एक्सप्लोरर

Astrology: कौन सा ग्रह दिलाता है क्रोध, किन राशि वालों को राहु कर देता है आग बबूला, जानें- क्रोध शांत करने के उपाय

Astrology: क्रोध हमारी सोचने समझने की शक्ति को ही भस्म कर देता है, ज्योतिष के अनुसार क्रोध के क्या कारण है

Astrology: क्रोध क्या है ? इस शब्द से लगभग सभी लोग परिचित होंगे. क्रोध करने वाला हो या क्रोध का शिकार होने वाला. अधिक क्रोध दुख, अवसाद और परेशानी ही लाता है. ज्योतिष के अनुसार क्रोध के क्या कारण है, आज हम लोग इस बात पर चर्चा करेंगे. 

कई लोगों को बहुत अधिक क्रोध आता है. तो कई लोग छोटी-छोटी बात पर उखड़ जाते हैं. कुछ लोगों को तो इतना भयंकर क्रोध आता है कि उनको यह पता ही नहीं होता कि वह क्रोध में कितना नकारात्मक काम कर जाते हैं. क्रोध हमारी सोचने समझने की शक्ति को ही भस्म  कर देता है. 

व्यक्ति का स्वभाव उसके व्यक्तित्व निर्धारण की सबसे पहली और सबसे प्रभाव पूर्ण कड़ी होती है और क्रोध के कारण इसकी मजबूती कमजोर पड़ जाती है. स्वभाव किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व निर्धारण में एक नींव की तरह कार्य करता है, आखिर इस क्रोध का ज्योतिषीय कारण क्या है और किस तरीके से क्रोध को कंट्रोल किया जा सकता है.   

क्रोध का आकलन कुण्डली में लग्न द्वारा किया जाता है. दूसरा आपकी वाणी जहां से क्रोध प्रकट होगा. तीसरा मस्तिष्क जिससे सभी चीजें नियंत्रित होती हैं और क्रोध आने पर मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव पड़ता है,  अक्सर कहा भी जाता है कि अमुक व्यक्ति का दिमाग बहुत गर्म है. 

क्रोध ऊर्जा और अग्नि का एक रूप है. जब फायरी प्लेनेट व्यक्ति के अन्दर ऊर्जा बढ़ाता है तो इसका साइड इफेक्ट क्रोध बनकर व्यक्ति के बाहर आता है. वहीं कुंडली में चंद्रमा मूड को कंट्रोल करता है. जब किसी तरीके से कुंडली में या अंतरिक्ष में अग्नि तत्व के ग्रह जैसे- सूर्य और मंगल चंद्रमा के पास आ जाते हैं या इनसे संबंध बना लेते हैं तो मूड गर्म हो जाता  है.

राशियों के अनुसार क्रोध का कनेक्शन

  • चंद्रमा मन का कारक है लेकिन अगर किसी की कुंडली में चंद्रमा उसके दिमाग के घर का आधिपत्य भी प्राप्त कर लें तो मानसिक स्थिति  पर उसका पूरा कंट्रोल हो जाता है यह स्थिति मीन लग्न और मीन राशि वालों के कुण्डली में बनती है. 
  • वहीं अगर चंद्रमा का संबंध वाणी के घर से हो जाए तो वाणी कि सौम्यता व शीतलता खत्म हो जाती है और व्यक्ति क्रोध में आग बबूला होने लगता है अब यह स्थिति मिथुन लग्न या मिथुन राशि वालों के लिए बनती है.
  • वहीं अगर चंद्रमा लग्न यानी स्वयं का स्वामी हो जाए तो फिर क्रोध प्रचंड हो जाता है, इसलिए कर्क लग्न और कर्क राशि वालों के स्वामी चंद्रमा के साथ यदि मंगल की मजबूत स्थिति बन जाए तो ऐसे व्यक्तियों को क्रोध जल्दी आता है.
  • राहु बहुत भड़काऊ ग्रह है यह बिना बात के व्यक्ति को उकसा कर बात का बतंगड़ बना देता है. दरअसल राहु धमाका कराता है किसी भी चीज का अचानक विध्वंसक रूप से प्रकट हो जाना राहु के कारकत्व का एक कारण है. इसलिए राहु की संगत अगर चंद्रमा या मंगल के साथ हो जाए तो क्रोध अधिक आने लगता है.
  • क्रोध के भी कई रूप या अवस्थाएं होती हैं जैसे कुछ परिस्थितियों में किसी गलत बात का विरोध करने या किसी व्यक्ति की गलती पर उसे समझाने के लिए क्रोध करना आवश्यक होता है.

सकारात्मक क्रोध - कुंडली में जब मंगल और बृहस्पति का योग हो तो ऐसे में व्यक्ति का क्रोध सकारात्मक रूप में होता है आवश्यकता होने पर ही व्यक्ति क्रोध करता है.

अहम् वश क्रोध - सूर्य और मंगल का योग व्यक्ति को अहंकार युक्त क्रोध देता है.

गुप्त क्रोध - राहु और बुध का अष्टम भाव में होना या बुध के कमजोर व पीड़ित होने पर व्यक्ति अपने क्रोध को मन में दबाकर रखता है आसानी से क्रोध का प्रदर्शन नहीं कर पाता.

नकारात्मक क्रोध - राहु और मंगल का योग व्यक्ति के क्रोध को प्रचंड करके विध्वंसात्मक रूप देता है अतः ऐसा व्यक्ति अपने क्रोध पर  नियंत्रण नहीं रख पाता और गलत निर्णय करके हिंसात्मक स्थिति उत्पन्न कर लेता है यह क्रोध का नकारात्मक रूप है.

तो हम कह सकते हैं कि क्रोध का मुख्य कारक मंगल है परंतु व्यक्ति के क्रोध को विध्वंसात्मक रूप देने या क्रोध को नकारात्मक रूप देने का कार्य "राहु" ही करता है अतः क्रोध की प्रचंडता में मंगल के अतिरिक्त मुख्य रूप से राहु की ही भूमिका है. 

क्रोध कम करने के उपाय-
-गणेश स्त्रोत का नियमित पाठ करें. 
-मंगलवार को हनुमान जी को अनार चढ़ाए.
-मंगलवार को गुड़ या साबुत लाल मसूर का दान करें.
-मस्तक पर सफ़ेद चन्दन का तिलक लगाए. 

यह भी पढें:
Astrology : मां के 'लाडले' होते हैं जिनकी होती है ये 'राशि'

2022 का आर्थिक राशिफल, धन के मामले में इन राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Rashifal 12 July 2026: टैरो राशिफल, सिंह राशि वालों की खुलेगी किस्मत, वहीं इन 3 राशियों पर मंडराया संकट; पढ़ें अपना भाग्य
टैरो राशिफल 12 जुलाई 2026 सिंह राशि वालों की खुलेगी किस्मत, वहीं इन 3 राशियों पर मंडराया संकट; पढ़ें अपना भाग्य
Tarot Weekly Horoscope 12 से 18 july 2026: इस हफ्ते इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान!
Tarot Weekly Horoscope 12 से 18 july 2026: इस हफ्ते इन राशियों का चमकेगा भाग्य, इन 4 राशि वालों को रहना होगा सावधान!
Kal Ka Rashifal 12 July 2026: कल रोहिणी नक्षत्र और वृद्धि योग का महासंयोग, रविवार को चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, डूबा हुआ पैसा लौटेगा वापस
कल रोहिणी नक्षत्र और वृद्धि योग का महासंयोग, रविवार को चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, डूबा हुआ पैसा लौटेगा वापस; पढ़ें राशिफल
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?
कुंडली के पितृ दोष और कालसर्प दोष को दूर करने के लिए भगवान शिव के विशेष मंत्र और उनकी जप विधि क्या है?

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget