एक्सप्लोरर

ABP Auto Awards 2024: छा गई हुंडई की ये कार, मिला ‘कार ऑफ द ईयर’ का अवार्ड

ABP Auto Awards: एबीपी ऑटो अवॉर्ड्स 2024 में कई गाड़ियों को अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिया गया. वहीं कार ऑफ द ईयर का खिताब हुंडई की गाड़ी ने जीता.

ABP Auto Awards: साल 2023 में कई गाड़ियां इंडियन मार्केट में आईं. इनमें से कुछ गाड़ियों की परफॉर्मेंस, डिजाइन, माइलेज और इंटीरियर जैसी तमाम चीजों को देखते हुए बिक्री ज्यादा हुई. साथ ही ऐसी गाड़ियां लोगों की पसंद भी बन गईं. एबीपी अवॉर्ड्स की शाम में ऐसी ही गाड़ियों को अवॉर्ड  दिया गया, जो साल 2023 में मार्केट में आईं और लोगों के दिलों पर छा गईं. सभी अवॉर्ड में कार ऑफ द ईयर के अवॉर्ड के नाम का सभी को बेसब्री से इंतजार था और ये अवॉर्ड हुंडई (Hyundai) की गाड़ी ने जीता. एबीपी ऑटो अवॉर्ड्स 2024 में हुंडई वर्ना (Hyundai Verna) को कार ऑफ द ईयर का खिताब दिया गया.


ABP Auto Awards 2024: छा गई हुंडई की ये कार, मिला ‘कार ऑफ द ईयर’ का अवार्ड

हुंडई वर्ना का छाया जलवा

एबीपी ऑटो अवॉर्ड्स में हुंडई वर्ना का क्रेज छा गया. इस गाड़ी के इंटीरियर से लेकर डिजाइन तक लोगों को काफी पसंद है. हुंडई वर्ना एक 5-सीटर सेडान कार है. इस कार में 26.03 सेंटीमीटर (10.25इंच) का HD ऑडियो-वीडियो नेवीगेशन सिस्टम लगा है. ये सेडान गाड़ी ड्राइवर को इन-केबिन एक्सपीरियंस देती है. इस गाड़ी में स्विचेबल इंफोटेनमेंट सिस्टम भी लगा है. साथ ही कार में क्लाइमेट कंट्रोलर भी दिया गया है.

ABP Auto Awards 2024: छा गई हुंडई की ये कार, मिला ‘कार ऑफ द ईयर’ का अवार्ड

हुंडई वर्ना का पावरट्रेन

हुंडई के इस मॉडल में 1.5-लीटर का नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो कि 115 PS की पॉवर और 144 Nm का टॉर्क प्रोड्यूस करता है. साथ ही इस गाड़ी में नया 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का भी ऑप्शन दिया गया, जो 160 PS की पॉवर और 253 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है. इस मॉडल में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और 7-स्पीड डीसीटी ट्रांसमिशन का विकल्प भी दिया गया है.

हुंडई वर्ना की कीमत

हुंडई के इस मॉडल को एक मिडिल क्लास फैमिली भी खरीद सकती है. इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 11 लाख रुपये से शुरू होकर 17.42 लाख रुपये तक जाती है. सेफ्टी के लिए इस कार में 6 एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, वीएसएम, ट्रैक्शन कंट्रोल और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम भी दिया गया है. इस कार में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स (ADAS) भी दिया गया है, जिसमें ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीप असिस्ट, एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

ABP Auto Awards 2024: लग्जरी कारों में बीएमडब्ल्यू का जलवा, लैम्बोर्गिनी-एस्टन मार्टिन को मिले ये अवार्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें
EV खरीदने की सोच रहे हैं? कुछ दिन रुकिए, आ रही हैं 500KM+ रेंज वाली 3 नई कारें
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पुरानी Victoris या नई Brezza कौन सी आपके लिए फायदे का सौदा, जान लीजिए काम की बात
पेट्रोल की टेंशन खत्म, ये हैं 2026 के सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर्स
पेट्रोल की टेंशन खत्म, ये हैं 2026 के सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर्स

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget