लॉन्च से पहले सामने आई जानकारी
कब नहीं लेनी चाहिए सेकंड हैंड कार, जान लें काम की बात
कब नहीं लेनी चाहिए सेकंड हैंड कार, जान लें काम की बात

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
सऊदी पर हमलों का असर, एयर इंडिया ने 7 नवंबर तक कैंसिल की रियाद की फ्लाइट
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
'कश्मीरियों के शोषण के जिम्मेदार...', फारुख अब्दुल्ला के बयान पर भड़के योगी के मंत्री
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया था काम
जब सतीश शाह ने एक ही शो में निभाए 50 किरदार, 200 फिल्मों में किया काम
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
'CTI चेयरमैन AAP का आदमी, BJP...', कांग्रेस का आरोप, इंडिया गठबंधन की रैली से पहले नया बवाल
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
ब्रिटेन के लोगों के लिए वरदान बी रेडी कैंपेन, क्यों की गई इसकी शुरुआत?
Diwali Home Painting: दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
दीवाली पर कैसी हो दीवारों की पुताई? नोट करें बेस्ट कलर कॉम्बिनेशन
Embed widget