एक्सप्लोरर

Prediction 2025: साल 2025 कैसा रहेगा? मौसम से लेकर जान लें देश-दुनिया से जु़ड़ी भविष्यवाणी

Prediction 2025: साल 2025 आने वाला है. साल 2024 जाने वाला है. नववर्ष में क्या खास होगा? इस प्रश्न का उत्तर सभी जानना चाहते हैं. ज्योतिष से जानते हैं कैसा रहेगा नववर्ष (New Year 2025).

Prediction 2025: साल 2025 विशेष है. इस साल वो होगा जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी. ज्योतिष के अनुसार ये साल सभी के लिए कुछ न कुछ लेकर आ रहा है. नए साल में किन ग्रहों से जुड़ी घटनाएं देखने और सुनने को मिल सकती है. मौसम का मिजाज कैसा रहेगा, किन लोगों को लाभ और हानि मिल सकती है, जानते हैं-

राजा-मंत्री दोनो सूर्य
साल 2025 की खास बात ये है कि नए साल का राजा और मंत्री दोनों ही सूर्य हैं. शास्त्रों की अनुसार जब राजा और मंत्री एक ही होते हैं तो मौसम में बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं. सूर्य सभी ग्रहों का किंग है. सूर्य गर्मी प्रदान करता है. इसलिए साल 2025 में तापमान बढ़ने वाला है. नए साल में कम वर्षा का भी योग कहीं कहीं देखने को मिल सकता है.

मंगल करेगा अमंगल
अंक ज्योतिष के अनुसार साल 2025 का अंक 9 बन रहा है. ये अंक मंगल का अंक माना जाता है.मंगल को युद्ध, रक्त, दुर्घटना, हिंसा, सेना आदि का कारक है. सभी जानते हैं कि लंबे समय से रूस- युक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है. वहीं इजरायल- ईरान के बीच जंग चल रही है. देखा जाए तो इजरायल फिलिस्तीन, लेबनान सहित 7 मोर्चों पर लड़ाई लड़ रहा है. विश्व के नक्शे के देखें तो पाएंगे कि मौजूदा समय में यूरोप से लेकर मिडिल ईस्ट और अफ्रीका के कई देश ऐसे हैं जहां जंग लड़ी जा रही हैं.

नए साल (New Year 2025) में ये जंग अपने निर्णायक मोड की तरफ बढ़ती दिख रही हैं. साल 2025 में मिडिल ईस्ट में हिंसा बढ़ सकती है. ईरान इस लड़ाई का सेंटर बन सकता है. वहीं म्यांमार में चल रहे गृह युद्ध के कारण गंभीर हालात पनप सकते हैं. इसके साथ ही हैती में भी स्थिति बिगड़ती दिख रही है. सूडान में सेना अधिक आक्रमक होकर रैपिड सपोर्ट फोर्सेज पर हमला करेगी. साल 2025 में जिन देशों के मध्य सीमा विवाद चल रहा है, वहां पर तनाव की स्थिति पैदा होगी और सेनाएं आमने-सामने आ सकती हैं. पाकिस्तान में महंगाई चरम पर पहुंच सकती है.

शनि और गुरू की बदल रही चाल
मार्च 2025 से लेकर मई 2025 के माध्य का समय जनता के लिए कुछ मामलों में कठिन हो सकता है. साल 2025 में शनि कुंभ राशि से मीन राशि में आ जाएंगे. 29 मार्च 2025 के बाद कुछ ऐसा हो सकता है जिससे कुछ भागों में प्रदर्शन और गुस्से की स्थिति बन सकती है. लोगों की दैनिक क्रिया कलाप प्रभावित हो सकते हैं. सरकार इस समय दिक्कत महसूस करेगी. 14 मई 2025 को गुरु वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. इस साल गुरु का परिवर्तन राजनीति में बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है.

AI और शिक्षा के क्षेत्र में दिखेगी विशेष तरक्की
नए साल में AI का नया रुप देखने को मिल सकता है. AI का विस्तार तेजी से होगा. लोग इसकी पावर को समझेंगे. AI की पहुंच प्रशासनिक स्तर पर बढ़ेगी. इसका प्रभाव सरकार की योजनाओं व ग्रामीण अंचलों में भी देखने को मिलेगा. वहीं शिक्षा के लिए भी यह साल अच्छा रहेगा.

वार्षिक राशिफल 2025 पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह, Senior Vedic Astrologer | Astro Media Editor | Digital Strategy Leader

"ज्योतिष केवल भविष्य बताने की विद्या नहीं, बल्कि समय को समझने की कला है."

हृदेश कुमार सिंह लंबे समय से ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे उन चुनिंदा लोगों में माने जाते हैं जिन्होंने पारंपरिक ज्योतिष को आज की बदलती दुनिया, डिजिटल संस्कृति और नई पीढ़ी की सोच से जोड़ने का प्रयास किया है. उनके लिए ज्योतिष केवल ग्रहों की गणना नहीं, बल्कि मानव व्यवहार, सही समय और जीवन के निर्णयों को समझने का माध्यम है.

वर्तमान में वे ABP Live में Astro, Religion और Dharma LIVE से जुड़े कंटेंट और डिजिटल रणनीति का नेतृत्व कर रहे हैं. यहां उनका फोकस ज्योतिष और धर्म को ऐसे रूप में प्रस्तुत करना है, जो आज के पाठकों और दर्शकों की जिंदगी से सीधे जुड़ सके. यही कारण है कि उनके लेखन और विश्लेषण में केवल पारंपरिक बातें नहीं, बल्कि करियर, रिश्ते, मानसिक तनाव, सामाजिक बदलाव, तकनीक और बदलती जीवनशैली जैसे विषय भी दिखाई देते हैं.

उन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC), New Delhi से पत्रकारिता और IIMT University Meerut से ज्योतिष शास्त्र व वास्तु शास्त्र की पढ़ाई की है और Astrosage और Astrotalk जैसे प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम किया है. मीडिया, ऑडियंस बिहेवियर, डिजिटल पब्लिशिंग और कंटेंट रणनीति की समझ ने उनके काम को अलग पहचान दी है.

हृदेश कुमार सिंह के कई ज्योतिषीय और सामाजिक विश्लेषण समय-समय पर चर्चा में रहे हैं. राजनीति, शेयर बाजार, मनोरंजन जगत, AI और बदलते सामाजिक माहौल जैसे विषयों पर उनके आकलनों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है.

वर्तमान में Youth Protest, CJP आंदोलन और एक्टर शाहरुख खान को लेकर उनकी भविष्यवाणियां सत्य साबित हुईं हैं, उनके विश्लेषण वैदिक गणना, गोचर, मेदिनी ज्योतिष और समाज की बदलती मानसिकता की समझ पर आधारित होते हैं.

वे वैदिक ज्योतिष, होरा शास्त्र, संहिता, मेदिनी ज्योतिष, अंक ज्योतिष, शकुन शास्त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अध्ययन और लेखन करते रहे हैं. करियर, विवाह, व्यापार, शिक्षा और जीवन के महत्वपूर्ण फैसलों से जुड़े विषयों पर वे पारंपरिक ज्योतिष को आधुनिक जीवन की वास्तविक परिस्थितियों से जोड़कर देखने का प्रयास करते हैं.

डिजिटल दौर में ज्योतिष को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए उन्होंने 'Gen-Z Horoscope' जैसे कॉन्सेप्ट पर भी काम किया, जिसमें राशिफल को केवल भाग्य या डर से जोड़कर नहीं, बल्कि career pressure, relationship confusion, emotional wellbeing और real-life decision making जैसी बातों से जोड़ा गया.

उनका मानना है कि आज के समय में सबसे बड़ी चुनौती जानकारी की कमी नहीं, बल्कि सही समझ की कमी है. वे ज्योतिष को ऐसा माध्यम मानते हैं, जो व्यक्ति को डराने के बजाय उसे बेहतर निर्णय लेने और खुद को समझने में मदद कर सकता है.

श्रीमद्भगवद्गीता के कर्म सिद्धांत, भगवान बुद्ध के संतुलन के विचार, सूफी चिंतन और आधुनिक मनोविज्ञान से प्रभावित उनकी सोच उनके लेखन में भी दिखाई देती है. यही वजह है कि उनका काम केवल भविष्यवाणी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि लोगों को सोचने और अपने जीवन को नए नजरिए से देखने के लिए प्रेरित करता है.

ज्योतिष और मीडिया के अलावा उन्हें सिनेमा, संगीत, साहित्य, राजनीति, बाजार, पर्यावरण, ग्रामीण जीवन और यात्राओं में विशेष रुचि है. इन अनुभवों का असर उनके विषय चयन और लेखन शैली में साफ दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
Kal Ka Rashifal 21 August 2026: शुक्रवार को सर्वार्थ सिद्धि योग से 4 राशियों के व्यापार में भारी उछाल, नौकरी में बड़े बदलाव के योग!
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
'रहमान डकैत' से शुक्राचार्य बने अक्षय खन्ना, असुरों के गुरु की कहानी कर देगी हैरान
Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य
Meen Rashifal 20 August 2026: 9वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से मीन राशि वालों को मिलेंगे बड़े बिजनेस ऑर्डर, मदद करने से चमकेगा भाग्य
Kumbh Rashifal 20 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी बड़ी उपलब्धि, कार्यक्षेत्र में विरोधियों से रहें सतर्क
Kumbh Rashifal 20 August 2026: 10वें चंद्रमा व सर्वार्थ सिद्धि योग से कुंभ राशि वालों को बिजनेस में मिलेगी बड़ी उपलब्धि, कार्यक्षेत्र में विरोधियों से रहें सतर्क

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget