एक्सप्लोरर

Range Rover Autobiography SUV: आलिया भट्ट के कार कलेक्शन में शामिल हुई एक और लग्जरी एसयूवी, कीमत है 3.2 करोड़!

रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी से मुकाबला करने वाली लग्जरी गाड़ियों में लेक्सस एलएक्स, मर्सडीज बेंज मेबैक, एस्टन मार्टिन डीबीएक्स और बेंटायगा जैसी गाड़ियां शामिल हैं.

Alia Bhatt New Range Rover Autobiography SUV: हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक नयी लग्जरी एसयूवी खरीदी है, जोकि रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी एलडब्ल्यूबी है. लंबे व्हीलबेस वाली इस एसयूवी को कार्पेथियन ग्रे कलर में खरीदा गया है. जबकि रणवीर कपूर ने भी कुछ समय पहले इसी एसयूवी को खरीदा है, जिसका कलर बेल्ग्रेविआ ग्रीन है. 
रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी एसयूवी एक्टर्स, क्रिकेटर्स और पॉलिटिशियन के बीच काफी डिमांडिंग लग्जरी कार है. वहीं आलिया भट्ट के कार कलेक्शन की बात करें तो, आलिया के गैराज में पहले से रेंज रोवर वोग, ऑडी क्यू7 ऑडी क्यू5 ऑडी ए6 बीएमडब्ल्यू7 सीरीज जैसी कई लग्जरी कारें शामिल हैं. 

2022 में हुई थी लॉन्च

रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी लग्जरी एसयूवी को 2022 में लॉन्च किया गया था, जोकि 4 ट्रिम्स, तीन इंजन ऑप्शन और 2 व्हीलबेस ऑप्शन के साथ खरीदी जा सकती है. ये एसयूवी SE HSE ऑटोबायोग्राफी और फर्स्ट एडिशन वेरिएंट में उपलब्ध है, साथ ही इसे स्टैंडर्ड 5 सीटर फॉर्मेट के साथ लंबे व्हीलबेस के साथ खरीदा जा सकता है. वहीं लॉन्ग व्हीलबेस वेरिएंट के लिए ग्राहक थर्ड रो सीट ऑप्शन भी चुन सकते हैं. 

मिलते हैं 3 इंजन ऑप्शन 

ये लग्जरी एसयूवी तीन इंजन ऑप्शन के साथ खरीदी जा कस्ती है, जिसमें 3.3L 6 सिलिंडर पेट्रोल इंजन उपलब्ध है. जो इसे 400hp की पावर और 550Nm का पीक टॉर्क देता है. दूसरा 3.0L लीटर 6 सिलिंडर इंजन डीजल इंजन है, जो 350hp की पावर और 700Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है और तीसरा इंजन 4.4L ट्विन टर्बो वी8 पेट्रोल इंजन है जो 530hp की जबरदस्त पावर और 750Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है. सभी इंजन को 8 स्पीड टॉर्क कनवर्टर ऑटो गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जो चारों पहियों को पावर देता है. 

फीचर्स 

इस एसयूवी के केबिन में लैंड रोवर के पिवी प्रो ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ 13.1 इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 13.7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 35-स्पीकर वाला 1,600W मेरिडियन सिग्नेचर साउंड सिस्टम, 11.4-इंच रियर एंटरटेनमेंट टचस्क्रीन, ऑल-व्हील-स्टीयरिंग, 6 ड्राइविंग मोड के साथ टेरेन रिस्पॉन्स 2 सिस्टम, 'डिजिटल एलईडी' हेडलाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ, हीटिड वेंटिलेटिड सीटें, मसाज सीटें, एयर प्यूरीफायर, 3डी सराउंड कैमरा सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं. 

इनसे होता है मुकाबला 

रेंज रोवर ऑटोबायोग्राफी से मुकाबला करने वाली लग्जरी गाड़ियों में लेक्सस एलएक्स, मर्सडीज बेंज मेबैक, एस्टन मार्टिन डीबीएक्स और बेंटायगा जैसी गाड़ियां शामिल हैं. 

यह भी पढ़ें- Used Car Selling Tips: इन बातों का रखेंगे ध्यान, तो सेकंड हैंड कार भी बिकेगी महंगी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
अपनी CNG कार या शेयरिंग कैब, ऑफिस आने-जाने के लिए क्या सस्ता?
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
नई Toyota Fortuner हुई लॉन्च, कीमत और फीचर्स उड़ा देंगे होश
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
Skoda की छोटी EV, Sporty अंदाज, Paris में उठेगा Sportline का पर्दा
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च
किसानों को मिलेगी राहत, इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर घटाएंगे खर्च

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget