एक्सप्लोरर

World cup 2023: भारत-पाकिस्तान मैच के दिन गुरु, शनि और राहु का साया, क्या बन रही है स्थिति, जानें

World Cup 2023: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो चुकी है और 14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला होने वाला है. इस दिन ग्रहों की चाल किसे जीत दिलवा सकती है, आइये जानते हैं.

World Cup 2023 India vs Pakistan: भारत की मेजबानी में आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup 2023) की शुरुआत 5 अक्टूबर 2023 से हो चुकी है. वर्ल्ड कप के लिए 45 दिनों में कुल 49 मैच खेले जाएंगे. वर्ल्ड कप में अब तक भारत का प्रदर्शन इसमें शानदार रहा है.

भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा से रोमांचक रहा है. क्योंकि इस मैच में केवल भारत-पाकिस्तान ही नहीं बल्कि दुनियाभर के देशों की नजर रहती है. ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान से जीतने के बाद अब 14 अक्टूबर 2023 को भारत का मुकाबला पड़ोसी देश पाकिस्तान क्रिकेट टीम से होगा. जबकि ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान से पाकिस्तान क्रिकेट टीम पहले ही हार चुकी है.

14 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान बीच मुकाबला

वैसे तो भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले का इंतजार हमेशा रहता है. लेकिन जब बात वर्ल्ड कप की हो तो मैच और रोमांचक हो जाता है. इस बार भारत-पाकिस्तान के बीच इस महामुकाबले के लिए 14 अक्टूबर 2023 की तारीख तय की गई है. भारतवासी बेसब्री से खेल का इंतजार कर रहे हैं और साथ ही भारत के जीत की प्रार्थना भी कर रहे हैं.

भारत-पाकिस्तान मैच के दिन कैसी रहेगी ग्रहों की स्थिति

भारत समेत दुनियाभर में लोग ज्योतिष गणना या भविष्यवाणी (Astrology Prediction) पर भरोसा करते हैं. 14 अक्टूबर 2023 को भारत-पाकिस्तान मैच के लिए ज्योतिषीय गणना क्या कहती है, ग्रहों की चाल क्या इशारा कर रही हैं, आइए ग्रहों की स्थिति से समझने का प्रयास करते हैं-

भारत-पाकिस्तान मैच के दिन सूर्य ग्रहण का साया

14 अक्टूबर को भारत पाकिस्तान मैच के दिन ग्रहों की चाल खास रहने वाली है और साथ ही इस दिन सूर्य ग्रहण भी लगेगा. हालांकि इस ग्रहण का प्रभाव भारत पर नहीं पड़ेगा. लेकिन ग्रहों में होने वाली हलचल का किसी प्रकार से कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा यह कहना ज्योतिषीय मान्यता के आधार पर मुमकिन नहीं है. इसलिए इस विशेष खगोलिय घटना को अनदेखा नहीं किया जा सकता है. पंचांक के अनुसार 14 अक्टूबर को रात 08:34 पर सूर्य ग्रहण तब लगेगा, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक ही रेखा से गुजरेंगे और चंद्रमा की छाया सूर्य पर पड़ेगी.

गुरु, शनि और राहु की तिकड़ी दिलाएगी भारत को जीत?

आपको बता दें कि, भारत ने पहले भी पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में 7 बात हराया है. ज्योतिष की मानें तो भारत को जीत दिलाने में हर बार गुरु की अहम भूमिका रही है. इस बार भी जब 14 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच होने जा रहा है तब भी ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी ही है. गुरु अपने मित्र की राशि मेष में हैं जिसके स्वामी मंगल है. जब 1983 में भारत ने वर्ल्ड कप जीता तभी भी गुरू मंगल की राशि में विराजमान था. इस वर्ष भी कुछ ऐसी ही स्थिति देखने को मिल रही है. इस बार भी राहु की स्थिति विशेष है. जो इस बार अहम भूमिका में नजर आ रहा है.

भारत-पाकिस्तान मैच में मंगल और शनि की भूमिका

ज्योतिष के अनुसार, मंगल ग्रह खेल के मैदान का प्रबल प्रतिनिधत्व करता है. 03 अक्टूबर को मंगल कन्या राशि से निकलकर शुक्र की राशि तुला में प्रवेश कर चुके हैं और खुद के नक्षत्र चित्रा में हैं. वहीं शनि ग्रह फिलहाल मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में हैं. ऐसे में ग्रहों की स्थिति से ऐसी प्रबल संभावना है कि परिणाम भारत के हक में आएं. अगर ऐसा होता है तो मंगल, शनि और देव गुरू बृहस्पति की भूमिका इसमें अहम होगी.

ज्योतिष में शनि ग्रह को कठोर परिश्रम का कारक भी माना गया है, इसलिए ये भी संयोग हो सकता है कि भारत को जीत के लिए किसी प्रकार का संघर्ष भी करना पड़े. मंगल कहीं न कहीं रणनीति का भी कारक है. मंगल को लड़ाई और युद्ध का भी कारक माना गया है. इसलिए इस पूरे मैच में मंगल की भूमिका को भी अनदेखा नहीं किया जा सकता है. गुरु जो कि सलाह और मार्गदर्शन के भी कारक हैं. वे कहीं न कहीं टीम के कप्तान की भूमिका को भी प्रभावशाली बनाते है. यानी टीम लीडर को बहुत सोच-समझ कर ही निर्णय लेने होंगे. एक गलत निर्णय बहुत कुछ करा सकता है. 

इस दिन ग्रहण भी लग रहा है ये ग्रहण केतु आधारित है. केतु शोध का भी कारक है. चालाकी और कूटनीति भी केतु के प्रमुख गुण हैं. इसलिए हर स्थिति के लिए टीम इंडिया को मैदान पर मुस्तेद रहना होगा. क्योंकि ग्रहों की स्थिति पर गेंद के हिसाब से रणनीति बनाकर खेलने के लिए प्रबल इशारा कर रही है. वहीं क्रिकेट प्रेमियों को भी अपने जज्बात पर काबू रखना होगा. राहु किसी भी चीज की तीव्रता में कई गुना वृद्धि करने वाला ग्रह है, ग्रहण भी है. ऐसे में परिणाम कैसे भी हो. उसे खेल भावना से ही देखना और समझना चाहिए. क्योकि शनि कर्मफलदाता हैं जो अच्छे-बुरे का हिसाब कर शुभ-अशुभ फल प्रदान करते हैं. इस बात को भूलना नहीं चाहिए.

ये भी पढ़ें: Ind vs Pak World Cup 2023: 14 अक्टूबर को भारत-पाक के बीच वर्ल्ड कप का मुकाबला, इस दिन ब्रह्मांड में घटेगी ये बड़ी घटना

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FIFA Numerology: FIFA के 5 खिलाड़ियों का जर्सी नंबर बना उनकी पहचान! क्या लकी नंबर ने बढ़ाया आत्मविश्वास?
FIFA Numerology: FIFA के 5 खिलाड़ियों का जर्सी नंबर बना उनकी पहचान! क्या लकी नंबर ने बढ़ाया आत्मविश्वास?
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर के बाद किन राशियों में बनने लगे हैं उन्नति के योग? जानिए किसे मिलेगा धन लाभ
Surya Gochar 2026: सूर्य गोचर के बाद किन राशियों में बनने लगे हैं उन्नति के योग? जानिए किसे मिलेगा धन लाभ
Vaibhav Suryavanshi: ब्लैक सूट में दिखे वैभव सूर्यवंशी, ज्योतिष के अनुसार किन लोगों के लिए शुभ होता है काला रंग?
वैभव सूर्यवंशी ने क्यों पहना ब्लैक सूट? ज्योतिष में काला रंग हर किसी के लिए शुभ नहीं, जानिए इसकी बड़ी विशेषता
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 20 जुलाई 2026 सोमवार को चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, शिव जी की कृपा से पूरे होंगे रुके काम
Kal Ka Rashifal: कल का राशिफल 20 जुलाई 2026 सोमवार को चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, शिव जी की कृपा से पूरे होंगे रुके काम

वीडियोज

Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान
बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget