एक्सप्लोरर

2024 Nissan X-Trail: निसान की नई एसयूवी हो गई लॉन्च, तगड़े पावरट्रेन के साथ टोयोटा फॉर्च्यूनर को देगी टक्कर

नई निसान एक्स-ट्रेल को कंपनी ने CMF-C प्लैटफॉर्म पर तैयार किया है. वहीं इस कार को भारत में थ्री रो वेरिएंट में बेचा जाएगा. इस नई एसयूवी में कंपनी ने 1.5 लीटर तीन सिलेंडर वाला टर्बो पैट्रोल इंजन है.

2024 Nissan X-Trail: निसान इंडिया की बहुप्रतिक्षित एसयूवी एक्स-ट्रेल आज भारतीय मार्केट में लॉन्च हो गई है. इस एसयूवी में दमदार पावरट्रेन दिया गया है. इस एसयूवी में माइल्ड हाइब्रिड इंजन दिया गया है. साथ ही यह पहली ऐसी कार है जिसमें कंपनी ने वेरिएबल कमप्रेशन टर्बो टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है. साथ ही इस कार को कंपनी ने तीन रंगों में बाजार में उतारा है.

2024 Nissan X-Trail: पावरट्रेन

नई निसान एक्स-ट्रेल को कंपनी ने CMF-C प्लैटफॉर्म पर तैयार किया है. वहीं इस कार को भारत में थ्री रो वेरिएंट में बेचा जाएगा. इस नई एसयूवी में कंपनी ने 1.5 लीटर तीन सिलेंडर वाला टर्बो पैट्रोल इंजन उपलब्ध कराया है. साथ ही इसे 12 वोल्ट के माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम से भी कनेक्ट किया गया है. ये इंजन 163 बीएचपी की मैक्स पावर के साथ 300 एनएम का पीक टॉर्क पैदा करता है. साथ ही इसे सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ कनेक्ट किया गया है.

2024 Nissan X-Trail: डिजाइन

इस नई एसयूवी के डिजाइन की बात करें तो इसमें स्पिलिट हेडलैंप के साथ वी मोशन ग्रिल भी दिया गया है. इसके अलावा इसमें प्लास्टिक क्लैडिंग के साथ राउंड शेप का व्हील आर्क भी मौजूद है. इतना ही नहीं एसयूवी में डायमंड कट अलॉय व्हील और एलईडी टेललैंप जैसे एलिमेंट्स भी दिए हुए हैं.

2024 Nissan X-Trail: फीचर्स

अब इसके फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें डुअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम के साथ डुअल पैन पेनोरेमिक सनरूफ भी प्रदान कराया है. इसके अलावा इसमें 8 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ 12.3 इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी दिया हुआ है. इसके साथ ही इसमें वायरलेस चार्जिंग सिस्टम, किलेस एंट्री, पुश स्टार्ट बटन, ड्राइविंग मोड्स, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और क्रूज कंट्रोल जैसे आधुनिक फीचर्स दिए हुए हैं. साथ ही इसमें 360 डिग्री कैमरा भी दिया हुआ है.

2024 Nissan X-Trail: कीमत

निसान इंडिया ने अपनी इस नई एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 49.92 लाख रुपये रखी है. वहीं इसे बाजार में पर्ल व्हाइट, डायमंड ब्लैक और शैम्पेन सिल्वर जैसे तीन रंगों में बेचा जाएगा. बाजार में यह कार टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसी एसयूवी को कड़ी टक्कर देगी.

Toyota Fortuner को मिलेगी टक्कर

टोयोटा इंडिया की चर्चित एसयूवी टोयोटा फॉर्च्यूनर मानी जाती है. यह बाजार में एक धाकड़ एसयूवी मानी जाती है. नई निसान एक्स-ट्रेल बाजार में फॉर्च्यूनर को टक्कर देगी. आपको बताते चलें कि टोयोटा फॉर्च्यूनर में कंपनी ने 2.7 लीटर का पैट्रोल इंजन उपलब्ध कराया है. ये इंजन 166 पीएस की पावर के साथ 245 एनएम का पीक टॉर्क प्रड्यूस करता है. ऐसे में निसान से ज्यादा तगड़ा इंजन टोयोटा फॉर्च्यूनर में दिया हुआ है.

फीचर्स के मामले में टोयोटा फॉर्च्यूनर में फिलहाल सनरूफ नहीं मिलता है जो निसान एक्स-ट्रेल में प्रदान कराया गया है. हालांकि इन दोनों गाड़ियों के कीमत में भी कोई ज्यादा फर्क नहीं है. टोयोटा फॉर्च्यूनर की एक्स शोरूम कीमत 33.43 लाख रुपये से शुरू होकर 51.44 लाख रुपये तक जाती है.

यह भी पढ़ें: 2024 Yezdi Adventure: 2.10 लाख रुपये की कीमत में आ गई नई येजडी एडवेंचर बाइक, जानें फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Scorpio N बनेगी Pick-up, Hilux को मिलेगी कड़ी टक्कर?
Scorpio N बनेगी Pick-up, Hilux को मिलेगी कड़ी टक्कर?
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
सिर्फ 20 हजार रुपये देकर Access 125 खरीदें, इतनी होगी EMI
सिर्फ 20 हजार रुपये देकर Access 125 खरीदें, इतनी होगी EMI
27 KM माइलेज वाली इस सस्ती कार की खूब हो रही सेल, जानिए डिटेल्स
27 KM माइलेज वाली इस सस्ती कार की खूब हो रही सेल, जानिए डिटेल्स

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget