एक्सप्लोरर

Bedroom Vastu Tips: बेडरूम से जुड़ी ये गलतियां बढ़ाती हैं पति-पत्नी के बीच दूरियां

Vastu Tips: बेडरूम के वास्तु का प्रभाव पति-पत्नी के रिश्तों पर भी पड़ता है. बेडरूम की सजावट करते समय खास ध्यान देना चाहिए. कुछ पेंटिंग्स पति-पत्नी के बीच तनाव बढ़ाने का काम करती हैं.

Vastu Tips For Bedroom: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी हर चीज में एक खास ऊर्जा होती है. इस ऊर्जा का घर के सदस्यों पर गहरा प्रभाव पड़ता है. वास्तु के अनुसार घर में लगाई गई तस्वीरों में भी सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा होती है. खासतौर से बेडरूम में कोई पेंटिग्स या तस्वीर लगाते समय बहुत सावधानी रखनी चाहिए. कुछ पेंटिंग्स देखने में सुंदर तो लगती हैं लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार उन्हें बेडरूम में लगाना सही नहीं माना जाता है. वास्तु के मुताबिक ये पेंटिंग्स पति-पत्नी के रिश्तों पर बुरा प्रभाव डालती हैं. आइए जानते हैं बेडरूम में किस तरह की पेंटिग्स नहीं लगानी चाहिए.

बेडरूम में रखें इन बातों का ध्यान

    • वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में कभी भी युद्ध की पेंटिंग नहीं लगानी चाहिए. बेडरूम में ऐसी पेंटिंग लगाने से पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े बढ़ते हैं. माना जाता है कि इस तरह की पेंटिग्स पति-पत्नी के बीच खटास पैदा करने का काम करती हैं.

  • बेडरूम में कभी भी भूत-प्रेत, बुराई या शैतान से संबंधित कोई तस्वीर नहीं लगानी चाहिए. इससे घर में नकारात्मक शक्तियां बढ़ती हैं. अगर आपके कमरे में ऐसी कोई पेंटिंग लगी है तो उसे तुरंत हटा दें. बेडरूम में हमेशा प्रकृति की तस्वीरें या फिर प्रेम से जुड़ी तस्वीरें लगानी चाहिए.
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में कभी भी एक अकेले जानवर या इंसान की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए. इससे पति-पत्नी के साथ रहते हुए भी दूरियां आती हैं. वो साथ रहते हुए भी अकेलापन महसूस करते हैं. 
  • बेडरूम में कभी भी आग की फोटो नहीं लगानी चाहिए. आग को विनाश का प्रतीक माना जाता है. कहा जाता है कि इसे बेडरूम में रखने से पति-पत्नी में गुस्से की भावना बढ़ती है. बेडरूम शांति और आराम करने की जगह है. आग की फोटो से निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा इस शांति को भंग कर सकती है.
  • वास्तु शास्त्र में दिवंगत पूर्वजों की तस्वीरें बेडरूम में लगाना बहुत अशुभ माना जाता है. वास्तु के अनुसार, बेडरूम में लगी ऐसी तस्वीरें पति-पत्नी के मन में अशांति पैदा करती हैं. इनका नकारात्मक प्रभाव सेहत पर भी पड़ता है. पूर्वजों की तस्वीरें हमेशा पूजा कक्ष की ईशान कोण की दीवार पर लगानी चाहिए. 
  • बेडरूम में जल तत्व की कोई फोटो लगाने से भी बचना चाहिए. माना जाता है कि इससे पति-पत्नी के संबंधों में स्थिरता नहीं आती है. वास्तु शास्त्र के अनुसार, बेडरूम में जल तत्व की तस्वीरें लगाने से सोने और आराम करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है. इससे नींद भी प्रभावित होती है.
  • जंगली जानवर आपको भले ही बहुत प्रिय हों लेकिन इनकी पेंटिंग या कोई फोटो बेडरूम में ना लगाएं. इनके नकारात्मक प्रभाव से पति-पत्नी के बीच क्रोध और तनाव का भाव बढ़ता है. इसलिए बेडरूम में ऐसी तस्वीरें लगाने से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें

एक सप्ताह बाद हो जाएंगे शनि अस्त, क्रोध से बचने के लिए शुरू कर दें आज से ही उपाय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vastu Tips: पर्स में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वास्तु शास्त्र के अनुसार रुक सकती है धन की आवक
Vastu Tips: पर्स में भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, वास्तु शास्त्र के अनुसार रुक सकती है धन की आवक
Dream Astrology: अगर लगातार सपने में दिख रहे हैं सांप, मंदिर या नदी... तो जान लें इसके पीछे क्या मानी जाती है वजह
Dream Astrology: अगर लगातार सपने में दिख रहे हैं सांप, मंदिर या नदी... तो जान लें इसके पीछे क्या मानी जाती है वजह
Vastu Tips: घर में बार-बार बल्ब फ्यूज हो रहा है? कहीं ये आने वाले समय का संकेत तो नहीं
Vastu Tips: घर में बार-बार बल्ब फ्यूज हो रहा है? कहीं ये आने वाले समय का संकेत तो नहीं
Home Temple: पूजा घर में हमेशा रहनी चाहिए ये 5 चीजें, तभी पूरी मानी जाती है पूजा?
Home Temple: पूजा घर में हमेशा रहनी चाहिए ये 5 चीजें, तभी पूरी मानी जाती है पूजा?

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget