एक्सप्लोरर

जब पहली बार एंट्री लेवल बाइक खरीदने का हो विचार, तो ये 5 मॉडल्स बन सकते हैं आपकी पसंद

अगर आप 100cc से 125cc इंजन वाली नई बाइक की तलाश में हैं तो यहां हम आपको 5 बेस्ट ऑप्शन के बारे में बता सकते हैं जो माइलेज के साथ परफॉरमेंस भी बेहतर देती हैं.

नई दिल्ली: एंट्री लेवल बाइक से लेकर 125cc इंजन वाली बाइक्स की बिक्री भारत में सबसे ज्यादा होती है. जो लोक पहली बार भी बाइक खरीदने की सोचते हैं वो भी इन्ही सेगमेंट में जाने का विचार करते हैं. दरअसल कम कम कीमत में एक बाइक मिल जाती है जो माइलेज के साथ परफॉरमेंस भी बेहतर देती है, साथ ही डेली यूज़ के लिए भी ये सेगमेंट काफी खास मानें जाते हैं. अगर आप भी पहली बात एंट्री लेवल सेगमेंट में एक नई बाइक खरीदने का विचार कर रहे हैं तो ये ऑप्शन आपके लिए बेहतर साबित हो सकते हैं.

Hero Splendor iSmart 

अपने स्मार्ट डिजाइन की वजह से हीरो की Splendor iSmart  यूथ को काफी पसंद आती है. इस बाइक की एक्स शो रूम कीमत 67,100 रुपये है. इस बाइक में 113.2cc का सिंगल सिलेंडर BS6 इंजन लगा है जोकि 9hp की पावर और 9.89 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस बाइक में 4 स्पीड गियरबॉक्स लगा है. यह इंजन बेहद किफायती माना जाता है, इसमें  माइलेज तो बेहतर मिलती ही है साथ ही परफॉरमेंस भी ठीक है. इसके फ्रंट में 240mm डिस्क ब्रेक और रियर में 130mm ड्रम ब्रेक दिया गया है. सिटी और हाइवे के लिहाज से यह एक अच्छी बाइक साबित हो सकती हैं.

Honda Shine

125cc बाइक सेगमेंट में होंडा की शाइन सबसे भरोसमंद बाइक के रूप में जानी जाती है. यह बाइक 4 कलर्स में उपलब्ध है. दिल्ली में इसकी एक्स-शो रूम कीमत 67,857 रुपये रखी है. इंजन की बात करें तो बाइक में 124cc का इंजन लगा है जो 7.8kw की पावर और 11Nm का टॉर्क देता है. यह इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है.

TVS Sport

अपने सेगमेंट में TVS Sport एक स्पोर्टी बाइक है. इसमें 99.77cc  का इंजन दिया गया है जो 5.5KW पावर और 7.8 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें 4 स्पीड गियर दिए गये हैं. इसका इंजन काफी किफायती है.एक लीटर में यह बाइक 95 किलोमीटर की माइलेज दे सकती है लेकिन असल कंडीशन में भी यह बाइक 76.4 kmpl की माइलेज दे देती है (Tested), दिल्ली में इसकी कीमत 40 हजार रुपये से शुरू होती है.

Bajaj CT100 ES

अपने 100cc सेगमेंट में  बजाज CT100 KS  सबसे किफायती बाइक के रूप में जानी जाती है. बाइक का डिजाइन सिंपल है. इसकी सीट सॉफ्ट और लम्बी है. इसलिए इसे लंबी दूरी के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इंजन की बात करें तो इसमें BS6, 100cc का इंजन लगा है जो 7.9 PS की पॉवर और 8.34Nm का टार्क देता है इसमें 4 स्पीड गियर दिए गये है. एक लीटर में यह बाइक 99.1 kmpl किलोमीटर की माइलेज दे देती है. CT100 ES ALLOY (BS 6) की कीमत 48 हजार रूपये से शुरू होती है.

Hero HF Deluxe

हीरो की HF Deluxe छोटे कस्बों में खूब पसंद की जाती है. हाल ही में कंपनी ने इस बाइक को BS6 इंजन के साथ पेश किया था. बात इंजन की करें तो नई HF Deluxe बाइक में 100cc, BS6 इंजन लगा है जोकि फ्यूल इंजेक्शन तकनीक से लैस है. यह इंजन 7.94 bhp की पावर और 8.05 NM का टॉर्क देता है. इसमें पहले के मुकाबले 6 फीसदी ज्यादा फ़ास्ट Acceleration मिलता है. इतना ही नहीं यह इंजन कंपनी की i3S टेक्नोलॉजी से लैस भी है. इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 55 हजार रुपये से शुरू होती है. एक लीटर में यह बाइक 82 Kmpl की माइलेज दे सकती है.

यह भी पढ़ें

ऐसे करें गाड़ी के टायर्स की खास देखभाल, सफर बनेगा मजेदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
Toyota Glanza Facelift लॉन्च, ₹6.99 लाख में क्या-क्या नया?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
XUV 3XO CNG में Tata वाला 2 सिलेंडर का सेटअप, Mahindra का दांव कितना तगड़ा?
Hyundai की कारें हुईं सस्ती, बचेंगे हजारों रुपये
Hyundai की कारें हुईं सस्ती, बचेंगे हजारों रुपये
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?
Hyundai Bayon vs Creta vs Venue: तीनों SUVs में क्या है अंतर?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
'पुलिसवालों ने पीटा, कहा- तुम दल्ले हो...', प्रदर्शनकारियों को कैमरे पर लाए राहुल गांधी
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
अखिलेश के 3 बागी विधायक बीजेपी में शामिल, विधानसभा चुनाव में बदलेगा समीकरण?
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
IPL 2027 के लिए कितनी टीमें ढूंढ रही है कप्तान? देखें पूरी लिस्ट
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
महुआ मोइत्रा ने आशुतोष रांका और सौरव दास को दिया मैसेज- 'बॉयज मैं...'
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
शिवा शर्मा हत्याकांड: जेल में पार्टी करना...श्रद्धा दुबे के हिस्ट्रीशीटर के साथ आए फोटो
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
धान बोने के लिए कौनसी मिट्टी होती है बेस्ट, कैसे करें इसका इस्तेमाल?
Embed widget