एक्सप्लोरर

2024 Nissan X-Trail Vs Toyota Fortuner: 2024 निसान एक्स ट्रेल और टोयोटा फॉर्च्यूनर में कौन सी है बेस्ट, जानें अंतर

निसान इंडिया इसी महीने अपनी बहुप्रतिक्षित एसयूवी निसान एक्स-ट्रेल को देश में लॉन्च करने वाली है. इस कार का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर से होता है. इन दोनों गाड़ियों में कई बेहतरीन फीचर्स मौजूद हैं.

2024 Nissan X-Trail Vs Toyota Fortuner: निसान इंडिया जल्द ही अपनी नई कार एक्स-ट्रेल को भारत में लॉन्च करने वाली है. इस कार को इसी महीने लॉन्च होने की संभावना है. वहीं बाजार में यह कार टोयोटा फॉर्च्यूनर को सीधी टक्कर देती है. टोयोटा फॉर्च्यूनर को किसी भी परिचय की जरुरत नहीं होती है. यह एक दमदार और धाकड़ एसयूवी मानी जाती है. वहीं दूसरी ओर निसान एक्स-ट्रेल जो एक प्रीमियम तीन रो वाली एसयूवी है. अब इन दोनों में कई अंतर भी मौजूद हैं. आइए जानते हैं दोनों में से कौन सी कार दमदार है.

2024 Nissan X-Trail Vs Toyota Fortuner: फीचर्स

इन दोनों एसयूवी के फीचर्स के अंतर पर फोकस करें तो निसान एक्स-ट्रेल में कंपनी ने 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट सेंट्रल कंसोल, एक पैनोरमिक सनरूफ, एक इलेक्ट्रिक पार्किंग ब्रेक, पावर्ड सीटें, एक वायरलेस चार्जर के साथ कई फीचर्स दिए हैं. इसके अलावा इसमें एक डुअल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, एक बोस ऑडियो सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा और ADAS भी मौजूद है.


2024 Nissan X-Trail Vs Toyota Fortuner: 2024 निसान एक्स ट्रेल और टोयोटा फॉर्च्यूनर में कौन सी है बेस्ट, जानें अंतर

वहीं दूसरी तरफ टोयोटा फॉर्च्यूनर में 8 इंच की टचस्क्रीन, कनेक्टेड कार तकनीक, कूल्ड सीटें, जेबीएल ऑडियो सिस्टम, पावर्ड ड्राइवर सीट और इंटीरियर ऑटो लाइट फीचर दिया गया है. इन दोनों एसयूवी में बेंच सेकेंड रो सीट के साथ तीन रो सीटिंग की भी सुविधा दी गई है. इसके अलावा टोयोटा फॉर्च्यूनर में सनरूफ, बड़ी टचस्क्रीन, एडीएएस, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक नहीं दिए गए हैं.

2024 Nissan X-Trail Vs Toyota Fortuner: इंजन

इन गाड़ियों के पावरट्रेन की बात करें तो निसान एक्स-ट्रेल में 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है. ये इंजन 201 बीएचपी की मैक्स पावर के साथ 305 एनएम का पीक टॉर्क प्रड्यूस करता है. इसके साथ ही इसमें सीवीटी और ऑटोमैटिक का ट्रांसमिशन भी दिया गया है.


2024 Nissan X-Trail Vs Toyota Fortuner: 2024 निसान एक्स ट्रेल और टोयोटा फॉर्च्यूनर में कौन सी है बेस्ट, जानें अंतर

वहीं दूसरी तरफ टोयोटा फॉर्च्यूनर में 2.7 लीटर का पैट्रोल इंजन मौजूद है. ये इंजन 164 बीएचपी की अधिकतम पावर के साथ 264 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है. साथ ही इसे मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प भी मिल जाता है.

2024 Nissan X-Trail Vs Toyota Fortuner: कीमत

इन गाड़ियों की कीमत के बारे में बताएं तो टोयोटा फॉर्च्यूनर की एक्स शोरूम कीमत 33 लाख रुपये से शुरू होकर 51 लाख रुपये तक जाती है. वहीं निसान एक्स-ट्रेल की एक्स शोरूम कीमत 40 लाख रुपये तक हो सकती है. ऐसे में निसान की नई एक्स-ट्रेल टोयोटा फॉर्च्यूनर के मुकाबले ज्यादा फीचर लोडेड कार हो सकती है.

यह भी पढ़ें: 2024 Maruti Suzuki Swift: नई मारुति स्विफ्ट की क्रैश टेस्ट में निकली हवा, मिले मात्र इतने स्टार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इलेक्ट्रिक कार का बैटरी पैक क्यों हो जाता है खराब, जानिए डैमेज होने से बचाने के लिए क्या करें?
इलेक्ट्रिक कार का बैटरी पैक क्यों हो जाता है खराब, जानिए डैमेज होने से बचाने के लिए क्या करें?
Best Selling 7 Seater Car:देश की सबसे सस्ती 7 सीटर, 2026 की छमाही में बनी बेस्ट सेलिंग कार
देश की सबसे सस्ती 7 सीटर, 2026 की छमाही में बनी बेस्ट सेलिंग कार
सिर्फ 25 लोग ही खरीद पाएंगे रॉयल एनफील्ड की ये बाइक, जानिए क्यों हैं इतनी ज्यादा खास?
सिर्फ 25 लोग ही खरीद पाएंगे रॉयल एनफील्ड की ये बाइक, जानिए क्यों हैं इतनी ज्यादा खास?
कहीं आप नई के बदले टेस्ट ड्राइव वाली कार तो नहीं चला रहे? इस मामले में डीलर पर 9 लाख का जुर्माना
कहीं आप नई के बदले टेस्ट ड्राइव वाली कार तो नहीं चला रहे? यहां डीलर पर 9 लाख का जुर्माना

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget