एक्सप्लोरर

Affordable Bikes: चाहिए एक शानदार बाइक, लेकिन बजट है 1 लाख रूपये से कम, तो इन मॉडल्स पर कर सकते हैं विचार

अगर आप इस समय नई बाइक लेने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको 1 लाख रुपये की कीमत के अंदर कुछ बाइक बताने जा रहे हैं जिनमे से आप अपने लिए एक विकल्प चुन सकते हैं.

Best Bikes Under 1 Lakh 2022: बाइक एक ऐसा साधन है जो इस समय हर व्यक्ति की जरूरत बन चुका है. ऐसे में यदि आप भी एक नई शानदार बाइक खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट 1 लाख रुपये तक का है, तो आज हम आपको बताने वाले हैं इसी प्राइस रेंज में आने वाली कुछ पॉपुलर बाइक के बारे में, तो चलिए देखते हैं इन बाइक की लिस्ट. 

हीरो स्प्लेंडर प्लस

Hero Splendor एक स्टैंडर्ड 97.2cc, BS6, फ्यूल इंजेक्टेड, पेट्रोल इंजन के साथ आती है. यह इंजन 8.01 PS की पॉवर और 8.05 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. इसका का मैकेनिकल सबसे अधिक आजमाया और परखा हुआ यूनिट है. इसमें डबल-क्रैडल फ्रेम टेलिस्कोपिक फोर्क और प्रीलोड-एडजस्टेबल ट्विन शॉक्स देखने को मिलते हैं. सीबीएस ब्रेकिंग सिस्टम के साथ इसमें स्टैंडर्ड रूप से दोनों व्हील्स पर 130 mm का ड्रम ब्रेक मिलता है. इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 71,176 रुपये से शुरू होती है.

हीरो एचएफ डीलक्स

हीरो एचएफ डीलक्स में भी स्प्लेंडर प्लस वाला 97.2cc का BS6 इंजन मिलता है. यह इंजन 8 PS की पॉवर और 8.05 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. यह बाइक फ्यूल इंजेक्शन और चंकी कैट-कॉन टेक्नोलोजी के साथ आती है. यह 9% ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट है. इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स का एकमात्र विकल्प मिलता है. इसकी एक्स शोरूम कीमत 60,308 रुपये से शुरू होती है. 

होंडा SP125 

होंडा की इस बाइक में एक 124cc का सिंगल-सिलेंडर फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है. जो 7500 rpm पर 10.8 PS की पॉवर जेनरेट करता है. इस इंजन में एक एसीजी स्टार्टर है जो इंजन को अधिक साइलेंट बनाता है. यह एक डायमंड चेसिस के साथ टेलिस्कोपिक फोर्क और ट्विन प्रीलोड-एडजस्टेबल शॉक्स के साथ आती है, इसमें 240 मिमी डिस्क या फ्रंट व्हील्स के लिए 130 मिमी ड्रम ब्रेक मिलता है. इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 82,486 रुपये से शुरू होती है.

होंडा शाइन 125

Honda Shine 125 में एक 124cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन मिलता है, जो 10.7 PS की पॉवर और 11 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. इसमें होंडा का ACG (अल्टरनेटर करंट जनरेटर) और साइलेंट स्टार्टर के साथ 5- स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 77,378 रुपये से शुरू होती है. 

बजाज पल्सर 125

इस एंट्री-लेवल पल्सर में एक इलेक्ट्रॉनिक कार्बोरेटर के साथ 124.4cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड काउंटर-बैलेंस BS6 इंजन मिलता है, जो 8500 rpm पर 11.8 PS की पॉवर और 6500 rpm पर 10.8 Nm टॉर्क प्रोड्यूस करता है. बजाज पल्सर 125 में आपको 5-स्पीड वाला गियरबॉक्स मिलेगा. इसमें एक पारंपरिक टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और ट्विन गैस-चार्ज्ड रियर शॉक के साथ डबल-क्रैडल फ्रेम का उपयोग किया गया है. आपको फ्रंट में 240 mm डिस्क या 170 mm ड्रम ब्रेक का विकल्प मिलता है और रियर व्हील पर 130mm ड्रम दिया गया है. इसके सभी वेरिएंट में सीबीएस मिलता है. इस बाइक की एक्स शोरूम कीमत 96,181 रुपये से शुरू होती है.

यह भी पढ़ें : - 7 लाख रुपये से कम कीमत में मिलती हैं ये धांसू कारें, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 सेकंड का ये ड्राइविंग फॉर्मूला बचा सकता है आपकी जान, ज्यादातर लोग नहीं जानते
3 सेकंड का ये ड्राइविंग फॉर्मूला बचा सकता है आपकी जान, ज्यादातर लोग नहीं जानते
EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें
EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें भी कीं शेयर
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget