एक्सप्लोरर

Audi Price Hike: ऑडी की कार होने जा रही महंगी, जानें कब से लागू होंगी नई कीमतें

Audi Cars Price Hike in India: ऑडी को शानदार लग्जरी कार बनाने के लिए जाना जाता है. भारत में ऑडी की कारों को लेकर लोगों में क्रेज रहता है. अब कंपनी ने अपने सभी मॉडल-रेंज की कीमतों को बढ़ा दिया है.

Audi Cars Price Hike: लग्जरी कार निर्माता कंपनी ऑडी (Audi) ने  अपनी कार की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है. ऑडी की कारों में ये बढ़ोतरी सभी मॉडल रेंज के लिए की गई है. ऑडी की कारों को भारत में काफी पसंद किया जाता है. पिछले वित्त वर्ष में ऑडी की कारों की बिक्री में बढ़त भी देखने को मिली थी. देश में ऑडी की बढ़ाई हुए कीमत जून महीने की शुरुआत से लागू होंगी.

ऑडी ने क्यों बढ़ाईं कीमतें?

जर्मन कार निर्माता कंपनी ने आज 25 अप्रैल, गुरुवार को भारत में अपनी कारों की कीमत बढ़ाने की घोषणा की है. इसी के साथ ऑडी का नाम उन कार निर्माता कंपनियों के साथ जुड़ गया है, जिन्होंने अप्रैल 2024 में अपनी कार की कीमतों में इजाफा किया है. बाकी कंपनियों की तरह ही ऑडी ने भी बढ़ोतरी की वजह इनपुट कॉस्ट का बढ़ना बताया है. ऑडी की कार की नई कीमतें 1 जून, 2024 से लागू की जाएंगी.

2 फीसदी महंगी होंगी ऑडी की कार

ऑडी की सभी मॉडल-रेंज की कीमतों में बढ़ोतरी होने जा रही है. 1 जून, 2024 से ऑडी की गाड़ियों पर 2 फीसदी की बढ़त देखने को मिलेगी. इस जानकारी के साथ ही कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की सेल के बारे में जानकारी साझा की. ऑडी ने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय बाजार में 7,027 यूनिट की सेल हुई है, जिससे कंपनी की वार्षिक सेल में 33 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है.

ऑडी इंडिया की ग्रोथ है लक्ष्य

ऑडी इंडिया के हेड बलबीर सिंह ढिल्लों ने कीमत में बढ़ोतरी को लेकर कहा कि 'इनपुट कॉस्ट के बढ़ने से कार की कीमतों में 1 जून, 2024 से 2 फीसदी की बढ़त होने जा रही है. इन कीमतों को बढ़ाने का उद्देश्य ऑडी इंडिया को नियमित रूप से बढ़ाना है और अपने डीलर पार्टनर्स की ग्रोथ करना है'. ऑडी इंडिया के हेड ने आगे कहा कि हमारी कोशिश रहती है कि 'बढ़ी हुई कीमतों का असर हमारे ग्राहकों को कम-से-कम हो'. 

ये भी पढ़ें

Cars Under 11 Lakh Rupees: टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ दमदार SUV खरीदना चाहते हैं, यहां जानें बजट-फ्रेंडली ऑप्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार का Insurance Expire होने पर कितने रुपये का चालान कटता है? ज्यादातर लोग नहीं जानते नियम
कार का Insurance Expire होने पर कितने रुपये का चालान कटता है? ज्यादातर लोग नहीं जानते नियम
India's First Hydrogen Train: जींद से सोनीपत तक हाइड्रोजन ट्रेन में कितना पानी लगेगा, जानें 1KM में कितने लीटर लगेगा?
जींद से सोनीपत तक हाइड्रोजन ट्रेन में कितना पानी लगेगा, जानें 1KM में कितने लीटर लगेगा?
कार में कितना सामान ले जाना है Legal? एक गलती में देना पड़ सकता है जुर्माना
कार में कितना सामान ले जाना है Legal? एक गलती में देना पड़ सकता है जुर्माना
V12 इंजन, मिलिट्री लुक... Aston Martin की सबसे खतरनाक SUV देखकर रह जाएंगे हैरान
V12 इंजन, मिलिट्री लुक... Aston Martin की सबसे खतरनाक SUV देखकर रह जाएंगे हैरान

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget