एक्सप्लोरर

अब टेस्ला मॉडल Y L में सफर करेगा पूरा परिवार, मिलेगा 6-सीटर का विकल्प, जानें कब होगी लॉन्च?

Tesla Model Y L: टेस्ला ने अपनी नई 3-सीटर इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च की है. ये SUV पहले से लंबी, ऊंची और ज्यादा लोगों को बैठाने के लिए बेहतर बनाई गई है. आइए विस्तार से जानते हैं.

टेस्ला ने अपनी पॉपुलर इलेक्ट्रिक SUV Model Y का नया और बड़ा वर्जन Model Y L (Long Wheelbase) चीन के बाजार के लिए पेश किया है. यह नया वर्जन अब ज्यादा लंबा, ऊंचा और अंदर से और ज्यादा जगहदार है. सबसे खास बात ये है कि इसमें अब तीन रो की सीटिंग दी गई है, जिससे इसमें 6 लोग आराम से बैठ सकते हैं. यह SUV अब उन परिवारों के लिए बेहतर विकल्प है, जो इलेक्ट्रिक गाड़ी में ज्यादा स्पेस चाहते हैं.

Model Y L के साइज में क्या है बदलाव?

  • लीक हुई जानकारी के अनुसार, Model Y L की लंबाई 4.98 मीटर, चौड़ाई 1.92 मीटर और ऊंचाई 1.67 मीटर होगी. यह मौजूदा Model Y से 179 मिमी लंबी और 44 मिमी ऊंची है. इस बदलाव से अब इसमें पहले से ज्यादा लेगरूम और हेडरूम मिलेगा. कार के रियर हिस्से में नया डिजाइन और स्पॉइलर दिया गया है, जिससे इसका लुक और भी ज्यादा स्पोर्टी हो गया है.

पावर और परफॉर्मेंस

  • Tesla की नई Model Y L SUV में डुअल मोटर सेटअप दिया गया है, जिसमें फ्रंट मोटर 190 bhp और रियर मोटर 265 bhp की पावर जेनरेट करती है. दोनों मोटर्स मिलकर कुल 456 bhp की पावर आउटपुट देती हैं. यह इलेक्ट्रिक SUV 201 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड देने में सक्षम है.

  • Model Y L को ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ लॉन्च किया जाएगा, जिससे इसका ट्रैक्शन और कंट्रोल काफी बेहतर रहेगा. हालांकि कंपनी ने अब तक इसकी बैटरी और ड्राइविंग रेंज की जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें भी टेस्ला की पावरफुल और लंबी दूरी तय करने वाली बैटरियां इस्तेमाल की जाएंगी.

 कहां बनेगी और कब होगी लॉन्च?

  • Model Y L को टेस्ला की शंघाई फैक्ट्री में तैयार किया जाएगा और इसमें LG Energy Solution की बैटरियां इस्तेमाल होंगी. चीन में इसकी बिक्री 2025 के अंत तक शुरू होने की संभावना है.

  • यह मॉडल, Model Y और Model X के बीच पोजिशन किया गया है ताकि जो ग्राहक ज्यादा सीटिंग चाहते हैं, लेकिन Model X का प्राइस अफोर्ड नहीं कर सकते, उन्हें एक प्रैक्टिकल और किफायती विकल्प मिल सके.

 क्यों लाया गया Model Y L?

  • चीन में तेजी से बढ़ती तीन-रो वाली इलेक्ट्रिक SUVs की मांग को देखते हुए, टेस्ला ने Model Y L को पेश किया है. इसका मकसद ना सिर्फ ग्राहकों को एक नया विकल्प देना है बल्कि बाजार में गिरती बिक्री को संभालना भी है.
  •  
  • 2024 की पहली छमाही में टेस्ला की चीन में बिक्री में 5.4% की गिरावट दर्ज की गई थी, और Model Y L को उसी ट्रेंड को पलटने के लिए डिजाइन किया गया है.

क्या भारत में भी आएगी 3-Row Tesla?

  • बता दें कि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि भारत में 3-Row वाली टेस्ला कब आएगी या यह मॉडल Y का 3-सीटर वर्ज़न होगा या नहीं. टेस्ला ने इस बारे में कोई पक्की जानकारी नहीं दी है.

ये भी पढ़ें: Tesla Model Y First Look: भारत में लॉन्च के बाद क्या वाकई टेस्ला बन पाएगी EV किंग? जानें फीचर्स, लुक और रेंज में कितना है दम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मर्सिडीज में डलवाया एथेनॉल पेट्रोल, 17 से 5 km/l तक गिरा माइलेज...यूट्यूबर सौरव जोशी उठाए सवाल
मर्सिडीज में डलवाया एथेनॉल पेट्रोल, 17 से 5 km/l तक गिरा माइलेज...यूट्यूबर सौरव जोशी उठाए सवाल
'EV के लिए तैयार नहीं भारत', Nissan के चेयरमैन ने कह दी ये बात, बोले- अभी लॉन्च नहीं करेंगे
'EV के लिए तैयार नहीं भारत', Nissan के चेयरमैन ने कह दी ये बात, बोले- अभी लॉन्च नहीं करेंगे
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
सरकार ने माना कि 5% तक घट सकता है माइलेज, लेकिन E20 फ्यूल के ये फायदे भी गिनाए
बारिश में Hazard Light जलाकर गाड़ी चलाते हैं? आपकी ये आदत बढ़ा सकती है हादसे का खतरा
बारिश में Hazard Light जलाकर गाड़ी चलाते हैं? आपकी ये आदत बढ़ा सकती है हादसे का खतरा

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget