एक्सप्लोरर

Upcoming Electric SUVs: महिंद्रा की इन 4 पॉपुलर SUVs को मिलने वाला है इलेक्ट्रिक पावरट्रेन, जानिए कौन से मॉडल्स होंगे शामिल 

3-डोर और 5-डोर थार.ई एसयूवी दोनों में समान रियर ड्राइव पावरट्रेन और बैटरी पैक का विकल्प मिलेगा. साथ इसमें AWD सिस्टम के साथ डुअल-मोटर सेटअप भी मिल सकता है.

Mahindra & Mahindra: पिछले महीने महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने स्कॉर्पियो, बोलेरो और थार सहित कई मौजूदा कारों को इलेक्ट्रिक वर्जन में लाने की अपनी योजनाओं का खुलासा किया. इसके साथ ही, कंपनी दो अलग-अलग ब्रांडों - XUV.e (XUV.e8 और XUV.e9) और BE (BE.05, BE.07, और BE.09) के तहत कई नई इलेक्ट्रिक कारें पेश करेगी. इन नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को उनके कॉन्सेप्ट फॉर्म में देखा गया है. महिंद्रा अपनी XUV.e8 को सबसे पहले बाजार में लाएगी. यह कार महिंद्रा XUV700 का इलेक्ट्रिक मॉडल होगी, जिसे दिसंबर 2024 तक बाजार में लाया जा सकता है. XUV.e8 का मुकाबला टाटा की सफारी ईवी से होगा, जिसकी टेस्टिंग चल रही है और इसे अगले साल लॉन्च किया जा सकता है.

आईएनजीएलओ प्लेटफॉर्म पर होगा निर्माण 

महिंद्रा की XUV.e और BE इलेक्ट्रिक एसयूवी को यूके के ऑक्सफोर्डशायर में ब्रांड के MADA (महिंद्रा एडवांस्ड डिजाइन यूरोप) डिजाइन स्टूडियो में डिजाइन किया जाएगा. सभी मॉडलों में एक यूनिक डिजाइन लैंग्वेज होगी और इन्हें समान बोर्न इलेक्ट्रिक आईएनजीएलओ प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा. 

फॉक्सवैगन के इलेक्ट्रिक मोटर का होगा इस्तेमाल

महिंद्रा ने पुष्टि की है कि थार, स्कॉर्पियो और बोलेरो के इलेक्ट्रिक वर्जन को लाने की तैयारी चल रही है. तीनों एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन पर '.e' सफिक्स देखने को मिलेगा. आने वाली अभी महिंद्रा इलेक्ट्रिक एसयूवी में ब्कंपनी का नया लोगो होगा. कंपनी थार.ई, स्कॉर्पियो.ई और बोलेरो.ई का निर्माण आईएनजीएलओ आर्किटेक्चर के पी1 वर्जन पर करेगी. जिससे इनकी ऑफ-रोड क्षमताओं में कोई कमी नहीं आएगी. इन इलेक्ट्रिक वाहनों में फॉक्सवैगन के इलेक्ट्रिक मोटरों के साथ रियर-व्हील-ड्राइव (आरडब्ल्यूडी) सिस्टम की सुविधा मिलेगी. जबकि इलेक्ट्रिक स्कॉर्पियो को ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) सेटअप के साथ भी पेश किया जा सकता है.

कैसी है इलेक्ट्रिक थार

महिंद्रा थार.ई कॉन्सेप्ट को पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका में ग्लोबल मार्केट में पेश प्रदर्शित किया गया था. यह कार अपने ICE (आंतरिक दहन इंजन) मॉडल से बिल्कुल अलग दिखती है. इसमें आगे की ओर, इसमें एक रेक्टेंगुलर ग्रिल, एक कॉम्पैक्ट विंडशील्ड, एक क्लियर बम्पर और दो स्क्वायर एलईडी डीआरएल के साथ एक चौकोर और रेट्रो-स्टाइल डिजाइन दिया गया है. कुछ अन्य डिज़ाइन हाइलाइट्स में ऑफ-रोड टायर, एक फ्लैट रूफ, एक ब्लैक-आउट रियर, एलईडी टेललैंप और टेलगेट पर एक स्पेयर व्हील दिया गया है. 3-डोर और 5-डोर थार.ई एसयूवी दोनों में समान रियर ड्राइव पावरट्रेन और बैटरी पैक का विकल्प मिलेगा. साथ इसमें AWD सिस्टम के साथ डुअल-मोटर सेटअप भी मिल सकता है.

यह भी पढ़ें :- जल्द लॉन्च होगी न्यू जेनरेशन स्कोडा सुपर्ब, ADAS सहित कई सेफ्टी फीचर्स से होगी लैस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget