एक्सप्लोरर

Vivo S1 Pro खरीदने से पहले जान लीजिये इसकी पांच बड़ी बातें

अगर आप नया Vivo S1 Pro खरीदने की सोच रहे हैं यहां इस फ़ोन के बारे में पांच बड़ी बातें बता रहे हैं. वैसे यह फोन अपने रियर डिजाइन की वजह से चर्चा में है

नई दिल्लीः Vivo का नया स्मार्टफोन S1 Pro भारत में लॉन्च हो चुका है. इस फोन का डिज़ाइन, कीमत और फीचर्स ग्राहकों को लुभा रहे हैं. अगर आप इस फोन को खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको बता रहे हैं इसके बारे में 5 बड़ी बातें, आइये जानते हैं.

कीमत

Vivo के नए S1 Pro में सिर्फ 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाला एक ही वेरिएंट मिलता है, और इसकी कीमत 19,990 रुपये है. आप इस फोन को Vivo इंडिया ई-स्टोर और अमेजन, फ्लिपकार्ट समेत सभी प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और ऑफलाइन स्टोर्स पर से खरीद सकते हैं.

डिजाइन

नया Vivo S1 Pro अपने रियर डिजाइन की वजह से चर्चा में है. इसका रियर डायमंड शेप्ड क्वॉड कैमरा सेटअप यूथ को काफी पसंद आ रहा है, और इसलिए यह थोड़ा हटकर भी लग रहा है.  फोन का ओवरऑल डिजाइन काफी अच्छा है और यह प्रीमियम फील देता है. Vivo S1 Pro मिस्टिक ब्लैक, जैजी ब्लू और ड्रीमी व्हाइट कलर में उपलब्ध है.

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए नए S1 Pro के रियर में क्वॉड कैमरा सेटअप दिया गया है. जिसमें 48MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का  सेकेंडरी कैमरा, साथ ही 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा देखने को मिलता है. सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) का सपोर्ट भी दिया गया है.

डिस्प्ले

फोन में 6.38-इंच फुल-HD+ (1080x2340 पिक्सल) सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है. वहीं, इसमें हमेशा ऑन रहने वाला डिस्प्ले भी है. इतना ही नहीं इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है.

स्पेसिफिकेशन्स

परफॉरमेंस के लिए इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर लगा है. यह एंड्रॉयड 9 पाई बेस्ड Funtouch OS 9.2 पर काम करता है. इसके अलावा यह डुअल-सिम (नैनो) सपोर्ट के साथ आता है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, Wi-Fi (डुअल-बैंड), ब्लूटूथ v5.0, GPS/ A-GPS और USB टाइप-C पोर्ट मौजूद है. इसमें 4500mAh की बैटरी लगी है जोकि 18W डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग के सपोर्ट के साथ आती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
New Hyundai Bayon से उठा पर्दा, 26 अक्टूबर को होगी लॉन्च
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
BMW-Mercedes को टक्कर देने आई नई Audi Q3, जानें कितनी दमदार
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद
Toyota Glanza में होगा बड़ा बदलाव, 4-सिलेंडर इंजन हो सकता है बंद

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget