एक्सप्लोरर

Verna के बाद प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट अब Hyundai लगाएगी नया दाव, इस कार से होगा मुकाबला

नई Elite i20 भारत में मौजूदा मॉडल से ज्यादा स्पोर्टी और शार्प डिजाइन में होगी, इसके अलावा यह कार ब्लू लिंक टेक्नोलॉजी से भी लैस होगी

नई दिल्ली: Hyundai ने अभी हाल ही में अपनी नई सेडान कार Verna को भारत में लॉन्च किया है. यह कार अब पहले से ज्यादा दमदार होकर आई है. Verna के बाद अब कंपनी अपना नया दाव प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में लगाने जा रही है. जीहां जिस कार का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है वो इस साल अगस्त तक भारत में लॉन्च हो सकती है. हम बात कर रहे हैं नई फेसलिफ्ट Elite i20 के बारे में.

ब्लू लिंक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल

नई i20 का इंटीरियर इस बार पहले से काफी अलग होगा, उम्मीद लगाई जा रही है कि यह ग्रैंड आई 10 नियोस जैसा भी हो सकता है. इसमें 10.25-इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है. इसके अलावा कार में वायरलेस चार्जिंग, ब्लूलिंक कार कनेक्टेड टेक्नॉलजी और लेदर सीट्स जैसे कई अच्छे फीचर्स मिल सकते हैं.

फीचर्स की होगी भरमार

यह एक प्रीमियम हैचबैक कार है और इसमें सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा. नई Elite i20 में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD, 6-एयरबैग, रियर व्यू कैमरा, सनरूफ और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स देखने को मिलेंगे.

स्पोर्टी डिजाइन

नई Elite i20 भारत में मौजूदा मॉडल से ज्यादा स्पोर्टी और शार्प डिजाइन में होगी. इसके फ्रंट में हेक्सागोनल ग्रिल और नए LED  हेडलैम्प, नया बंपर, और नए फॉग लैम्प अदेखने को मिल सकते हैं. इस कार के साइड प्रोफाइल और रियर लुक में काफी नयापन देखने को मिलेगा. नई आई 20 में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स भी देखने को मिलेंगे.

नए एलॉय व्हील्स

नई Elite i20  की लंबाई मौजूदा मॉडल से 5mm बढ़ाई जाएगी और इसका व्हीलबेस भी 10 mm बढ़ाया जाएगा जिसकी वजह से इसमें 66 लीटर का ज्यादा बूट स्पेस मिलेगा. इसके अलावा इसमें 17-इंच के नए डिजाइन वाले एलॉय व्हील्स मिलेंगे.

इस कार से होगा मुकाबला

नई Elite i20  का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी बलेनो से होगा. दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 5.63 लाख रुपये से शुरू होती है. यह कार पेट्रोल और डीजल इंजन में मौजूद है. बलेनो अपने सेगमेंट की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है.

फीचर्स की बात करें तो बलेनो में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD की सुविधा मिलती है. इसके अलावा इसके फ्रंट में वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं. इतना ही नहीं इस कार में  ड्यूल एयरबैग्स, सीट बेल्ट्स, चाइल्ड सीट के लिए ISOFIX ऐंकर्स, रिवर्स सेंसर्स और एंटीथेफ्ट अलार्म जैसे सेफ्टी फीचर मिलेंगे.अब देखना होगा नई Elite i20, मारुति बलेनो पर कितना भारी पड़ेगी.

यह भी पढ़ें 

जब पहली बार एंट्री लेवल बाइक खरीदने का हो विचार, तो ये 5 मॉडल्स बन सकते हैं आपकी पसंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
कितनी देर हवा में उड़ सकती है मस्क की फ्लाइंग कार, भारत में कैसे चलेगी?
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
Petrol जैसी Power, CNG का खर्च, XUV 3XO ZNG कितनी दमदार?
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड
एक बार चार्ज पर 1100 km का सफर, इस SUV की बंपर डिमांड

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget