एक्सप्लोरर

अब आप कार में भी बना सकेंगे कॉफी, Audi Q7 Signature Edition में मिल रहा ये जबरदस्त फीचर

Audi Q7 Signature Edition: ऑडी इंडिया ने अपनी प्रीमियम SUV Q7 का सिग्नेचर एडिशन खास फीचर के साथ लॉन्च किया है. इस एडिशन में पहली बार इनबिल्ट एस्प्रेसो कॉफी सिस्टम और 20-इंच अलॉय व्हील्स भी शामिल हैं.

Audi Q7 Signature Edition Features: जर्मन लग्जरी ब्रांड ऑडी ने हाल ही में भारतीय बाजार में अपनी मशहूर प्रीमियम SUV Q7 का सिग्नेचर एडिशन लॉन्च किया है. यह वर्जन न सिर्फ डिजाइन में अट्रैक्टिव है, बल्कि इसमें पहली बार इनबिल्ट एस्प्रेसो सिस्टम भी दिया गया है,जो सफर के दौरान ताजा कॉफी बनाने की सुविधा देता है. भारत में इस तरह का फीचर किसी भी SUV में अब तक नहीं देखा गया था.

एक्सटीरियर डिजाइन

ऑडी Q7 सिग्नेचर एडिशन को पांच अट्रैक्टिव कलर्स (साखिर गोल्ड, वेटोमो ब्लू, मिथोस ब्लैक, ग्लेशियर व्हाइट और समुराई ग्रे ) में पेश किया गया है. ‘ऑडी फोर रिंग्स’ वेलकम LED लाइट्स दी गई हैं जो जमीन पर लोगो प्रोजेक्ट करती हैं. इसके अलावा, डायनामिक व्हील हब कैप्स, रेड ब्रेक कैलिपर्स और 20-इंच स्पोर्टी अलॉय व्हील्स मिलकर इसे एक प्रीमियम और एथलेटिक लुक देते हैं. पियानो ब्लैक इंसर्ट्स और मेटलिक फिनिश से इसकी रफ-एंड-रेडी अपील और भी निखरती है.

इंटीरियर और टेक्नोलॉजी

Audi Q7 Signature Edition एक प्रीमियम 7-सीटर SUV है, जिसका इंटीरियर न सिर्फ स्पेशियस है, बल्कि तकनीक और कम्फर्ट से भरपूर है. Third row की सीटों को इलेक्ट्रिकली फोल्ड किया जा सकता है, जिससे यात्रियों को ज्यादा फ्लेक्सिबल स्पेस मिलता है. इस SUV में 10.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो कस्टमाइज होने वाले डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 19-स्पीकर बैंग एंड ओलुफसन 3D साउंड सिस्टम के साथ आता है.

इसके टेक्नोलॉजिकल फीचर्स में पैनोरमिक सनरूफ, फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, एडजस्टेबल एम्बिएंट लाइटिंग, MMI नेविगेशन प्लस, वायरलेस चार्जिंग, 360-डिग्री कैमरा, पार्क असिस्ट प्लस और डैशकैम शामिल हैं, जो इसे एक फ्यूचरिस्टिक और आरामदायक SUV बनाते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

Audi Q7 Signature Edition में 3.0 लीटर V6 TFSI पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 340 हॉर्सपावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 48V माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी शामिल है, जिससे पावर के साथ-साथ fuel efficiency भी बेहतर हो जाती है. यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है और ऑडी का प्रसिद्ध क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम पावर को चारों पहियों में समान रूप से ट्रांसफर करता है. यह SUV केवल 5.6 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है.

कार में सात अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स (ऑटो, कम्फर्ट, डायनामिक, एफिशिएंसी, ऑफ-रोड, ऑल-रोड और इंडिविजुअल ) दिए गए हैं, जो इसे हर रोड कंडीशन में शानदार परफॉर्मेंस देने के लिए सक्षम बनाते हैं.

सेफ्टी फीचर्स

Audi Q7 Signature Edition सुरक्षा के मामले में भी कोई समझौता नहीं करती. इसमें 8 एयरबैग्स, लेन डिपार्चर वॉर्निंग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलाइजेशन प्रोग्राम, एडैप्टिव विंडस्क्रीन वाइपर्स और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो ड्राइवर और यात्रियों दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं. यह SUV उन ग्राहकों के लिए एक परफेक्ट चॉइस है जो अपने परिवार के लिए लग्जरी के साथ-साथ भरोसेमंद सुरक्षा भी चाहते हैं.

ये भी पढ़ें: ABS Safety System: एबीएस क्या होता है और बाइक में क्यों जरूरी है? जानिए कैसे करता है ये काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
अब गाड़ियों में लगेंगी स्मार्ट हेडलाइट, सामने वाले ड्राइवर को नहीं करेंगी परेशान
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
नई Pulsar N250SS लॉन्च, फीचर्स ऐसे कि दिल जीत लें
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ब्रॉन्ज लुक में सामने आया Mahindra 2026 Bolero Bold Edition, जानें खासियत
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का
ग्रैप-1 में भूलकर भी मत चलाना ये गाड़ियां, वरना चालान कटना पक्का

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget