एक्सप्लोरर

इस साल अगस्त में आ सकती है Hyundai की नई Elite i20, इन कारों से होगा असली मुकाबला

हुंडई अपनी नई Elite i20 को BS6 इंजन के साथ लॉन्च करेगी. माना जा रहा है कि इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा.

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस की वजह से लॉकडाउन के चलते कई बड़े कार लॉन्च स्थगित हो चुके हैं. इसी बीच खबर आई है कि हुंडई की नई Elite i20 इस साल अगस्त में लॉन्च हो सकती है. इससे पहले इस कार को इस साल जून में लॉन्च करने पर विचार किया जा रहा था.

इंजन ऑप्शन

हुंडई अपनी नई Elite i20 को BS6 इंजन के साथ लॉन्च करेगी. माना जा रहा है कि इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन का ऑप्शन मिलेगा. इतना ही नहीं इस कार में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है.

कनेक्टिविटी फीचर्स

नई i20 का इंटीरियर इस बार पहले से काफी अलग होगा, उम्मीद लगाई जा रही है कि यह ग्रैंड आई 10 नियोस जैसा भी हो सकता है. इसमें 10.25-इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है. इसके अलावा कार में वायरलेस चार्जिंग, ब्लूलिंक कार कनेक्टेड टेक्नॉलजी और लेदर सीट्स जैसे कई अच्छे फीचर्स मिल सकते हैं.

एडवांस्ड फीचर्स यह एक प्रीमियम हैचबैक कार है और इसमें सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा. नई i20 में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 6-एयरबैग, रियर व्यू कैमरा, सनरूफ और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे. नई आई20 भारत में मौजूदा मॉडल से ज्यादा स्पोर्टी और शार्प डिजाइन में होगी. इसके फ्रंट में हेक्सागोनल ग्रिल और नए LED  हेडलैम्प, नया बंपर, और नए फॉग लैम्प अदेखने को मिल सकते हैं. इस कार के साइड प्रोफाइल और रियर लुक में काफी नयापन देखने को मिलेगा.

नई i20 में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स भी देखने को मिलेंगे. कार की लंबाई मौजूदा मॉडल से 5mm बढ़ाई जाएगी और इसका व्हीलबेस भी 10 mm बढ़ाया जाएगा जिसकी वजह से इसमें 66 लीटर का ज्यादा बूट स्पेस मिलेगा. इसके अलावा इसमें 17-इंच के नए डिजाइन वाले एलॉय व्हील्स मिलेंगे.

इनसे होगा मुकाबला

हुंडई की नई i20 का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो से होगा. बलेनो इस समय प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में बेहद पॉपुलर है. दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 5.63 लाख रुपये से शुरू होती है. यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन में मौजूद है. अब देखना होगा मारुति बलेनो पर क्या हुंडई की नई i20 भारी पड़ेगी.

यह भी पढ़ें 

पावरफुल इंजन के साथ TVS ने पेश की नई Scooty Pep plus, जानें इसके फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ 3 यूनिट ही क्यों बिकी WagonR Flex-Fuel, जानिए सेल कम होने के पीछे क्या है वजह?
सिर्फ 3 यूनिट ही क्यों बिकी WagonR Flex-Fuel, जानिए सेल कम होने के पीछे क्या है वजह?
मुंबई की बारिश हो या जलभराव, पानी में भी दम दिखाएंगी ये 4 दमदार SUVs
मुंबई की बारिश हो या जलभराव, पानी में भी दम दिखाएंगी ये 4 दमदार SUVs
कब आएगी भारत की पहली हाइड्रोजन कार, पेट्रोल और EV से कितनी सस्ती या महंगी?
कब आएगी भारत की पहली हाइड्रोजन कार, पेट्रोल और EV से कितनी सस्ती या महंगी?
Tata Sierra पर पहली बार मिल रहा इतना डिस्काउंट, खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिए डिटेल
Tata Sierra पर पहली बार मिल रहा इतना डिस्काउंट, खरीदने जा रहे हैं तो पहले जान लीजिए डिटेल

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
T20 WC जीतने पर ऑस्ट्रेलिया को कितने करोड़ मिले, ग्रुप स्टेज से बाहर होने के बावजूद टीम इंडिया भी मालामाल, देखें पूरी प्राइज मनी लिस्ट
UP Weather Update: यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में उमस भरी गर्मी से मिली राहत, नोएडा से लखनऊ तक 58 जिलों में बारिश का अलर्ट
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
पत्नी ने पूछा सामान का दाम, राष्ट्रपति ने तुरंत निकाल लिया बटुआ. VIDEO जीत रहा दिल
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
अब किसी भी ब्लड ग्रुप को बनाया जा सकेगा यूनिवर्सल डोनर, जानें किस तकनीक से होगा यह कमाल?
Embed widget