एक्सप्लोरर

Vastu Tips For Bedroom: बेडरूम से फौरन हटा दें ये चीजें, दांपत्य जीवन में आती है दरार

Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में रखी कुछ चीजें नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं. इन चोजों के प्रभाव से पति-पत्नी के संबंधों में दरार आ जाती है. ये चीजें कलह बढ़ाती हैं.

Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज व्यक्ति के जीवन पर अपना प्रभाव डालती है. वास्तु में हर चीज रखने की एक निश्चित दिशा और नियम बताए गए हैं. वास्तु शास्त्र में बेडरूम के लिए भी खास नियम बनाए गए हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम की दिशा से लेकर इसमें रखे गए सामान तक पति-पत्नी के संबंधों पर असर डालते हैं.

बेडरूम में रखी कुछ चीजें नकारात्मक ऊर्जा पैदा करती हैं और इनकी वजह से पति-पत्नी के संबंधों में दरार आ जाती है. ये चीजें पारिवारिक जीवन में कलह बढ़ाने का काम करती हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक बेडरूम में ये चीजें बिल्कुल नहीं रखनी चाहिए. अगर आपके भी बेडरूम में ये चीजें हैं तो इन्हें फौरन हटा दें.

बेडरूम में ना रखें ये चीजें

  • बेडरूम में कभी भी आक्रामक फोटो नहीं लगानी चाहिए. वास्तु के मुताबिक आक्रामक जानवरों की तस्वीरें, युद्ध की तस्वीरें या उदास चेहरे वाली तस्वीरें  मन और मस्तिष्क पर नकारात्मक असर डालती है. इसका असर पति-पत्नी के संबंधों पर भी पड़ता है. 
  • बेडरूम में कभी भी कांटेदार पौधे नहीं रखने चाहिए. छोटे कैक्टस या फिर कांटेदार फूल  बेडरूम में रखने से पति-पत्नी के बीच झगड़े बढ़ते हैं. यह घर में भी नकारात्मक ऊर्जा बढ़ाते हैं. खिड़की के पास अपराजिता का पौधा लगाने से आपसी प्रेम बढ़ता है.
  • मृत लोगों की तस्वीर बेडरूम में कभी भी नहीं लगानी चाहिए. वास्तु शास्त्र के अनुसार बेडरूम में लगी ये तस्वीरें घर के वास्तु को प्रभावित करती है. इसकी वजह से पति-पत्नी के बीच खुशी का माहौल नहीं रहता है.
  • बेडरूम में समुद्र, झरने या पानी की फोटो है तो इसे तुरंत हटा दें. माना जाता है कि इससे पति-पत्नी के बीच विश्वास खत्म होने लगता है.
  • विवाहित जिंदगी को सुख-शांति से बीते इसके लिए बेडरूम की दिशा पर भी ध्यान देना जरूरी है. बेडरूम हमेशा उत्तर या उत्तर-पश्चिम हिस्से में बनवाना चाहिए. इससे पति-पत्नी के आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आती है और जीवन में प्रेम बना रहता है.

ये भी पढ़ें

शुक्रवार को करें इन मंत्रों का जाप, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP नेताओं की हिरासत के बाद क्या बढ़ेगा विरोध! मोदी सरकार के लिए अगले तीन दिन के कैसे रहेंगे?
CJP नेताओं की हिरासत के बाद क्या बढ़ेगा विरोध! मोदी सरकार के लिए अगले तीन दिन के कैसे रहेंगे?
Kal Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्र के पहले दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, धनु को बड़ा पैकेज और सिंह को बंपर मुनाफा!
Kal Ka Rashifal 11 October 2026: शारदीय नवरात्र के पहले दिन इन राशियों की खुलेगी किस्मत, धनु को बड़ा पैकेज और सिंह को बंपर मुनाफा!
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या और कन्या राशि में चंद्रमा, आज किन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा?
10 अक्टूबर राशिफल: सर्वपितृ अमावस्या और कन्या राशि में चंद्रमा, आज किन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा?
आज का कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से बढ़ेगी बौद्धिक शक्ति, बड़े प्रोजेक्ट के बनेंगे हेड
आज का कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से बढ़ेगी बौद्धिक शक्ति, बड़े प्रोजेक्ट के बनेंगे हेड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget