एक्सप्लोरर

Vastu Tips: घर की नकारात्मकता को जड़ से खत्म करते हैं वास्तु के ये 4 उपाय

Vastu Shastra: घर में नकारात्मकता ऊर्जा हो तो बने बनाए काम भी अक्सर बिगड़ जाते हैं. नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करने के लिए वास्तु के कुछ उपाय बेहद कारगर हैं. जानते हैं इसके बारे में.

Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा पर आधारित है. कभी-कभी सब कुछ सही होने के बावजूद घर में बरकत नहीं होती है. अक्सर बने-बनाए काम में रुकावट आ जाती है. ऐसा घर के वास्तु दोष की वजह से होता है. वास्तु दोष हो तो घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है. घर की नकारात्मकता को जड़ से खत्म करने के लिए वास्तु के कुछ उपाय बेहद कारगर हैं. जानते हैं इसके बारे में.

फर्नीचर में करें बदलाव

घर में रखे फर्नीचर में भी एक ऊर्जा होती है. घर के फर्नीचर को समय-समय पर बदलते रहना चाहिए. बदलते रहने का मतलब ये नहीं कि नया फर्नीचर खरीद लाएं बल्कि इनके जगहों की अदला-बदली करते रहें. बेडरूम में रखे बिस्तर की जगह बदल सकते हैं. ड्राइंग रूम में रखे सोफे की जगह भी कुछ दिनों के बाद बदली जा सकती है. वास्तु के अनुसार कोई भी सामान एक ही जगह पर लंबे समय तक रखने से उसकी ऊर्जा भी लंबे समय तक वहीं बंध कर रह जाती है. इसलिए फर्नीचरों की अदला-बदली आपस में होती रहनी चाहिए.

नमक के पानी का पोंछा

जब भी घर में पोंछा लगवाएं तो उसमें चुटकी भर नमक डाल दें. वास्तु में नमक का पोंछा बहुत कारगर उपाय माना गया है. किटाणुओं को मारने के साथ-साथ यह नकारात्मक ऊर्जा को भी खत्म करता है. घर में नियमित रूप से नमक के पानी का पोंछा लगाने से लाभ मिलता है. बेडरूम में एक कांच के बर्तन में सेंधा नमक डाल कर रखने से भी घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.

कबाड़ को करें बाहर
 
घर में रखा कबाड़ नकारात्मक ऊर्जा लाता है. अपने घर में किसी भी तरीके का कोई भी फालतू सामान न रखें. अगर कोई सामान आप लंबे समय से इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो उसे घर से बाहर निकाल दें. खराब पुराने इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर,टूटा-फूटा समान या फिर पुरानी रद्दी पड़ी है तो उसे घर से तुरंत निकाल दें. वास्तु के अनुसार घर में रखा कबाड़ नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है.

घर को सुगंधित रखें

अपने घर को हमेशा सुगंधित रखना चाहिए. सुबह-सुबह अपने घर में ताजे फूल लाकर अपने घर में खुशबू फैलाएं. इससे घर का वातावरण बदलता है और सकारात्मक ऊर्जा आती है. आप अपने खुद के बाग-बगीचे के फूल लगा सकते हैं या बाजार से भी फूल खरीद कर सुबह घर के गुलदस्ते में लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें

इन राशियों की लव लाइफ पर है शनि की तिरछी नजर, समय रहते कर लें उपाय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड

वीडियोज

UP Politics 2027: यूपी की लड़ाई...'श्रीकृष्ण' पर आई! | BJP | SP | BSP | Akhilesh Yadav | Breaking
UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
'मैं अरब से ज्यादा ''मानद भारतीय'' हूं', मिशिगन के नए सीनेटर अब्दुल अल सैयद का वीडियो वायरल
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget