एक्सप्लोरर

Airless Tyre: अब नहीं पड़ेगी टायर में बार बार हवा भराने की जरूरत, फटने की चिंता से भी मिलेगा छुटकारा

क्या आपको पता है की बाजार में ऐसे टायर आने लगे हैं जिनमें न हवा भरने की जरुरत है और न ही पंचर होते हैं. पढ़ें पूरी खबर

Car Tyres: सभी वाहनों में उसका टायर एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है, टायर के बिना किसी वाहन को चला पाना लगभग असंभव है. समय के साथ साथ अब नई नई तकनीकों का विकास हो गया है जिसका प्रभाव हमें गाड़ियों के टायरों में भी देखने को मिलता है. पुराने जमाने में वाहनों में इस्तेमाल होने वाले टायर काफ़ी कमजोर और खराब क्वालिटी के होते थे, उसके बाद मजबूत ट्यूब वाले टायर मिलने लगे. इस समय वाहनों में ट्यूबलेस टायरों का इस्तेमाल किया जाता है, जिसकी खासियत यह होती है कि ये जल्दी खराब नहीं होते हैं और इन्हें पंचर होने के बाद भी काफी दूर तक चलाया जा सकता है. लेकिन अब इससे भी एक कदम आगे बढ़ते ऐसा टायर बनाया जाने लगा है जिसमें न हवा भरने की जरूरत होती है और न ही कभी ये पंचर होगा. इसे एयरलेस टायर के नाम से जाना जाता है. गुडईयर और मिशेलिन जैसी कंपनियां इस तरह के टायरों का निर्माण करती हैं.  

एयरलेस टायर क्या होते हैं?

एयरलेस टायर ऐसे टायर को कहते हैं जिसमें हवा भरने की आवश्यकता नहीं होती है. इस टायर को रबड़ के स्पोक्स और बेल्ट का उपयोग करके डिजाइन किया गया है. इस टायर के अंदर वाहन का वजन को उठाने के लिए बेहद मजबूत और पतले फाइबर ग्लास का प्रयोग किया गया है. ये टायर न कभी फटते हैं और न ही कभी पंचर होते हैं. इसी सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में काफी मदद मिलती है. इन टायरों का यूज टेस्ला भी अपनी कारों में कर रही है. 

क्यों है खास?

टेस्ला की कारों में एयरलेस टायर का इस्तेमाल करते हुए टेस्टिंग करने का एक वीडियो ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है. कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये एयरलेस टायर मौजूदा टायर की तुलना में काफी लंबे समय तक चलेंगे. इससे सड़क हादसे में कमी लाने के साथ बेकार स्क्रैप को भी कम करने में मदद मिलेगी. 

इस कंपनी ने बनाया है एयरलेस टायर

सबसे पहले एयरलेस टायर को मिशेलिन नाम की कंपनी ने लॉन्च किया था और वह इसकी टेस्टिंग भी पूरी कर चुकी है. इसे मिशेलिन और वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर ने मिलकर बनाया था. जिसका पहली बार शेवरोले बोल्ट कार में प्रयोग किया गया था. वहीं अब गुडईयर भी ऐसे टायर का निर्माण करती है. साथ ही इसकी टेस्टिंग अन्य कई कारों के लिए भी की जा चुकी है. अगले कुछ सालों में यह टायर सभी गाड़ियों में दिखने लगेंगे.

क्या होगें एयरलेस टायर के नुकसान?

फिलहाल तो टायर मेकर कंपनियां इस टायर के बहुत से फायदे बता रही है. लेकिन इनके कुछ नुकसान होना भी संभव हैं, इससे गाड़ी के माइलेज पर प्रभाव पड़ सकता है. साथ ही इनके लाइफ को लेकर भी अभी कोई निश्चितता नहीं है.

यह भी पढ़ें- Traffic Rules: इस राज्य में बदल गए ट्रैफिक नियम, जान लीजिये क्या हुआ है बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल से महंगा पड़ा EV का इंश्योरेंस क्लेम, खर्च 14% ज्यादा
पेट्रोल-डीजल से महंगा पड़ा EV का इंश्योरेंस क्लेम, खर्च 14% ज्यादा
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
ऑटो सेक्टर ने बनाया रिकॉर्ड, सितंबर में बिकीं 25.37 लाख गाड़ियां
क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
क्या है Honda का बड़ा प्लान? भारत में ला सकती है 10 नई गाड़ियां
Honda Elevate हुई और स्मार्ट, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
Honda Elevate हुई और स्मार्ट, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग

वीडियोज

Scout OP को Love Gill के लिए Feelings? Yung DSA की बात से बढ़ा सवाल, Team ने दिया Clarification
Salman Khan ने ‘I Love You Bhai’ पर दी प्यारी Smile, Paparazzi के साथ Moment हुआ Viral
Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer से रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, Salman Khan की सलाह का किया खुलासा
Kapil Sharma के ‘Jail’ Joke से मचा Buzz, क्या Samay Raina पर था इशारा?
Avinash Mishra ने जीती Khatron Ke Khiladi 15 की Trophy, 10 साल बाद पूरा हुआ सपना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NLSIU के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे CJI सूर्यकांत, कौन होगा चीफ गेस्ट?
NLSIU के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे CJI सूर्यकांत, कौन होगा चीफ गेस्ट?
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
प्रियंका चतुर्वेदी को मिली प्रेमानंद महाराज पर लिखी किताब, 'मैं इसे...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
पश्चिम बंगाल का बदलेगा नाम! BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले - राज्य का नाम बदलकर...'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
श्रेयस अय्यर के शतक पर गदगद हुए सुनील गावस्कर, बोले- 'सबको को चुप कर दिया'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
'प्रियंका और राहुल गांधी को जान का खतरा', पप्पू यादव बोले- 'दिल्ली पुलिस…'
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
BPSC 72वीं PT परीक्षा फिर स्थगित, अब 25 अक्टूबर को नहीं होगा एग्जाम
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
डेंगू में गिरे प्लेटलेट्स तो इन तरीकों से तुरंत बढ़ाएं, बड़े काम की है खबर
Embed widget