एक्सप्लोरर

Char Dham Yatra 2025: चार धाम यात्रा की हुई शुरुआत, खुले गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

Char Dham Yatra 2025: अक्षय तृतीया के दिन आज 30 अप्रैल से चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है. आज सुबह गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोल दिए गए. इसके बाद बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे.

Char Dham Yatra 2025: आज 30 अप्रैल को वैशाख शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि यानी अक्षय तृतीया के दिन पवित्र चार धाम यात्रा की शुरुआत हो चुकी है और आगामी छह माह तक चार धाम की यात्रा श्रद्धालुओं के लिए खुली रहेगी. अक्षय तृतीया को स्वयंसिद्ध मुहूर्त माना जाता है, इसलिए इस दिन से ही चार धाम यात्रा की शुरुआत होती है. सनातन धर्म में चार धाम की यात्रा का खास महत्व होता है, जिसका भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं.

चार धाम की यात्रा पवित्र स्थलों में सबसे शीर्ष पर है. इस यात्रा में चार पवित्र स्थल यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ की यात्रा शामिल है. ये चार तीर्थ स्थल अलग-अलग देवी देवताओं को समर्पित है जोकि पौराणिक घटनाओं से भी संबंधित है. माना जाता है कि चार धाम यात्रा की शुरुआत आदिगुरु शंकराचार्य ने की थी.

आज खुले गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट

बुधवार 30 अप्रैल को आज गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए हैं. बता दें कि गंगोत्री धाम मां गंगा और यमुनोत्री धाम यमुना जी को समर्पित है. यमुनोत्री धाम को यमुना नदी का स्त्रोत और गंगोत्री धाम को गंगा नदी का स्रोत माना गया है. आज सुबह करीब 10:30 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए वहीं सुबह 11:50 पर यमुनोत्री धाम का कपाट खोला गया. धार्मिक मान्यता है कि इस यात्रा से मनुष्य के सारे पाप कर्म नष्ट होते हैं और व्यक्ति जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त करता है. साथ ही इस यात्रा से रोग-दोष दूर होते हैं और आध्यात्मिक विकास होता है.

कब खुलेंगे केदारनाथ और बद्रीनाथ के कपाट

गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के बाद 2 मई को सुबह 07:00 बजे श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ के कपाट खोले जाएंगे. केदारनाथ धाम चारधाम की यात्रा का तीसरा पड़ाव है, जोकि भगवान शिव को समर्पित है. वहीं 4 मई 2025 को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे. बद्रीनाथ धाम इस यात्रा का चौथा और अंतिम पड़ाव होता है. बद्रीनाथ धाम में भगवान नारायण के दर्शन कर यात्रा पूरी होती है.

ये भी पढ़ें: Shani Dev: शनि देव मीन राशि में जब तक रहेंगे इन राशियों को देते रहेंगे कर्मों का फल
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पल्लवी कुमारी (Pallawi Kumari)

धर्म-ज्योतिष विशेषज्ञ | डिजिटल मीडिया पत्रकार | कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट
पल्लवी कुमारी एक कुशल डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें मीडिया उद्योग में 7 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC, नई दिल्ली) की पूर्व छात्रा पल्लवी, जटिल धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों को शोध-आधारित, सरल और प्रभावी भाषा में प्रस्तुत करने में विशेषज्ञता रखती हैं.

वर्तमान में ABP News के साथ एक कंटेंट राइटर के रूप में जुड़ीं पल्लवी, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर विश्वसनीय और मूल्यवान सामग्री तैयार करने के लिए जानी जाती हैं.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Expertise)
पल्लवी की लेखन शैली पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक डिजिटल आवश्यकताओं का एक बेहतरीन मिश्रण है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता के क्षेत्र निम्नलिखित हैं:

  • ज्योतिष एवं खगोल विज्ञान: वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर और जीवन पर इनके प्रभाव का गहन विश्लेषण.
  • वास्तु एवं अंकशास्त्र: घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा के लिए व्यवहारिक वास्तु उपाय और अंकगणितीय प्रभाव.
  • धर्म एवं संस्कृति: भारतीय व्रत-त्योहारों का महत्व, धार्मिक परंपराएं और पौराणिक संदर्भों की व्याख्या.
  • अध्यात्म एवं लाइफस्टाइल: जीवन प्रबंधन, मानसिक शांति और समकालीन जीवनशैली के साथ आध्यात्मिकता का तालमेल.
  • डिजिटल कंटेंट: SEO-फ्रेंडली राइटिंग, एक्सप्लेनर कंटेंट और फीचर स्टोरी टेलिंग.

पेशेवर सफर (Professional Journey)
अपने सात वर्षों के करियर में, पल्लवी ने देश के प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी लेखनी का लोहा मनवाया है:

  • ABP News: (वर्तमान) कंटेंट राइटर - धर्म, ज्योतिष और समसामयिक विषयों पर विस्तृत कवरेज.
  • Hindustan, India News & Live India: न्यूज़ राइटिंग, फीचर स्टोरीज़ और डिजिटल मीडिया के विभिन्न पहलुओं में महत्वपूर्ण अनुभव.

इनके लेखन की विशेषता
पल्लवी के लेख पाठकों के बीच अपनी प्रमाणिकता के लिए जाने जाते हैं. उनकी लेखन शैली की मुख्य विशेषताएं हैं:

  • शोध-आधारित दृष्टिकोण: शास्त्रीय ग्रंथों और विश्वसनीय स्रोतों का गहराई से अध्ययन.
  • सरल और स्पष्ट: कठिन विषयों को भी आम पाठक के लिए आसानी से समझने योग्य बनाना.
  • SEO ऑप्टिमाइज्ड: डिजिटल पाठकों की पसंद और सर्च इंजन की आवश्यकताओं के अनुसार लेखन.
  • पाठक-केंद्रित: जानकारी को केवल सूचनात्मक नहीं, बल्कि व्यावहारिक जीवन में उपयोगी बनाना.

मेरा उद्देश्य पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक जीवन के बीच एक पुल बनना है, ताकि पाठक प्रामाणिक जानकारी को सरलता से अपने जीवन में उतार सकें."

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Panchang 23 August 2026: आज सावन पुत्रदा एकादशी पर पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग
आज सावन पुत्रदा एकादशी पर पूजा का मुहूर्त, योग और पूरा पंचांग
Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन पर देर तक मत सोइएगा! सुबह इतने बजे खत्म हो जाएगा राखी बांधने का शुभ समय
रक्षाबंधन पर देर तक मत सोइएगा! सुबह इतने बजे खत्म हो जाएगा राखी बांधने का शुभ समय
Weekly Love Horoscope 23-29 August 2026: प्यार में किसे मिलेगा ग्रीन सिग्नल, किसके रिश्तों के बीच आएगी दरार, देखें साप्ताहिक लव राशिफल
प्यार में किसे मिलेगा ग्रीन सिग्नल, किसके रिश्तों के बीच आएगी दरार, देखें साप्ताहिक लव राशिफल
Rashifal 23 August 2026: पुत्रदा एकादशी लाई हैं वृषभ, सिंह समेत 6 राशियों के लिए खुशखबरी, पूरी होंगे खास काम, मेष से मीन तक राशिफल देखें
पुत्रदा एकादशी लाई हैं वृषभ, सिंह समेत 6 राशियों के लिए खुशखबरी, पूरी होंगे खास काम, मेष से मीन तक राशिफल देखें

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Drivers Heart Risk: 45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
45 से कम उम्र के ड्राइवरों पर मंडरा रहा हार्ट अटैक का खतरा! जानें सच
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Smartphone को कैसे पता चलता है आप सो रहे हैं या जगे हुए? जानें टेक्नोलॉजी
Embed widget