एक्सप्लोरर

6.79 लाख में मिलेगी All New Hyundai i20, जानिए सभी वेरिएंट की कीमत और फीचर्स

भारत में हुंडई मोटर्स की All New Hyundai i20 कार लॉन्च हो गई है. कंपनी ने कुल 24 वेरियंट्स में इसे लॉन्च किया है. थर्ड जेनरेशन Hyundai i20 में आपको 3 इंजन ऑप्शन और 4 ट्रिम लेवल मिलेंगे. आइये जानते हैं अलग अलग वेरिएंट की कीमत और फीचर्स के बारे में पूरी जानकारी.

आखिरकार लंबे इंतजार के बाद Hyundai Motors ने अपनी पॉप्युलर हैचबैक कार हुंडई आई20 की थर्ड जेनरेशन ऑल न्यू हुंडई आई 20 भारत में लॉन्च कर दी है. All New Hyundai i20 में आपको पेट्रोल और डीजल फ्यूल ऑप्शन के 24 वेरियंट्स मिलेंगे. नई हुंडई आई20 के पेट्रोल वेरियंट की कीमत 6.79 लाख से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 11.18 लाख रुपये है. अगर बात करें डीजल वेरियंट की कीमत की तो 8.20 लाख रुपये से शुरू होकर 10.60 रुपये तक है. इसे Magna, Sportz, Asta और Asta (O) जैसे ट्रिम लेवल में लॉन्च किया गया है, जिसके अलग-अलग फीचर्स वाले 24 वेरियंट्स हैं.

All New Hyundai i20 के शानदार फीचर्स नई वाली हुंडई आई20 को 6 मोनोटोन और 2 डुअल टोन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. इस कार में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटनमेंट सिस्टम लगा है, जो कि ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपोर्ट के साथ है. इसमें रियर व्यू कैमरा, इंटिग्रेटेड एयर प्यूरिफायर, मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, नेविगेशन एंड वॉयस रिकग्निशन, क्रूज कंट्रोल, क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग जैसे फीचर्स के साथ ही डुअल फ्रंट एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, ब्रेक असिस्ट, रियर पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट समेत कई सेफ्टी फीचर्स हैं. इस कार में कई स्मार्ट फीचर्स हैं, जो ब्लू लिंक कनेक्टेड हैं.

इंजन ऑप्शन और गियरबॉक्स

नई हुंडई आई20 को 3 इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है. जिसमें 1.2 लीटर 4 सिलिंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.0 लीटर 3 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ ही 1.5 लीटर 4 सिलिंडर टर्बो डीजल इंजन है. ट्रिम लेवल की बात करें तो Magna trim 1.2 लीटर पेट्रोल MT और 1.5 लीटर डीजल MT इंजन-गियरबॉक्स के साथ है. All New Hyundai i20 का Sportz trim तीनों इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ है, यानी 1.2 लीटर पेट्रोल MT और CVT, 1.0 लीटर पेट्रोल iMT और 1.5L डीजल MT। Asta Trim 1.2 लीटर पेट्रोल और 1.0 लीटर पेट्रोल ऑप्शन में है. वहीं टॉप सेगमेंट में Asta (O) ट्रिम 1.2 लीटर MT, 1.0 लीटर DCT और 1.5 लीटर MT इंजन और गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ है. ऑल न्यू हुंडई आई20 5 स्पीड, 6 स्पीड और 7 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ है, जिनमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के गियरबॉक्स हैं.

सभी वेरियंट की कीमत नई हुंडई आई20 के शुरुआती पेट्रोल वेरियंट मॉडल Magna 1.2 लीटर MT की कीमत 6.79 लाख रुपये, Sportz 1.2 लीटर MT की कीमत 7.59 लाख रुपये, Asta 1.2 लीटर MT की कीमत 8.7 लाख रुपये, Asta (O) 1.2 लीटर MT की कीमत 9.2 लाख रुपये, Sportz 1.2 लीटर CVT की कीमत 8.6 लाख रुपये, Asta 1.2 लीटर CVT की कीमत 9.7 लाख रुपये है. वहीं 1.0 लीटर टर्बो इंजन वाले हुंडई आई20 की कीमतों की बात करें तो Sportz 1.0 लीटर iMT की कीमत 8.8 लाख रुपये, Asta 1.0 लीटर iMT की कीमत 9.90 लाख रुपये, Asta 1.0 लीटर DCT की कीमत 10.67 लाख रुपये और Asta (O) 1.0 लीटर DCT की कीमत 11.18 लाख रुपये है. डीजन इंजन वाले ऑल न्यू हुंडई आई20 में Magna 1.5 लीटर MT वेरियंट की कीमत 8.2 लाख रुपये, Sportz 1.5 लीटर MT की कीमत 9 लाख रुपये और Asta (O) 1.5 लीटर MT की कीमत 10.6 लाख रुपये है.

इन कारों को मिलेगी टक्कर

हालांकि नई हुंडई आई 20 लंबे समय से इंतजार था. पुरानी आई20 को लोगों ने काफी पसंद किया था. लेकिन अब All New Hyundai i20 को मार्केट में Tata Altroz और Maruti Suzuki Baleno  और Volkswagen Polo जैसी कारों से टक्कर मिलेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Safest Cars Of India: देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
देश की 15 सबसे सुरक्षित कारें, देखें किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?
Mahindra BE 6 Formula E होगी और भी धांसू, जानें क्या बदलेगा?
E20 का डर सता रहा? कार में कराएं ये 3 अपग्रेड
E20 का डर सता रहा? कार में कराएं ये 3 अपग्रेड
Luxury Car Sales: 54 पर्सेंट क्यों बढ़ी सेकेंड हैंड लग्जरी कारों की डिमांड, इसका यूरो से क्या कनेक्शन?
54 पर्सेंट क्यों बढ़ी सेकेंड हैंड लग्जरी कारों की डिमांड, इसका यूरो से क्या कनेक्शन?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget