एक्सप्लोरर

Yo Yo Honey Singh: यो यो हनी सिंह का जादू क्या लौटने वाला है, नए साल पर 'Famous Rapper' की कुंडली क्या कहती है?

इंडिया के फेमस पाप सिंगर हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार विवादों की वजह से नहीं बल्कि अपने सिंगिंग और कमबैक को लेकर तालियां बटोर रहे हैं.

Yo Yo Honey Singh: यो यो हनी सिंह, ये नाम आज किसी परिचय का मोहताज नहीं है. हनी सिंह की यही काबलियत है कि बच्चा-बच्चा इस नाम से वाकिफ है. लेकिन क्या काबलियत ऐसे ही मिल जाती है? बुलंद इमारत की नींव के पत्थर दिखाई नहीं देते हैं. शोहरत की जिस बुलंदी पर हनी सिंह हैं, उसके पीछे का दर्द और संघर्ष की लंबी दस्तांन है. सोना तप कर ही कुंदन बनता है. हनी सिंह की सफलता के पीछे भी कुछ ऐसा ही है. लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया कि हनी सिंह भूल गए कि शोहरत की बुलंदी भी पल भर का तमाशा है.

लेकिन कहते हैं न, ''गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ्ल क्या गिरे जो घुटनों के बल चले''. हनी सिंह की जिंदगी के पन्ने पलटेंगे तो कुछ ऐसा ही पाएंगे. हनी सिंह असली शहसवार हैं, जो फिर एक बार नए सफर पर निकलें हैं. उनका दवा है कि वे एक बार फिर दुनिया को पागल कर देंगे. हनी सिंह का ये दावा दिलचस्पी की हदों को पर कर गया है. ज्योतिष के माध्यम से जानने की कोशिश करेंगे कि क्या उनका ये दवा वाकई में सच साबित होगा, साल 2025 उनके लिए कैसा रहेगा? जानते हैं-


Yo Yo Honey Singh: यो यो हनी सिंह का जादू क्या लौटने वाला है, नए साल पर 'Famous Rapper' की कुंडली क्या कहती है?

हनी सिंह का असली नाम हृदेश सिंह है. इनका जन्म 15 मार्च 1983 को दोपहर 2 बजे पंजाब के होशियारपुर में हुआ था. इटंरनेट पर मौजूद कुंडली के अनुसार हनी सिंह की कुंडली कर्क लग्न की है. जिसका लॉर्ड नवम भाव में सूर्य-मंगल के साथ विराजमान है. हनी सिंह की मीन राशि है. जिसका स्वामी बृहस्पति ग्रह है. वर्तमान समय में हनी सिंह की कुंडली में शुक्र की दशा चल रही है जो उनके कर्मस्थान यानि दशम भाव में विराजमान है. उनकी कुंडली में कुछ विशेष योग हैं जो उन्हें दूसरों से बहुत अलग बनाती है.

हनी सिंह की कुंडली की विशेष बात
हनी सिंह की कुंडली में केतु ग्रह, जो पाप ग्रह है और रहस्मय शक्तियों का प्रतीक माना जाता है, अत्यंत बलशाली और शुभ स्थिति में विराजमान है. जीवन में अचानक होने वाली घटनाओं का भी केतु ग्रह कारक माना गया है. ये जीवन में कुछ भी छोटा नहीं देता है, शुभ हो तो व्यक्ति को फर्श से अर्श पर पहुंचा देता है. ये तकदीर बदलने में देर नहीं करता है. कह सकते हैं कि किसी को भी रातों रात स्टार बनाने की क्षमता रखता है. हनी सिंह के जीवन में भी कुछ ऐसा ही घटित हुआ है.

केतु के साथ एक खराब बात ये भी है कि जितना ये शुभ फल देता है उतना ही खराब फल भी देता है. राजा को भी पलक झपकते भिखारी भी बना देता है. हनी सिंह का केतु छठे भाव में धनु राशि में विराजमान है. धनु राशि में केतु उच्च का माना गया है. जो उनके जीवन को बहुत ही रोचक और रहस्मय बना रहा है.

साल 2025 हनी सिंह के लिए कैसा रहेगा
पॉप सिंगर हनी सिंह के लिए साल 2025 विशेष है. 20 दिसंबर 2024 को नेटफ्लिक्स पर एक डॉक्यूमेंट्री (yo yo honey singh famous) आ रही है. हनी सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर इसका ट्रेलर शेयर किया है. जिसके अंत में वो कहते नजर आ रहे हैं कि वे एक बार फिर दुनिया को पागल बना देंगे. जब ये बात हनी सिंह कहते हैं तो उनकी आवाज में वाकई में एक आत्मविश्वास दिखाई देता है. ग्रहों की चाल भी उन्हें एक बार फिर लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचाने जा रही है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yo Yo Honey Singh (@yoyohoneysingh)

हनी सिंह को किन बातों का रखना होगा ध्यान
हनी सिंह एक बार फिर बुलंदियों को छूने जा रहे हैं. लेकिन इस बार उन्हें गलतियां करने से बचना होगा. शत्रु उन्हें परेशान कर सकते हैं. बेहतर यही होगा कि वे वाणी पर काबू रखें और अपने काम से उनको जवाब दें. शुक्र की दशा चल रही है, शुक्र का संबंध महिलाओं से भी है. इसलिए वे महिलाओं के सम्मान का विशेष ध्यान रखें. मां की सेवा करें, छोटी बच्चियों के कल्याण के लिए यदि वे कुछ करते हैं तो इसका अप्रत्याशित फल जीवन में मिल सकता है. चित्त को शांत रखने के लिए अध्यात्म और मेडिटेशन का सहारा लें और बुरी संगत से दूर रहें.

हनी सिंह के म्यूजिक में अध्यात्म और वैराग्य की मिलेगी झलक
केतु व्यक्ति को अध्यात्म और वैराग्य की तरफ भी ले जाता है. हो सकता है कि आने वाले दिनों में हनी सिंह का एक नया रुप दुनिया को दिखाई दें. उनके गाने और संगीत में अध्यात्म की झलक देखने को मिलेगी. गीतों में अध्यात्मिक बोल या शब्द सुनाई देंगे. वहीं उनके संगीत में पारंपरिक इंस्ट्रूमेंट का दखल और राग रागनियों की धुन सुनने को मिलेगी. ज्योतिष ग्रंथों में केतु को पताका भी बताया गया है. जो विजय का भी प्रतीक है. मार्च 2025 में शनि के परिवर्तन के बाद उनकी लोकप्रियता का नया आयाम देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ें- Prediction 2025: साल 2025 कैसा रहेगा? मौसम से लेकर जान लें देश-दुनिया से जु़ड़ी भविष्यवाणी

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. वर्तमान में CJP आंदोलन को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj ka Love Rashifal 23 July 2026: मिथुन राशि की लव लाइफ में रोमांस का सुनहरा मौका, दिल की बात कहने का सही समय
मिथुन राशि की लव लाइफ में रोमांस का सुनहरा मौका, दिल की बात कहने का सही समय
Tarot Rashifal 23 July 2026: टैरो राशिफल, मिथुन और धनु राशि वालों के हाथ लगेगा विदेश से धन लाभ का बड़ा मौका, कार्ड्स में दिखे तरक्की के संकेत!
टैरो राशिफल 23 जुलाई 2026 मिथुन और धनु राशि वालों के हाथ लगेगा विदेश से धन लाभ का बड़ा मौका, कार्ड्स में दिखे तरक्की के संकेत!
Vastu Tips: घर में बार-बार कांच टूट रहा है? इसे नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
Vastu Tips: घर में बार-बार कांच टूट रहा है? इसे नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
Numerology : आपकी जन्म तारीख बताएगी किस फील्ड में मिलेगी सबसे ज्यादा सफलता और कमाई
Numerology : आपकी जन्म तारीख बताएगी किस फील्ड में मिलेगी सबसे ज्यादा सफलता और कमाई

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget