एक्सप्लोरर

Vastu Tips: घर में इन जगहों पर रखें मोरपंख, आएगी खुशहाली, परिवार होगा संपन्न

Vastu Dosh: धार्मिक दृष्टि से बल्कि ज्योतिष की दृष्टि से भी मोरपंख का काफी महत्व है. मोरपंख के उपाय कर घर का वास्तु दोष दूर किया जा सकता है.

Vastu Dosh: शास्त्रों के अनुसार प्रकृति और उससे जुड़ी वस्तुओं की पूजा का मानव जीवन में विशेष महत्व है. स्वयं देवी-देवताओं ने प्रकृति को सर्वोच्च स्थान देकर उसका आभार जताने और उसकी पूजा का महत्व बताया है. कुदरत से जुड़ी कुछ शुभ वस्तुओं को देवी देवता स्वयं धारण करते हैं और इन वस्तुओं का सामिप्य मानव जीवन के लिए भी बड़ा शुभ बताया गया है.

मोरपंख है श्रीकृष्ण को प्रिय (Morpankh Upay)

  • प्रकृति से जुड़ी ऐसी ही एक चीज जो भगवान श्रीकृष्ण को प्रिय है और वे स्वयं इसको धारण करते हैं.
  • यदुकुलश्रेष्ठ श्रीकृष्ण मोरपंख को अपनो सिर पर धारण करते हैं और मोरपंख उनके जीवन का अभिन्न हिस्सा है लेकिन मोरपंख को आप अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाकर खुशहाल हो सकते हैं.
  • मोरपंख को घर में रख लेने मात्र से कई समस्याओं का समाधान हो सकता है. घर का वास्तुदोष दूर हो सकता है और घर-परिवार में सुख-समृद्धि और धन-संपदा आ सकती है.

मोरपंख से आती है दांपत्य जीवन में खुशहाली

घर में दो मोरपंख एकसाथ अपने पूजाघर में रखने से दांपत्य जीवन से जुड़ी समस्याओं का अंत होता है और रिश्तों में मधुरता आती है यदि प्रकृति के पंचतत्वों को अनुपात घर में सही नहीं हो और नकारात्मक ऊर्जा का घर में प्रवाह हो रहा हो तो घर के पूजास्थल पर 5 मोरपंख रखें. इस कार्य से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा से घर आनंदित हो जाता है.

मोरपंख से वास्तुदोष का भी निवारण होता है. यदि आपके घर का मुख्यद्वार शुभ कोण या दिशा जैसे पूर्व, उत्तर या ईशान दिशा में नहीं है या मुख्य द्वार पर किसी और प्रकार का वास्तुदोष है तो मुख्य. द्वार की चौखट के ऊपर बैठी हुई मुद्रा में गणेश जी स्थापित करें और उनके ऊपर तीन मोरपंख लगाएं.

इस कार्य से मुख्यद्वार के वास्तुदोष का प्रभाव काफी कम हो जाता है. 7 या 9 मोरपंखी से बना हुआ गोल पंखा किसी भी मास के शुक्ल पक्ष में पूजास्थल पर रख दें और एक सप्ताह बाद उसको शयनकक्ष में बेड के पीछे की दीवार पर लगा दें. इस उपाय से पारिवारिक जिंदगी काफी खुशहाल हो जाएगी.

मोरपंख बीमारी में भी है कारगर

मोरपंख बीमारी से निपटने में भी काफी कारगर है. सभी तरह के उपायों के बाद भी यदि बीमारी पीछा नहीं छोड़ रही है तो बीमारी से संबंधित कागताज के बीच में मोरपंख रख दें. जल्द ही इसके बेहतर परिणाम दिखाई देंगे.

घर के ड्राइंग रूम या डाइनिंग रूम में 11, 15 या इससे ज्यादा मोरपंख एकसाथ लगाने से परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य अच्छा होता है और स्नेह बना रहता है. मोरपंख घर के स्वच्छ और बेहतर वातावरण प्रदान करने में भी सहायक है. जिस जगह पर मोरपंख लगा हो उस जगह के आसपास कीड़े-मकोड़े नहीं रहते हैं.

धन की समस्या के समादान के लिए आग्नेय कोण में कम के कम 5 फीट की उंचाई पर दो मोरपंखी शुक्ल पक्ष में लगायें, धन से जुड़ी समस्या का समाधान होगा. मोरपंख के कुछ सावधानी बरतना भी जरूरी है. कभी भी घर में खंडित मोरपंख का उपयोग ना करें, इससे सही परिणाम नहीं मिल पाएंगे.

कार्तिक पूर्णिमा के बाद अब हिंदूओं का सबसे बड़ा त्योहार कौन सा है

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

नीतिका शर्मा एक प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य एवं फेमस टैरो कार्ड रीडर है. एमएससी कंप्यूटर साइंस से पोस्ट ग्रेजुएट और ज्योतिष प्रवीण एवं ज्योतिष विशारद् शिक्षा प्राप्त नीतिका शर्मा के लेख विभिन्न समाचार पत्रों एवं टीवी चैनल में प्रकाशित होते रहते हैं. इन्हें वास्तु बताने में भी महारत हासिल है. ज्योतिष ग्रंथों का गहन अध्ययन करने के बाद आम जनमानस के जीवन को आसान और सुगम बनाने की दिशा में प्रयासरत नीतिका शर्मा की कई भविष्यवाणी सच साबित हो चुकी हैं. ज्योतिष विषय में इनका अनुभव 10 वर्षों से अधिक का है. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई

वीडियोज

MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Nagpur MLC Election Result LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
LIVE: महाराष्ट्र में नागपुर सीट पर काउंटिंग जारी, एक पर जीती शरद पवार की पार्टी
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget