एक्सप्लोरर

Launch Update: 2021 Force Gurkha जल्द भारत में दे सकती है दस्तक, ऐसे देगी Mahindra Thar को टक्कर

2021 Force Gurkha को साल 2020 के ऑटो एक्सपो में पेश किया गया था. कंपनी ने ऐलान किया था कि इस एसयूवी को साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च करेगी. ये भारत में अगले महीने एंट्री कर सकती है.

दमदार गाड़ियों के लिए पॉपुलर Force Motors जल्द ही SUV Gurkha को नए अवतार में लेकर आ रही है. कंपनी ने हाल ही में इसका टीजर लॉन्च किया है, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की उम्मीदें बढ़ गईं हैं. Force Motors इसे फेस्टिव सीजन से पहले लॉन्च कर सकती है. खबरों के मुताबिक इसे सितंबर में भी लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि अभी तक इसकी ऑफिशियल लॉन्च डेट सामने नहीं आई है. आइए जानते हैं इसमें क्या कुछ खास होगा.  

मिलेंगे कई अपडेट्स
2021 Force Gurkha की कई बार डिटेल्स और फोटोज लीक हुए हैं, जिनके मुताबिक इसमें नई हेडलाइट्स के साथ सर्कूलर डे टाइम रनिंग लाइट्स के साथ सिंगल स्लॉट ग्रिल के बीच में कंपनी का बड़ा सा लोगो देखने को मिलेगा. इसके अलावा इसमें नए फॉग लैम्प्स, व्हील क्लैडिंग और ब्लैक आउट साइड रियर व्यू मिरर और रूफ कैरियर जैसे बदलाव भी देखने को मिल सकते हैं. इसके अलावा इसके केबिन की बात करें तो इसमें नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लैक डैशबोर्ड, सर्कूलर AC वेंट्स, फ्रंट पावर विंडो और थ्री स्पोक स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं. इन बदलावों के साथ यह गाड़ी ज्यादा दमदार नजर आएगी.

ऐसा होगा इंजन
सेकेंड जेनरेशन गुरखा में BS6 मानक वाला 2.6 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, जो कि 90bhp की पावर जेनरेट करता है. यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा, साथ ही इसमें फोर व्हील ड्राइव (4x4) की भी सुविधा मिलेगी. इस गाड़ी में डबल हाइड्रोलिक स्प्रिंग क्वॉइल सस्पेंशन और 17 इंच के ट्यूबलैस टायर्स मिलेंगे. भारत में किस तारीख को इसे लॉन्च किया जाएगा इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है.

Mahindra Thar से होगा मुकाबला 
2021 Force Gurkha का मुकाबला Mahindra Thar से होगा. महिंद्रा थार पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस में उपलब्ध है. इसमें एक नया 2.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन भी मिलता है, जो 130PS की पावर और 300Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल  गियरबॉक्स की सुविधा मिलती है. इसके अलावा इसमें 6 स्पीड ऑटोमैटिक (AT) का भी ऑप्शन मिलता है. इसके फ्रंट में डबल wishbone के साथ कोइल ओवर डम्पर और स्टेबिलाइजर बार सस्पेंशन दिया है जबकि इसके फ्रंट में सॉलिड रियल एक्सेल  सस्पेंशन और स्टेबिलाइजर बार दिया है, जिसकी मदद से थार खराब रास्तों को आसानी से पार कर जाती हैं. महिद्रा थार की एक्स-शो रूम कीमत 12.12 लाख रुपये से लेकर 14.17 लाख रुपये तक जाती है.

ये भी पढ़ें

अगले महीने भारतीय ऑटो बाजार में धूम मचाने आ रहीं ये धांसू कारें, जानें सभी की डिटेल्स

कार खरीदने जा रहे हैं? तो इन फीचर्स के बारे में जानकारी लेना न भूलें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
अब 10 लाख से सस्ती कारें नहीं खरीद रहे लोग, चौंका देगा 6 साल का आंकड़ा
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Yamaha का दिवाली गिफ्ट, मात्र 2,499 रुपये में घर लाएं स्कूटर
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
Audi Q3 की लॉन्चिंग 16 अक्टूबर को, 204 PS की Power वाली SUV तैयार
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?
नोएडा में Tesla का नया ठिकाना, जानें क्या मिलेगी सुविधा?

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
'अभिजीत, सौरव और आशुतोष से हमारा कोई...', CJP के अजिंक्य शिंदे का बड़ा दावा
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget