एक्सप्लोरर

Audi Q8 Limited Edition: ऑडी ने लॉन्च किया Q8 का स्पेशल एडिशन मॉडल्स, 1.18 करोड़ रुपये है कीमत

ऑडी ने इस स्पेशल एडिशन एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 1.18 करोड़ रुपये रखी है. इसका मुकाबला पोर्शे केयेन कूप और लेक्सस आरएक्स से होगा.

Audi Q8 Limited Edition Launch: जर्मन वाहन निर्माता कंपनी ऑडी इंडिया ने Q8 का एक स्पेशल एडिशन को लॉन्च कर दिया है, जिसकी एक्स शोरूम कीमत 1.18 करोड़ रुपये रखी गई है. त्यौहारी सीजन से पहले यह लिमिटेड एडिशन Q8 तीन नए रंगों में उपलब्ध है. हाल ही में म्यूनिख मोटर शो में ऑडी ने ग्लोबल लेवल पर ऑडी Q8 फेसलिफ्ट को अनवील कर दिया है.

ऑडी Q8 लिमिटेड एडिशन अपडेट

स्पेशल एडिशन Q8 एसयूवी को तीन नए कलर ऑप्शंस में पेश किया गया है, जिसमें माइथोस ब्लैक, ग्लेशियर व्हाइट और डेटोना ग्रे शामिल हैं. इसके अतिरिक्त, इसमें ब्लैक-आउट ग्रिल-विंग मिरर और रूफ रेल्स के साथ ब्लैक-स्टाइलिंग जैसे बाहरी अपडेट मिलते हैं. 

ऑडी Q8 लिमिटेड एडिशन फीचर्स 

ऑडी क्यू8 में दो टचस्क्रीन, एचवीएसी को मैनेज करने के लिए 8.5-इंच यूनिट और 10.1-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम यूनिट दिया गया है. इसके अन्य फीचर्स में एक ऑडी वर्चुअल कॉकपिट, एक बैंग और ओल्फ़सेन साउंड सिस्टम, एक वायरलेस चार्जर और एक रियर-व्यू कैमरा शामिल हैं. इसमें 8 एयरबैग और ईएसपी सहित और बहुत सारे फीचर्स शामिल हैं.

ऑडी Q8 लिमिटेड एडिशन पावरट्रेन

Q8 में एक 3.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम और 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस है. यह इंजन 335 बीएचपी पॉवर और 500 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है. यह कार केवल 5.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटे है.

कितनी है कीमत

ऑडी ने इस स्पेशल एडिशन एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 1.18 करोड़ रुपये रखी है. इसका मुकाबला पोर्शे केयेन कूप और लेक्सस आरएक्स से होगा.

यह भी पढ़ें :- देखिए नई हुंडई आई 20, मारुति सुजुकी बलेनो और टाटा अल्ट्रोज का कंपेरिजन, जानिए कौन है बेस्ट

महिंद्रा की इन 4 पॉपुलर SUVs को मिलने वाला है इलेक्ट्रिक पावरट्रेन, जानिए कौन से मॉडल्स होंगे शामिल

बड़े टचस्क्रीन के साथ दिखी नई टाटा हैरियर फेसलिफ्ट, अन्य कई खूबियों से होगी लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत का सबसे महंगा टोल प्लाजा कौन-सा, जानिए कितना है खर्च?
भारत का सबसे महंगा टोल प्लाजा कौन-सा, जानिए कितना है खर्च?
Nexon या Brezza, 1 लाख की डाउन पेमेंट के बाद किसकी EMI सस्ती?
Nexon या Brezza, 1 लाख की डाउन पेमेंट के बाद किसकी EMI सस्ती?
ये हैं मारुति की सबसे मजबूत कारें, मिली है 5 स्टार रेटिंग
ये हैं मारुति की सबसे मजबूत कारें, मिली है 5 स्टार रेटिंग
गिरावट के बाद अचानक कैसे बढ़ गई छोटी कारों की सेल?
गिरावट के बाद अचानक कैसे बढ़ गई छोटी कारों की सेल?

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget