एक्सप्लोरर
Cars Under 11 Lakh Rupees: टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ दमदार SUV खरीदना चाहते हैं, यहां जानें बजट-फ्रेंडली ऑप्शन
Turbo-Petrol Engine SUVs: कार खरीदने से पहले लोग कार की कीमत और फीचर्स के साथ ही उस कार की परफॉर्मेंस को भी ध्यान में रखते हैं. साथ ही लोग अपनी पसंद से इंजन के वेरिएंट का भी चयन करते हैं.
11 लाख रुपये की रेंज में टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ कई दमदार एसयूवी भारतीय बाजार में मौजूद हैं.
1/5

किआ सोनेट में 1.0 टर्बो GDi पेट्रोल इंजन लगा है. इससे 88 kW की पावर मिलती है और 172 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है. इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 7.99 लाख रुपये से शुरू है.
2/5

टाटा नेक्सन भी एक बजट-फ्रेंडली कार है. इस कार में 1.2-लीटर का टर्बो चार्ज्ड revotron पेट्रोल इंजन लगा है, जिससे 120 PS या 88.2 kW की पावर मिलती है. टाटा नेक्सन के 96 वेरिएंट बाजार में हैं. इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 8,14,990 रुपये है.
3/5

हुंडई वेन्यू भी एक दमदार बजट-फ्रेंडली कार है. हुंडई की इस कार में Kappa 1.0 लीटर टर्बो GDi पेट्रोल इंजन लगा है. ये कार 6,000 rpm पर 88.3 kW की पावर देती है और 1,500-4,000 rpm पर 172 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है. इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 7.94 लाख रुपये से शुरू है.
4/5

महिंद्रा XUV300 में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है, जिससे 81 kW की पावर मिलती है और 200 Nm का टॉर्क जेनेरेट होता है. इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 7.99 लाख रुपये से शुरू है.
5/5

सिट्रोन C3 एयरक्रॉस की कीमत 9.99 लाख रुपसे से शुरू है. इस कार में 1199 cc, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है. ये कार 5,500 rpm पर 81 kW की पावर देती है और 1,750-2,500 rpm पर 205 Nm का टॉर्क जेनेरेट करती है.
Published at : 25 Apr 2024 12:21 PM (IST)
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
दिल्ली NCR
बॉलीवुड
क्रिकेट
























