एक्सप्लोरर

Vastu Tips 2023: नए साल में चाहते हैं न रहे धन की कमी, तो भोजन करते समय न करें ये 5 गलतियां

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में भोजन से जुड़े कुछ खास नियम बताए गएहैं. माना जाता है कि इन नियमों का पालन ना करने का प्रभाव घर की आर्थिक स्थिति पर पड़ता है. आइए जानते हैं भोजन से जुड़े नियम.

Vastu Tips In Hindi: वास्तु शास्त्र सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पर आधारित  है. सकारात्मक ऊर्जा घर में सुख-समृद्धि लाती है जबकि नकारात्मक ऊर्जा जीवन में कई तरह की परेशानियां लेकर आती है. वास्तु शास्त्र में भोजन से जुड़े कुछ नियम बनाए गए हैं. माना जाता है कि इन नियमों का पालन ना करने का असर स्वास्थ्य पर तो पड़ता ही है साथ ही इन नियमों के उल्लंघन से मां लक्ष्मी भी नाराज होती हैं. अगर नए साल में आप किसी तरह की आर्थिक तंगी नहीं झेलना चाहते हैं तो भोजन करते समय ये गलतियां करने से बचें.
 
भोजन से जुड़े वास्तु के नियम 

  1. भोजन हमेशा बैठकर और हाथ-पैर धोकर ही करना चाहिए. इस तरह भोजन करना शुभ माना जाता है और देवताओं का आशीर्वाद बना रहता है. अगर आपके पसंद का खाना नहीं है तो भी अन्न का अनादर नहीं करना चाहिए, इससे अन्न का अपमान होता है. अगर रुचि ना हो या भोजन पसंद ना हो तो अन्न को प्रणाम करके क्षमा मांग लें.
  2. भोजन हमेशा शांति में और बिना आवाज के करना चाहिए. आवाज करके भोजन करना अपशगुन माना जाता है इससे घर में कभी लक्ष्मी का वास भी नहीं होता है. थाली में उतना ही खाना लें जितना खाना हो. कभी भी भोजन बर्बाद ना करें.
  3. अगर आप मेज और कुर्सी पर बैठकर खाना खा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि कभी भी पैरों को हिलाएं नहीं. ऐसा करने से अन्न का अपमान होता है और घर में नकारात्मक शक्तियों का वास होता है.  खाना कभी भी जल्दबाजी में नहीं खाना चाहिए. ऐसा करने से भोजन प्रेतयोनि में चला जाता है, यानी भोजन शरीर को नहीं लगता है. खाने को हमेशा आराम से चबाकर खाना चाहिए
  4. कभी भी बिस्तर पर बैठकर, लेटकर, हाथ में थाली लेकर, या फिर खड़े होकर खाना नहीं खाना चाहिए. ऐसा करने से अन्न देवता का अपमान होता है. अगर आप जमीन पर बैठकर खाना खा रहे हैं तो प्लेट को हमेशा चौकी या आसन पर रखें, फिर भोजन करें. कभी भी जमीन पर प्लेट ना रखें.
  5. भोजन करते समय कभी भी बीच में नहीं उठना चाहिए. बीच में उठकर फिर से जूठन खाना और देवी अन्नपूर्णा का अपमान माना जाता है. इससे भोजन शरीर को नहीं लगता है. इसलिए कितना भी जरूरी काम क्यों ना हो, भोजन खत्म करने के बाद ही उठें.  

ये भी पढ़ें

क्रिसमस ट्री दूर करता है वास्तु दोष, जानें इसे लगाने की सही दिशा और तरीका

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी का विरोध तेज, मांग फिर भी अधूरी... मोदी सरकार पर कितना दबाव? समझें कुंडली के संकेत
राहुल गांधी का विरोध तेज, मांग फिर भी अधूरी... मोदी सरकार पर कितना दबाव? समझें कुंडली के संकेत
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
टैरो राशिफल 13 अक्टूबर 2026: तुला को भाग्य का पूरा साथ, मिथुन के विदेश यात्रा योग; जानें 12 राशियों का भाग्य
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
जंतर-मंतर प्रदर्शन स्थल से हटा तो CTI ने किया स्वागत, कहा- पीएम मोदी को...
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट
कन्या साप्ताहिक राशिफल 12 से 17 अक्टूबर 2026: चित्रा नक्षत्र से बंपर फाइनेंशियल ग्रोथ, लीगल नोटिस से हमेशा के लिए मुक्ति, बच्चों की बड़ी अचीवमेंट

वीडियोज

राहुल के साथ आएंगे BJP वालें ?
विपक्ष की लड़ाई, जमीनी या हवा-हवाई? |
SIR-CEC पर लड़ाई...शिव तांडव तक आई!
कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
यूपी: BJP में जाने से पहले राकेश प्रताप सिंह का दावा, 'सपा के कई विधायक...'
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
OTD: भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
भारत ने तीसरे टी20 में बनाए 297, बांग्लादेश 133 रन से हारा; संजू का शतक
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
केरल कांग्रेस ने मांगा CJI का इस्तीफा, 'अगर कानून-व्यवस्था संभालना...'
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget