एक्सप्लोरर

भारत में लॉन्च हुई सेकेंड जनरेशन Audi RS 7 स्पोर्टबैक, जानिए- इसकी कीमत और क्यों है बेहद खास?

कंपनी ने इस कार को नाम के मुताबिक पूरी तरह से स्पोर्टी लुक दिया है. इंटीरियर से लेकर कार की बॉडी और इसके डिजाइन में इस बात का खास ख्याल रखा गया है.

कोरोना वायरस के कारण ठंडे पड़े ऑटोमोबाइल सेक्टर एक बार फिर अपनी रफ्तार पकड़ने की कोशिश कर रहा है. कई नए बाइक्स, स्कूटर, कार समेत कई नए वाहन बीते कुछ दिनों में लोगों के सामने आए हैं और कुछ नए मॉडल आने वाले हफ्तों में पेश होने जा रहे हैं. इन्हीं में से एक है लग्जरी कार कंपनी ऑडी की बेहद खास कार- RS 7 स्पोर्टबैक (Audi RS 7 Sportback). कंपनी ने सेकेंड जनरेशन RS 7 Sportback को भारतीय बाजार में उतार दिया है.

1.94 करोड़ रुपये से शुरूआत

भारत में बढ़ते लग्जरी स्पोर्ट्स कार सेग्मेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Audi ने गुरुवार को RS 7 Sportback को भारत में लॉन्च कर दिया. पहले से ज्यादा खूबसूरत और बेहतर फीचर्स के साथ आ रही इस कार की कीमत 1.94 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो रही है.

Audi India ने अपनी सेकेंड जनरेशन RS 7 Sportback की बुकिंग शुरू भी कर दी है और अगले महीने यानी अगस्त से कंपनी ग्राहकों को इसकी डिलीवरी भी शुरू कर देगी.

कंपनी ने इस मॉडल के बारे में बताया है कि इसमें 4.0 लीटर का TFSI ट्विन टर्बो इंजन है, जो इसे 600hp की ताकत देता है और 800Nm का टॉर्क देता है. इतनी ताकत का ही नतीजा है कि RS 7 Sportback आसानी से 0-100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार सिर्फ 3.6 सेकेंड्स में हासिल कर लेती है.

स्पोर्टी फीचर्स के साथ 5 सीटर की सुविधा

कंपनी ने इस कार को नाम के मुताबिक पूरी तरह से स्पोर्टी लुक दिया है. इंटीरियर से लेकर कार की बॉडी और इसके डिजाइन में इस बात का खास ख्याल रखा गया है. इसके स्टीयरिंग व्हील को गोल रखने के बजाए, निचले हिस्से में चपटा रखा है, जो ड्राइवर को स्पोर्ट्स कार जैसा एहसास देता है.

वहीं नई कार को पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा चौड़ा बनाया गया है, जो कार में स्पेस को भी बढ़ाती है और यही कारण है कि पहली बार Audi RS 7 को 5 सीटर कार के तौर पर भी पेश किया गया है.

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने इस कार के पावरफुल इंजन के बारे में कहा, उन्होंने कहा, “निजी तौर पर मुझे इसकी आवाज बहुत पसंद है और मैं बहुत उत्सुक हूं कि इसके चाहने वालों को भी इंजन की गुर्राहट सुनें.”

ये भी पढ़ें सेडान सिटी के बाद अब होंडा नई जैज़ को लॉन्च करने की तैयारी में, बलेनो और i20 से होगा मुकाबला भारत में जल्द लॉन्च होने वाली हैं ये दो हाई परफॉरमेंस बाइक, मिलेगी ड्यूल ABS की सुविधा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष का तांडव!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget