एक्सप्लोरर

Vidur Niti: ये काम करने वालों का सम्मान, दोस्ती, ज्ञान और सुख हो जाता है नष्ट, विदुर ने बताया है यह वजह

Vidur Niti: महात्मा विदुर ने सुखमय और सम्मानित जीवन जीने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखने के लिए सलाह दी है.

Mahatma Vidur: विदुर नीति में कुछ ऐसे सूत्रों का वर्णन मिलता है, जो हमारे जीवन को आसान ही नहीं बनाते हैं बल्कि कई समस्याओं से भी बचाते हैं. विदुर नीति के ये सूत्र आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने कि महाभारत काल में. महात्मा विदुर नीति के एक सूत्र में यह बताया गया है कि वे कौन से लोग हैं जिनका सम्मान, मित्रता, विद्या और सुख नष्ट हो जाते हैं.

लालची व्यक्तियों का नष्ट हो जाता है सारा सम्मान

विदुर नीति के अनुसार, जो व्यक्ति लालची होता है और वह अपने लाभ के लिए दूसरों को धोखा देने या उसे नुकसान पहुंचाने में तनिक भी देरी नहीं करता है. अर्थात वह अपने थोड़े से हित के लिए दूसरों का बड़ा अहित कर देता है. ऐसे लोगों का मान-सम्मान नष्ट हो जाता है. विदुर नीति के अनुसार जब ऐसे लोगों के व्यवहार बारे में दूसरों को पता चलता है. तो लोग धीरे –धीरे उनसे दूर होते चले जाते हैं. ऐसे लालची और स्वार्थी लोगों को समाज में कभी अच्छी नजरों से नहीं देखा जाता.

चुगली करने वाले की दोस्ती हो जाती है नष्ट

मित्रता एक पवित्र और अनमोल रिश्ता होता है. इसे हमेशा- हमेशा बनाये रखने के लिए बहुत ही संयम और धैर्य की जरूरत होती है. कुछ लोग ऐसे होते हैं जो अपने मित्रों / दोस्तों की गोपनीय बातों को एक दूसरे से कहकर इधर-उधर फैला देते हैं. इससे व्यक्ति संकट में पड़ा जाता है. इस प्रकार चुंगुलखोरों से लोग दूरी बनाने लगते हैं और धीरे-धीरे करके दोस्ती खत्म कर देते हैं. क्योंकि चुंगुलखोर व्यक्ति अपनी विश्वसनीयता खो देता है. दोस्ती में जब विश्वास न हो तो वो सिर्फ एक औपचारिकता रह जाती है. इसलिए भूलकर भी दोस्तों की गुप्त बातें किसी अन्य को नहीं बताना चाहिए.

बुरी आदतों वालों की विद्या हो जाती है नष्ट

विदुर नीति के अनुसार, जिस व्यक्ति में बुरी आदतें होती हैं वे भले ही कितने भी बड़े ज्ञानी और विद्वान क्यों न हों, उनकी विद्या नष्ट हो जाती है.

कंजूस को नहीं मिलता है सुख  

कंजूस व्यक्ति के पास चाहे जितना धन क्यों न हो जाये? वह हमेशा इस डर से भयभीत रहता है कि उसका धन कोई छिन न ले या नष्ट न हो जाये. कोई उसका धन उधार न मांग ले. वह इस चिंता में हमेशा डूबा रहता है और उसका सुख नष्ट हो जाता है.

 

 

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: गुरुवार को सौभाग्य योग से इन राशियों की खुलेगी किस्मत, मिथुन को ऋण में सफलता और मकर को सरकारी राहत!
आज का कन्या राशिफल 14 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से बिजनेसमैन के लिए 'गोल्डन डे', अट्रैक्टिव ऑफर से उमड़ेगी ग्राहकों की भीड़
आज का कन्या राशिफल 14 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से बिजनेसमैन के लिए 'गोल्डन डे', अट्रैक्टिव ऑफर से उमड़ेगी ग्राहकों की भीड़
आज का सिंह राशिफल 14 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का भाव, डेटा एनालिसिस में चूक से कॉम्पिटिटर्स आगे, पॉलिटिशियन को अचानक बुरी खबर
आज का सिंह राशिफल 14 अक्टूबर 2026: चौथे चंद्रमा से असुरक्षा का भाव, डेटा एनालिसिस में चूक से कॉम्पिटिटर्स आगे, पॉलिटिशियन को अचानक बुरी खबर
आज का कर्क राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से कला व रचना में सफलता, आयुष्मान योग से जैकपॉट, मार्केट में मोनोपोली व ट्रबल शूटर की भूमिका
आज का कर्क राशिफल 14 अक्टूबर 2026: 5वें चंद्रमा से कला व रचना में सफलता, आयुष्मान योग से जैकपॉट, मार्केट में मोनोपोली व ट्रबल शूटर की भूमिका

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
राहुल, स्टालिन, केजरीवाल, ठाकरे...सब ने दिया CJP का साथ, अभिजीत दीपके बोले- थैंक्यू
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
इंडिया गठबंधन पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- 'विपक्षी हो या…'
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
एयर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट ने दबाया स्क्वॉक कोड 7500
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
गौतम गंभीर पर भड़के वैभव सूर्यवंशी के बचपन के कोच, प्लेइंग 11 में मौका नहीं दिए जाने से नाराज
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
अभिजीत दीपके ने क्यों कहा- 'आशुतोष और सौरव को पहले से पता था कि...'
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
यूपी: पशुपालन विभाग भर्ती घोटाले में एक्शन, पूर्व IAS योगेश कुमार गिरफ्तार
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Embed widget