एक्सप्लोरर

एक के बाद एक नई EV लॉन्च करेगी Audi, कंपनी ने बता दिया पूरा प्लान, जानें डिटेल्स

ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों ने भारत में लग्जरी कार इंडस्ट्री की चुनौतियों, EV, SUV प्लान और प्री-ओन्ड कार बिजनेस पर खुलकर चर्चा की. आइए जानें EV सेगमेंट में ऑडी का अगला कदम क्या होगा?

भारत में लग्जरी कारों का बाजार तेजी से बढ़ा है, लेकिन आर्थिक दिक्कतों की वजह से इसकी रफ्तार थोड़ी धीमी हो गई है. ऐसे वक्त में ऑडी इंडिया के प्रमुख बलबीर सिंह ढिल्लों कंपनी को आगे ले जाने के लिए खास कदम उठा रहे हैं. इस इंटरव्यू में उन्होंने ऑडी इंडिया की मौजूदा स्थिति, आने वाले प्लान्स और भारत में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर किए जा रहे कामों पर खुलकर बात की.

2025 की पहली छमाही में कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा?

  • बलबीर सिंह ढिल्लों ने कहा, "यह साल चुनौतियों से भरा रहा, लेकिन हमने इसे एक मौका बनाया. हमने अपनी नींव को मजबूत किया. हमारी प्री-ओन्ड कार सर्विस ‘Audi Approved: Plus’ में 10% की ग्रोथ हुई है. साथ ही, हमने 6,500 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट जोड़े हैं और नीरज चोपड़ा को ऑडी का चेहरा बनाया है. त्योहारी सीजन के लिए हम काफी आशावादी हैं"

2026 में कौन-कौन से नए मॉडल ऑडी ला सकती है?

  • ढिल्लों ने बताया, "हमने हाल ही में A4 सिग्नेचर एडिशन और Q7 सिग्नेचर एडिशन लॉन्च किए हैं. अभी मैं ज्यादा डिटेल्स नहीं दे सकता, लेकिन हम लगातार अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को इनोवेशन और टिकाऊ तकनीक के साथ आगे बढ़ा रहे हैं"

SUV सेगमेंट में आपकी क्या रणनीति है?

  • SUV सेगमेंट की रणनीति को लेकर ढिल्लों का कहना है, "SUV हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. Q3, Q5 और Q7 की डिमांड बनी हुई है, खासकर टियर-2 शहरों में. लोग अब Sportback बॉडी स्टाइल की ओर भी आकर्षित हो रहे हैं. हमारा फोकस ऐसे मॉडल लाने पर है जो दिखने में आकर्षक हों और ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी बेहतरीन दें"

क्या ऑडी लंबा व्हीलबेस (LWB) मॉडल लाने की सोच रही है?

  • LWB को लेकर ढिल्लों ने कहा, "हम मार्केट के ट्रेंड्स को लगातार देख रहे हैं. अगर ग्राहक की जरूरत हो और सही मौका मिले, तो हम उस दिशा में भी कदम बढ़ा सकते हैं"

प्री-ओन्ड कार बिजनेस के लिए आगे क्या प्लान है?

  • प्री-ओन्ड कार बिजनेस प्लान पर ढिल्लों ने बताया, "हमारा Audi Approved: Plus बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है. देशभर में हमारी 26 लोकेशन हैं और 500 से ज्यादा गाड़ियाँ उपलब्ध हैं. यह केवल सेकंड-हैंड कारों की बिक्री नहीं है, बल्कि लक्जरी की दुनिया में एक किफायती एंट्री प्वाइंट भी है. हम और नए सेंटर खोलने की योजना बना रहे हैं"

EV सेगमेंट में ऑडी इंडिया क्या कर रही है?

  • उन्होंने कहा, "हम EV मोबिलिटी को लेकर काफी गंभीर हैं. हमारे पास 'चार्ज माई ऑडी' जैसा ऐप है जिसमें 6,500+ चार्जिंग पॉइंट शामिल हैं. साथ ही, देशभर में 12 हाई-वोल्टेज बैटरी रिपेयर सेंटर भी हैं. हमारा लक्ष्य EV यूजर्स को पूरी सुविधा और भरोसेमंद सर्विस देना है."

क्या भविष्य में A4 या Q3 से नीचे कोई सस्ता मॉडल आएगा?

  • ढिल्लों ने बताया, "अभी ऐसी कोई योजना नहीं है. हमारे हिसाब से A4 और Q3 ब्रांड में एंट्री के लिए बेहतर हैं, लेकिन जो ग्राहक और सस्ता विकल्प चाहते हैं, उनके लिए हमारा Audi Approved: Plus एक अच्छा समाधान है"

क्या ऑडी हाइब्रिड कारों पर काम कर रही है?

  • उन्होंने कहा, "हमारी दिशा पूरी तरह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की तरफ है. हालांकि अभी हमारे पेट्रोल मॉडल्स की भी अच्छी डिमांड है. लेकिन आने वाले समय में हम पूरी तरह EV की ओर बढ़ने की तैयारी कर रहे हैं"

ये भी पढ़ें: अब टेस्ला मॉडल Y L में सफर करेगा पूरा परिवार, मिलेगा 6-सीटर का विकल्प, जानें कब होगी लॉन्च?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
भारत में Tesla Roadster की बुकिंग शुरू, जानें यहां कब होगी लॉन्च?
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
Renault Duster हाइब्रिड भारत में लॉन्च, कम कीमत में सबसे दमदार एसयूवी का दावा
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
अपने आप बैलेंस होगा ये स्कूटर, पैर टिकाने की जरूरत ही नहीं
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम
इन स्कूटर्स में सबसे ज्यादा मिलता है बूट स्पेस, कीमत बेहद कम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
ट्रंप के 'मुस्लिम शहर' वाले बयान पर भड़के मैक्रों, कहा- 'मूर्खतापूर्ण...'
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget