एक्सप्लोरर

2021 Force Gurkha आज भारत में होगी लॉन्च, Mahindra Thar को टक्कर देगी ये नई ऑफ रोडर SUV

2021 Force Gurkha में नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लैक डैशबोर्ड, सर्कूलर AC वेंट्स, फ्रंट पावर विंडो जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं. इसमें 2.6 लीटर डीजल इंजन दिया गया है.

Force की नई ऑफ रेडर SUV Gurkha आज भारत में लॉन्च होने जा रही है. फोर्स अपनी नई एसयूवी को अपडेटेड इंटीरियर के साथ-साथ बीएस-6 मानकों वाले डीजल इंजन के साथ लेकर आ रही है. तीन दरवाजों वाली इस एसयूवी की खासियत ये है कि ये पानी से भरी सड़कों पर भी आसानी से चल सकेगी. इसमें चार ही सीटें दी गई हैं. इस कार को खास एडवेंचर टूरिज्म के लिए डिजाइन किया गया है. गुरखा एंड्रॉयड और ऐपल कारप्ले कनेक्टिविटी से लैस है. जानिए इसमें और क्या-क्या खूबिया हैं.

जबरदस्त हैं फीचर्स 
नई फोर्स गुर्खा में फ्रेश एस्थेटिक्स, शानदार केबिन देखने को मिलेगा. उम्मीद की जा रही है कि नई फोर्स गुर्खा में नई हेडलाइट्स के साथ सर्कूलर डे टाइम रनिंग लाइट्स के साथ सिंगल स्लॉट ग्रिल के बीच में कंपनी का बड़ा सा लोगो देखने को मिलेगा. इसके अलावा इसमें नए फॉग लैम्प्स, व्हील क्लैडिंग और ब्लैक आउट साइड रियर व्यू मिरर और रूफ कैरियर जैसे बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा इसके केबिन की बात करें तो इसमें नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लैक डैशबोर्ड, सर्कूलर AC वेंट्स, फ्रंट पावर विंडो और थ्री स्पोक स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं. इन बदलावों के साथ यह गाड़ी ज्यादा दमदार नजर आएगी.

दमदार है इंजन 
सेकेंड जेनरेशन गुरखा में BS6 मानक वाला 2.6 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, जो कि 90bhp की पावर जेनरेट करता है. यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा, साथ ही इसमें फोर व्हील ड्राइव (4x4) की भी सुविधा मिलेगी. इस गाड़ी में डबल हाइड्रोलिक स्प्रिंग क्वॉइल सस्पेंशन और 17 इंच के ट्यूबलैस टायर्स मिलेंगे. 

Mahindra Thar से होगा मुकाबला 
2021 Force Gurkha का मुकाबला Mahindra Thar से होगा. महिंद्रा थार पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस में उपलब्ध है. इसमें एक नया 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन भी मिलता है, जो 130PS की पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल  गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है. इसके अलावा इसमें 6 स्पीड ऑटोमैटिक (AT) का भी ऑप्शन मिलता है. इसके फ्रंट में डबल wishbone के साथ कोइल ओवर डम्पर और स्टेबिलाइजर बार सस्पेंशन दिया है जबकि इसके फ्रंट में सॉलिड रियल एक्सेल  सस्पेंशन और स्टेबिलाइजर बार दिया है, जिसकी मदद से थार खराब रास्तों को आसानी से पार कर जाती हैं. महिद्रा थार की एक्स-शो रूम कीमत 12.12 लाख रुपये से लेकर 14.17 लाख रुपये तक जाती है.

ये भी पढ़ें

Best CNG Cars: दमदार फीचर्स से लैस ये CNG कारें देती हैं शानदार माइलेज, जानें डिटेल

Automatic Car Driving: ऑटोमैटिक कार चलाते वक्त कभी न करें ये गलतियां, इन बातों का रखें ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
कार का धुआं बता रहा है खतरे का संकेत? ऐसे पहचानें गड़बड़ी
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
Lamborghini की नई सुपरकार तैयार, 2.4 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
ओवरस्पीडिंग में कटा हजारों रुपये का चालान, ऐसे करें सस्ते में निपटारा
E10 Petrol News: पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह
पुरानी बाइक-स्कूटर के लिए E10 क्यों जरूरी? CEA ने बताई वजह

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget