एक्सप्लोरर

Car Safety Features: बड़े काम के हैं कारों में मिलने वाले ये सेफ्टी फीचर्स, ऐसे करते हैं हिफाजत! 

लेटेस्ट फीचर्स से लैस कारों में ऑफर किये जाने वाले फीचर्स, कार और सवारी दोनों की सेफ्टी में बढ़ोतरी करने का काम करते हैं. जिनके बारे में इस खबर में जानकारी दी जा रही है.

ADAS in Cars: इसमें कोई दोराय नहीं कि, अब गाड़ियां एक से बढ़कर सेफ्टी फीचर्स से लैस होकर आ रहीं हैं. यही इनकी कीमत बढ़ने की वजह भी है. लेकिन ये पैसा तब वसूल हो जाता है, जब इनके चलते आपकी सेफ्टी कई गुना बढ़ जाती है. आगे हम कुछ फीचर और उनसे मिलने वाले फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं.

अडाप्टिव क्रूज कंट्रोल- ये फीचर गाड़ी को ड्राइवर द्वारा सेट की गयी स्पीड पर, आगे की स्थिति के मुताबिक गाड़ी चलता रहता है और जरूरत पड़ने पर खुद ही इसे घटा बढ़ा भी सकता है. जिसके चलते लम्बे सफर के दौरान ड्राइवर को होने वाली थकान को कम करने के साथ साथ, आगे पीछे चल रहीं गाड़ियों से एक निश्चित दूरी बनाकर रखता है. 

ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग- ये फीचर गाड़ी के रास्ते में आने वाले ब्लाइंड स्पॉट की पहचान कर, ड्राइवर को अलर्ट करने का काम करता है. जोकि लाइट्स या ऑडियो वॉयस के जरिये हो सकता है. जिसके चलते ड्राइवर के ध्यान न दे पाने की स्थिति में कोई बड़ा हादसा होने से बच जाता है.  

पेडेस्ट्रियन डिटेक्शन सिस्टम- ये फीचर कैमरा और सेंसर की मदद से, गाड़ी के रास्ते में आने वाले पैदल यात्रियों की पहचान करने का काम करता है. ताकि दुर्घटना आदि को होने से रोका जा सके. 

रियर व्यू कैमरा- ये फीचर कार के पीछे का क्लियर व्यू देता है, जिसे कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम में देखा जा सकता है. जिसके चलते कार को बैक करते समय ड्राइवर को होने वाली परेशानी से बचा लेता है.   

फॉरवर्ड कोलिजन मिटिगेशन- ये फीचर सड़क पर निगरानी रखते हुए ऑटोमॅटिकली कार को रोकने का काम करता है, जब कार किसी चीज से टकराने वाली हो. जोकि सेफ्टी लेयर को बढ़ने का काम करता है, अगर ड्राइवर सही समय पर ब्रेक लगाने से चूक जाता है. 

ट्रैक्शन कंट्रोल- ये फीचर फिसलन भरी जगह पर, अलग अलग पहियों को अलग अलग पावर और ब्रेक के साथ कंट्रोल कर गाड़ी को फिसलने से बचा लेता है. जिसके चलते संभावित  दुर्घटना होने से बच जाती है. 

अडाप्टिव हेडलाइट- ये फीचर गाड़ी की स्पीड और स्टीयरिंग की डायरेक्शन के मुताबिक, कार की हेडलाइट को एडजस्ट करने का करता है. जिससे रात के समय ड्राइविंग में काफी आसानी हो जाती है. 

इमरजेंसी ब्रेक असिस्ट- ये फीचर ऑटोमॅटिकली कार की किसी चीज से टक्कर होने की स्थिति में, खुद ब खुद ब्रेक अप्लाई कर कार को रोक देता है. अगर ड्राइव लगाना भूल जाता है या सही समय पर नहीं लगा पाता.  

साइड कर्टेन एयरबैग- कार में दिए जाने वाले ये एयरबैग दुर्घटना के समय सवारी के सिर को सुरक्षित रखने का काम करते हैं. 

चाइल्ड सेफ्टी लॉक- ये फीचर कारों की पिछली सीट के लिए मिलता है, जो बच्चों को दरवाजों को अंदर की तरफ से रोकने में मदद करता है. ताकि चलती हुई कार के दौरान पिछली सीट पर बैठे बच्चे इसे न खोल पाएं. 

यह भी पढ़ें- Winter Driving Tips: कोहरे में करना पड़ रहा गाड़ी से सफर....तो इन फीचर्स का करें भरपूर प्रयोग, ड्राइविंग हो जाएगी आसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ather Konarc या Simple Wave, कौन-सा स्कूटर आपके लिए खरीदना बेहतर?
Ather Konarc या Simple Wave, कौन-सा स्कूटर आपके लिए खरीदना बेहतर?
पेट्रोल और एथेनॉल दोनों से चलेगी, Kia लाई पहली फ्लेक्स फ्यूल कार
पेट्रोल और एथेनॉल दोनों से चलेगी, Kia लाई पहली फ्लेक्स फ्यूल कार
Bullet-Hunter छोड़ खरीदेंगे ये बाइक, कीमत महज 2.09 लाख रुपये
Bullet-Hunter छोड़ खरीदेंगे ये बाइक, कीमत महज 2.09 लाख रुपये
कार पार्क करते समय पहिए सीधा रखें या मोड़कर, इससे क्या असर पड़ता है?
कार पार्क करते समय पहिए सीधा रखें या मोड़कर, इससे क्या असर पड़ता है?

वीडियोज

Sansani: जबलपुर की अंधेरी रात का खूनी शैतान! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: अवैध बुलडोजर ध्वस्त..यूपी में नया विवाद !। Saharanpur Masjid Demolished
UP News: यूपी के मुरादाबाद में बड़ा हादसा 3 मंजिला बिल्डिंग एक झटके में गिरी। Viral News। Breaking
Janhit With Chitra Tripathi: 'हनुमान अंश' फिल्म या चमत्कार साक्षात्? ।Hanuman Ansh। ABP News
PM Modi Speech: Teacher's Day पर दिल्ली के SRCC से, देश के युवाओं के नाम PM मोदी का संदेश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूरी तरह मिटा देंगे..., अमेरिकी रक्षा मंत्री की ईरान को चेतावनी
पूरी तरह मिटा देंगे..., अमेरिकी रक्षा मंत्री की ईरान को चेतावनी
मायावती को किसका डर? अभिषेक मनु सिंघवी के दावे से मची हलचल
मायावती को किसका डर? अभिषेक मनु सिंघवी के दावे से मची हलचल
आज से शुरू दलीप ट्रॉफी का फाइनल, देखें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
आज से शुरू दलीप ट्रॉफी का फाइनल, देखें LIVE प्रसारण और स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Miss World 2026: जोहेरी मोल ने जीता ताज, टॉप 20 से बाहर हुईं निकिता पोरवाल
जोहेरी मोल बनीं मिस वर्ल्ड 2026, भारत की निकिता पोरवाल टॉप 20 से बाहर
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
अमेरिका में दर्दनाक हादसा, रनवे पर लैंडिंग से पहले क्रैश हुआ प्लेन, 2 की मौत
'सुप्रीम कोर्ट जाएंगे...', सहारनपुर मस्जिद मामले पर बोले इमरान मसूद
'सुप्रीम कोर्ट जाएंगे...', सहारनपुर मस्जिद मामले पर बोले इमरान मसूद
पीली साड़ी और मलाईदार ठुमके, भाभी का डांस देख दीवाने हुए यूजर्स
पीली साड़ी और मलाईदार ठुमके, भाभी का डांस देख दीवाने हुए यूजर्स
यूके में पढ़ाई होगी महंगी? स्टूडेंट वीजा के लिए बढ़ी फंड की डिमांड
यूके में पढ़ाई होगी महंगी? स्टूडेंट वीजा के लिए बढ़ी फंड की डिमांड
Embed widget