एक्सप्लोरर

Virgo Monthly Horoscope May 2025: कन्या राशि मई मासिक राशिफल, किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें

Virgo Monthly Horoscope May 2025: कन्या राशि (Kanya) के लिए मई 2025 का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से कन्या का मासिक राशिफल.

Kanya Rashifal May 2025: कन्या राशि वालों के लिए मई 2025 का महीना अच्छा रहेगा. बिजनेस में लाभ होगा. लेकिन नौकरीपेशा वालों के लिए महीना सामान्य रहेगा. आइए ज्योतिष (Famous Astrologer) से जानते हैं कन्या राशि वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा मई का महीना.

कन्या राशि मई 2025 मासिक राशिफल (Virgo May 2025 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope):-

  • 06 मई तक सप्तम भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे होमस्टे और गेस्ट हाउस साझेदारी व्यवसाय में आपके लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा. एकादश भाव में विराजित मंगल का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे बिजनेस में परिचालन संबंधी मुद्दे सुलझने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, इससे आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी.
  • 17 मई तक सप्तम भाव में शनि-राहु का श्रापित दोष रहेगा जिससे पारिवारिक बिजनेस में ग्राहरों की शिकायतें बढ़ने से वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है. 14 मई से गुरु दशम भाव में रहेगे जिससे इंश्योरेंश मार्केटिंग फर्म, हेयर ऐसेसरिज, हेंडबेग, ग्रीटिंग कार्ड, गिफ्ट बास्केट, हॉमएम्प्लाइंसेज बिजनेस नए व्यापारियों को बिजनेस के अच्छे आइडिया को आजमाना चाहिए.
  • 17 मई तक आपकी राशि में विराजित केतु की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से व्यापारियों को किसी पर आंख मूंदकर विश्वास न करें, साथ ही किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपने सीक्रेट को साझा करने से बचें. 23 मई से नवम भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा जिससे ब्यूटी और वेलनेस व्यापारियों को विभिन्न स्रोतों से आमदनी तो होगी लेकिन खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope):-

  • महीने की शुरुआत से 06 मई तक दशम भाव के देव बुध सप्तम भाव में शुक्र व शनि के साथ विराजित होने से नौकरी पेशा वालों को जॉब बदलने की योजना बना सकते हैं. षष्ठ भाव के देव शनि 17 मई तक सप्तम भाव में राहु के साथ श्रापित दोष बनाएगे जिससे गुप्त शत्रुओं आपके लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं.
  • 13 मई तक सूर्य अष्टम भाव में रहते षष्ठ भाव व दशम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे तकनीक में अपडेट रहकर करियर के दृष्टिकोण से नौकरी पेशा वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा. 14 मई से सूर्य नवम भाव में रहते दशम भाव से पापकर्त्तरी दोष रहेगा जिससे नौकरी पेशा वालों पर किसी कार्य को लेकर कानूनी कार्यवाही हो सकती है.
  • 18 मई से केतु द्वादश भाव में रहते सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से नए कर्मचारियों को ऑफिस में कार्य को समझने में परेशानियां आएंगी. 23 मई से दशम भाव के लॉर्ड बुध नवम भाव में सूर्य के साथ बुधादित्य योग बनाएगे जिससे नौकरी पेशा वालों के तबादले के चांस बन सकते है.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope):-

  • महीने की शुरुआत से 17 मई तक सप्तम भाव में शनि-राहु का श्रापित दोष रहेगा जिससे जीवनसाथी को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए न केवल उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें बल्कि उनके साथ उचित व्यवहार भी करें.
  • 13 मई तक गुरु शुक्र का परिवर्तन योग रहेगा जिससे नवविवाहित परिवार को कोई खुशखबरी दे सकते हैं. 14 मई से गुरु दशम भाव में रहेगे जिससे परिवार में धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बनेगी. 23 मई बुध नवम भाव में रहते सप्तम भाव में विराजित शुक्र से 3-11 का सम्बंध रहेगा जिससे वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope):-

  • शनि सप्तम भाव में रहते पंचम भाव से 3–11 का सम्बध बनाएंगे जिससे, विद्यार्थी और शिक्षार्थी के लिए समय अनुकूल रहेगा. 13 मई तक गुरु नवम भाव में रहते नौवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे MTCH. BTCH, ACTING AND DRAMA, COSTUME DESIGNER के विद्यार्थियों को आर्थिक स्थिति बेहतर होगी.
  • एकादश भाव में विराजित मंगल की सातवीं दृष्टि पंचम भाव पर होने से खिलाड़ियों के लिए यह महीना मिलाजुला रहेगा, सेहत में सुधार तो होगा लेकिन पूर्व में लगी हुई Internal चोट का असर आपके शरीर पर पड़ेगा.
  • 23 मई से बुध नवम भाव में रहते पंचम भाव से नवम - पंचम राजयोग रहेगा जिससे नेवी, आर्मी, एय़र फोर्स, रेलवे और बैंक से जुड़े प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे परीक्षार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope):-

षष्ठ भाव के देव शनि 17 मई तक सप्तम भाव में राहु के साथ श्रापित दोष बनाएंगे, जिससे हड्डी से जुड़े रोग या चोट लगने की आशंका बनी रहेगी. 18 मई से केतु द्वादश भाव में रहते सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से सेहत की दृष्टि से आपको इस मंथ सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा. 18 मई से किसी समाजिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर यात्रा हो सकती है.

कन्या राशि वालों के लिए उपाय (Virgo Rashi 2025 Upay)

08 मई मोहिनी एकादशी पर- भगवान विष्णु का पंचामृत से अभिषेक करें और हरे फल व तुलसीदल अर्पित करे व ऊँ पीं पिताम्बराय नमः मंत्र का जाप करें.

27 मई शनि जयंती पर- आप प्रातः काल स्नानादि से निवृत होकर शनि महाराज का ध्यान करते हुए "ऊँ छाया-पुत्राय नमः” मंत्र की 3 माला का जाप करें और किसी गरीब व्यक्तियों को जूते या चप्पल का दान करें.

ये भी पढ़ें: Char Dham Yatra 2025: चार धाम यात्रा की हुई शुरुआत, खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal: टैरो राशिफल 20 अगस्त 2026, धनु राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, तुला को चौतरफा लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
टैरो राशिफल 20 अगस्त 2026, धनु राशि पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, तुला को चौतरफा लाभ; जानें मेष से मीन का भविष्य
दिल्ली, उज्जैन, मुंबई और कोलकाता...एक ही दिन का पंचांग अलग क्यों दिखाई देता है?
दिल्ली, उज्जैन, मुंबई और कोलकाता...एक ही दिन का पंचांग अलग क्यों दिखाई देता है?
Guru Nakshatra Gochar 2026: गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क
गुरु अश्लेषा में, अब छिपे दुश्मन बिगाड़ सकते हैं काम! ये लोग रहें सतर्क
18 अगस्त को बुध अस्त हुआ और दुनिया में AI पर मच गई हलचल
Google से Meta तक अचानक AI पर बढ़ी सख्ती, गुरु के अश्लेषा गोचर का क्या है कनेक्शन?

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget