एक्सप्लोरर

Weekly Horoscope: अक्टूबर का पहला सप्ताह मेष, वृष, मिथुन राशि समेत सभी 12 राशियों के लिए कैसा है? जानें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 2 to 8 October 2023, Saptahik Rashifal: मेष से लकर मीन राशि वातों के लिए आने वाला सप्ताह कैसा है? एस्ट्रोलॉजर डॉ. आरती दहिया से जानें साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal).

Weekly Horoscope 02- 08 October 2023, Saptahik Rashifal: नया सप्ताह शुरू हो रहा, ये हफ्ता बहुत खास है. ज्योतिष शास्त्र विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से जानते हैं ये हफ्ता किन राशि वालों के लिए रहेगा खास, साथ ही जानें हर राशि के लिए एक खास उपाय, जानें मेष से मीन राशि तक का पूरे सप्ताह का राशिफल (Saptahik Rashifal)-

मेष राशि (Aries)-
परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है इस सप्ताह. जिस पर आपको ध्यान देने की ज़रुरत है. दुसरो के सामने ज़रुरत से ज़्यादा न खर्च करे आपको लाभ होगा और आर्थिक स्तिथि भी मजबूत होगी. निवेश करने के लिए ये सप्ताह बहुत अच्छा है आपको लाभ की अनुभूति होगी. इस दौरान आपके मन में केवल और केवल अपने लक्ष्यों को पूरा करने के विचार ही दौड़ेंगे, जिसके लिए आप खुद को डेडलाइन तक दे सकते हैं. चंद्र राशि से छठे भाव में बुध स्थित होने के कारण छात्रों के लिए घर पर पढ़ाई की बजाय काम करने से ज़्यादा झल्लाहट भरा कुछ नहीं हो सकता है. ऐसे में मुमकिन है कि आपको इस पूरे ही सप्ताह इस झल्लाहट से जूझना पड़े. 

उपाय: मंगलवार के दिन केतु ग्रह के लिए यज्ञ-हवन करें. 

वृषभ राशि (Taurus)-
आपके मन में नकारात्मक विचार आएंगे इस बार जिससे आपको मानसिक तनाव हो सकता है. कोई ज़मीन जायदाद के विवाद में आपको इस बार जीत मिल सकती है जिससे घर में खुशहाली आएगी और परिवार में ख़ुशी का मौहाल रहेगा. जिसके कारण आप भविष्य में उनकी मदद और सहयोग से भी खुद को वंचित कर देंगे. करियर में बाधा आ सकती है आपके. भविष्य में आप अपने लोगो की मदद कर सकते है जिसके कारण उनको लाभ होगा. 

उपाय: प्रतिदिन ललिता सहस्रनाम का जाप करें. 

मिथुन राशि (Gemini)-
कोई आप बिजली का सामान ले सकते है इस सप्ताह जिससे आपको लाभ भी मिलेगा. इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएंगे आप और लाभ भी मिलेंगे आपको. आप खुद को किसी बड़ी मुसीबत में फंसा सकते हैं. इसलिए जल्दबाज़ी में आकर, दस्तावेज़ों के प्रति लापरवाही न बरतें. इससे आपको परेशानी हो सकती है और आर्थिक हानि हो सकती है. इस सप्ताह व्यापारी जातकों को बिना गहराई से समझे-बूझे और सही से पढ़ें, किसी भी व्यावसायिक/क़ानूनी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर करने से बचना होगा.

उपाय: प्राचीन पाठ नारायणीयम का प्रतिदिन जाप करें.  

कर्क राशि (Cancer)- 
इस सप्ताह आपको मानसिक अशांति हो सकती है. आपको इस सप्ताह बहुत परेशानी हो सकती है. कुछ नया सीखने का निरंतर प्रयास करना होगा. इस सप्ताह आप कार्यस्थल पर, अपने वरिष्ठों और अधीनस्थों के साथ अपने पूर्व के हर विवाद को खत्म कर, उनके साथ अपने संबंध बेहतर करने में सफल रहेंगे. आपके वेतन में वृद्धि भी हो सकती है इस बार जिससे आपको बहुत लाभ मिलेंगे और आर्थिक स्तिथि मजबूत होगी.  

उपाय: “ॐ हनुमते नमः” का प्रतिदिन 11 बार जाप करें. 

सिंह राशि (Leo)-
आप किसी यात्रा पर जा सकते है जो आपके लिए बहुत थकान भरी हो सकती है. कोई बहुत बड़ा निवेश करने से बचना चाहिए आपको इस बार. आपको असफलता भी मिल सकती है इस दौरान. इस राशि के वो जातक, जो पढ़ाई करने के लिए विदेश जाने के इच्छुक थे, उन्हें चंद्र राशि से दूसरे भाव में बुध के स्थित होने के कारण इस सप्ताह और अधिक प्रयास करने की ज़रूरत होगी.  आपको बहुत मौके मिल सकते है ऐसे में अपने हाथ से ये मौका जाने न दे. 

उपाय: प्रतिदिन 19 बार "ॐ भास्कराय नमः" का जाप करें. 

कन्या राशि (Virgo)- 
आपके स्वास्थ्य में बहुत सुधार आएगा इस सप्ताह. आपका मानसिक स्वास्थ्य भी काफी बेहतर रहेगा जिससे लाभ भी होंगे आपको आप कुछ नया करने की सोचेंगे इस बार. छात्रों के लिए ये समय बहुत ही अच्छा है. परिवार में बच्चो के साथ आप बहुत अच्छा समय व्यतीत कर सकते है जिससे आपको भी ख़ुशी मिलेगी. किसी प्रवेश परीक्षा की तैयारी आप कर सकते है उसमे आपको सफलता भी मिलेगी. 

उपाय: प्रतिदिन 41 बार "ॐ बुधाय नमः" का जाप करें. 

तुला राशि (Libra)-
तुला राशि वालो के लिए सप्ताह बहुत महत्वपूर्ण होगा क्योंकि उन्हें अपने काम का फल इसी सप्ताह के दौरान मिलेगा. चंद्र राशि से सातवें भाव में राहु उपस्थित होने के कारण इस सप्ताह व्यापारियों को अपने कारोबार से जुड़ी कोई भी बात, हर किसी से शेयर करने से बचना होगा. क्योंकि आपको इस बात को समझना होगा कि, हर किसी से अपनी योजना साझा करना भी, कई बार आपको बड़ी मुश्किल में डाल सकता है.

उपाय: शनिवार के दिन मंदिर में हनुमान जी की पूजा करें. 

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
आपके पास खुद के लिए बहुत समय होगा इस बार जो आप व्यतीत कर पाएंगे और अपने ऊपर ध्यान दे पाएंगे. यदि आपका मन किसी बात को लेकर बैचैन है तो, आप अपना कुछ धन अपने ऊपर खर्च करते हुए, अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ ख़ुशी के पल बिता सकते हैं. उच्च शिक्षा में सही करियर विकल्प चुनने में आ रही मुश्किलों से भी, इस दौरान काफी हद तक निजात मिल सकेगी.          

उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का जाप करें.

धनु राशि (Sagittarius)-
ये सप्ताह आपके लिए सामान्य रहेगा. जल्दबाज़ी में कोई भी चीज़ न ले आप अकसर अपनी क्षमता से ज्यादा का वादा दूसरों को कर बैठते हैं, जिससे आप स्वंय को न चाहते हुए भी मुसीबत में फँसा देते हैं. परंतु इस सप्ताह आपको ऐसा करने से बचना होगा. ऐसे में आपको इस बात को अपने जेहन में हमेशा याद रखने की आवश्यकता होगी कि, कई बार मेहनत असंभव को संभव बना सकती है. हालांकि उस सफलता के लिए, समय आपकी कुछ परीक्षा ले सकता है.

उपाय: प्रतिदिन 11 बार "ॐ मांडाय नमः" का जाप करें.

मकर राशि (Capricorn)-
आपकी सेहत में ये सप्ताह काफी सकारात्मकता लाएगा जिससे आपको लाभ की अनुभूति होगी. करियर को लेके आप असहज महसूस करेंगे जिससे आपको लाभ भी होगा. आप अपने समय का सदुपयोग कर सकेंगे इस बार जो भी आपको मिला है. बेकार के कार्यों में अपनी ऊर्जा और समय की बर्बादी करने से बच सकते हैं.             

उपाय: गुरुवार के दिन वृद्ध ब्राह्मण को चावल दान करें. 

कुंभ राशि (Aquarius)-
आपको छोटी मोटी समस्याएं हो सकती है इस सप्ताह जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है. विदेश जाने के लिए बहुत अच्छे योग है इस सप्ताह जो आपको लाभ दे सकते है. परिवार की स्तिथि थोड़ी प्रतिकूल हो सकती है इस बार. सेहत के प्रति लापरवाही नहीं बरतनी है आपको परेशानी हो सकती है और तनाव भी हो सकता है. घर के लोगो से सोच समझ के बात करे और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे इस सप्ताह. 

उपाय: प्राचीन पाठ लिंगाष्टकम् का प्रतिदिन जाप करें.

मीन राशि (Pisces)-
इस सप्ताह आप व्यायाम करके अपनी सेहत ठीक कर सकते है. अपने दफ्तर से काम ख़तम करके आप कुछ अपने लिए करने का सोच सकते है. किसी यात्रा पर आप जा सकते है इस सप्ताह जो आपके लिए लाभकारी साबित होगी. इस सप्ताह ज्यादातर छात्र अपनी निजी समस्याओं के चलते, अपना ध्यान अपनी पढ़ाई पर नहीं लगा सकेंगे, जिसका नकारात्मक प्रभाव सीधा उनकी शिक्षा पर पड़ सकता है. ऐसे में हर स्थिति में खुद को शांत रखते हुए, योग और ध्यान का सहारा दें. खुद को शांत रखने की ज़रुरत है आपको इस सप्ताह. 

 उपाय: शनिवार के दिन विकलांग व्यक्तियों को दही चावल का दान करें.

Ranbir Kapoor B’Day: रणबीर कपूर का जन्मदिन आज, जानें कुंडली की किन शुभ स्थितियों के कारण मिली इतनी प्रसिद्धि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
Kal Ka Rashifal 19 August 2026: बुधवार को गुरु का नक्षत्र गोचर ला रहा 6 राशियों के लिए बड़ा बदलाव, सफलता के योग
बुधवार को गुरु का नक्षत्र गोचर ला रहा 6 राशियों के लिए बड़ा बदलाव, सफलता के योग
नौकरी बदलने या नई Deal साइन करने जा रहे हैं? 18 अगस्त से बुध अस्त, पहले जान लें ये जरूरी बात
Budh Ast 2026: नई नौकरी और बिजनेस डील में बरतें सावधानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget