एक्सप्लोरर

Vrishchik Rashifal January 2024: वृश्चिक राशि वाले बेरोजगार लोगों को मिल सकती है रोजगार, जानें मासिक राशिफल

Scorpio Monthly Horoscope 2024: वृश्चिक राशि के लिए जनवरी 2024 का महीना शिक्षा, करियर, बिजनेस, प्रेम, वैवाहिक जीवन, परिवार व सेहत को लेकर कैसा रहने वाला है. जानें वृश्चिक मासिक राशिफल (Masik Rashifal)

Vrishchik Rashifal January 2024: वृश्चिक राशि वालों के लिए जनवरी 2024 का महीना बहुत बढ़िया रहने वाला है. नौकरी से लेकर व्यापार दोनों के लिए जनवरी का महीना शुभ रहेगा. सेहत को लेकर सतर्क रहेंगे तो सब बढ़िया रहेगा. वहीं शुक्र की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से लव लाइफ शांतिपूर्ण रहेगी. आइए जानते हैं वृश्चिक राशि वालों के लिए बिजनेस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा दिसंबर का महीना. (Scorpio January 2024 Rashifal).

वृश्चिक व्यापार और धन (Scorpio Monthly Business Horoscope)

  • 06 जनवरी तक आपकी राशि में व 18 जनवरी से द्वितीय भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा, जिससे बिजनस में आपकी सेल्स एंड सर्विस में सुधार होगा. इसमें आपके कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहेगा.
  • 07 जनवरी से बुध-गुरु का नवम-पंचम राजयोग रहेगा, जिससे बिजनस एसेट्स में इस महीने बढ़ोतरी संभव है, जिससे आपकी बिजनस बढ़ेगी.
  • 17 जनवरी तक शुक्र की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से इस माह मीडिया फैशन प्रिंटिंग पब्लिशिंग जैसे बिजनेसेज में में खास लाभ के योग हैं. 
  • 18 जनवरी से गुरु-शुक्र का नवम-पंचम राजयोग रहेगा, जिससे आपका नए स्टार्ट अप में किया गया छोटा निवेश आपको बड़े लक्ष्य की ओर ले जा सकता है.

वृश्चिक राशि नौकरी-पेशा (Scorpio Monthly Job-Career Horoscope)

  • 13 जनवरी तक सूर्य का षष्ठ भाव व दशम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा, जिससे बेरोजगार लोगों को जॉब मिल जाएगी या हो सकता है अपने कॉन्फिडेंस के बूते पर किसी कुटीर उद्योग की शुरुआत ही कर सकेंगे.
  • गुरु की पाचवीं व नौवीं दृष्टि दशम भाव व द्वितीय भाव पर होने से नौकरी में आपका बढ़िया काम और परिश्रम आपके प्रमोशन का जरिया बनेंगे.
  • शनि की तीसरी व सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव व दशम भाव पर होने से आपकी वर्क क्वालिटी सीनियर्स का मन मोहने के काबिल होगी.
  • मंगल-गुरु का परिवर्तन योग रहने से इस महीने में आप वर्कोहॉलिक रहेंगे जो आपके काम को समय से पहले पूरा करवाया रहेगा.

वृश्चिक फेमिली लाइफ,लव लाइफ और रिलेशनशिप (Scorpio Monthly Family and Love Horoscope) 

  • 17 जनवरी तक शुक्र की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से लव लाइफ शांति पूर्ण रह सकेगी. आपसी प्यार और वफा में इजाफा होगा.
  • 18 जनवरी से गुरु-शुक्र का नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे फैमिली लाइफ अच्छी होने के कारण आपको मेंटल पीस मिलेगा.
  • 18 जनवरी से शुक्र का सप्तम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा, जिससे आपके कुटुंब में कुछ गलतफहमी के कारण आपको थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. वस्तुस्थिति को धीरज से संभालना होगा.

वृश्चिक राशि विद्यार्थी और शिक्षार्थी (Scorpio Monthly Education & Sports Horoscope)

  • मंगल की चौथी दृष्टि पंचम भाव पर होने से प्रतियोगी परीक्षा के विद्यार्थियों को परीक्षा के लिए इंतजार करना पड़ सकता है. पॉजिटिविटी के साथ पक्की प्रिपरेशन करते रहिए.
  • गुरु का पंचम भाव से 2-12 का सम्बध रहेगा, जिससे जनवरी में आप अपना कोई प्रॉजेक्ट कम्पलीट कर पाने में कुछ मुश्किल का सामना करेंगे.
  • गुरु-शनि का 3-11 सम्बध रहने से आपका विचार रहेगा कि ग्रुप डिस्कशन, कोचिंग क्लासेज, लाइब्रेरी स्टडी, ऑनलाइन कांसेप्चुअल वीडियोज वगैरह बहुत सारे प्लेटफार्म है, जो आपके सक्सेस पाने के सपने को पूरा कर सकते हैं.

वृश्चिक राशि स्वास्थ्य और यात्रा (Scorpio Monthly Health & Travel Horoscope)

  •  गुरु-राहु व शनि-राहु का 2-12 का सम्बध रहने से इस महीने में आपको हर वक्त घर में किसी के बीमार होने का डर सताएगा.
  • 07 जनवरी से बुध की सातवीं दृष्टि अष्टम भाव पर होने से इस महीने बिजनस के लिए किया गया ट्रैवल आपके लिए सक्सेस की सीढ़ी बन जाए और आप अपने सपने के करीब पहुंच जाएं.

वृश्चिक राशि वालों के लिए उपाय (Scorpio Rashi January 2024 Upay)

11 जनवरी देवपितृकार्ये अमावस्या पर-  इस दिन किसी गरीब कन्या की शादी या पढ़ाई करने का संकल्प लें और इसी साल उसकी शादी या पढ़ाई में योगदान दें. यह उपाय पितृ दोष निवारण के लिए बहुत उपयोगी माना गया है.
15 जनवरी मकर संक्रांति पर- जल में कुमकुम, लाल पुष्प तथा तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य देते हुए ऊँ सूर्याय नमः मंत्र का जाप करना आपके लिए लाभकारी व हितकारी रहेगा.  गुड़ का दान करें.
 

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Numerology: जन्म की तारीख बताती है आपकी सबसे बड़ी कमजोरी क्या है? अंक ज्योतिष से जानिए अपना स्वभाव
Numerology: जन्म की तारीख बताती है आपकी सबसे बड़ी कमजोरी क्या है? अंक ज्योतिष से जानिए अपना स्वभाव
Tarot Card Rashifal 22 July 2026: इन 4 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता, कार्ड्स में दिखे रुका पैसा मिलने और करियर ग्रोथ के संकेत; पढ़ें मेष से मीन का भाग्य
इन 4 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता, कार्ड्स में दिखे रुका पैसा मिलने और करियर ग्रोथ के संकेत; पढ़ें मेष से मीन का भाग्य
Vastu Tips: घर में बार-बार बल्ब फ्यूज हो रहा है? कहीं ये आने वाले समय का संकेत तो नहीं
Vastu Tips: घर में बार-बार बल्ब फ्यूज हो रहा है? कहीं ये आने वाले समय का संकेत तो नहीं
Horoscope August 2026: अगस्त 2026 में इन राशियों को मिल सकता है नई नौकरी का ऑफर, करियर में आएगा बड़ा बदलाव
अगस्त 2026 में इन राशियों को मिल सकता है नई नौकरी का ऑफर, करियर में आएगा बड़ा बदलाव

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget