एक्सप्लोरर

Vastu Tips : छोटी-छोटी बातों में ही छिपा है सुख-समृद्धि का राज, घर में इन बातों का रखें ध्यान

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में विशेष महत्व रखता है. छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज करने पर घर में वास्तु दोष लग जाते हैं और वे हमारे जीवन पर प्रभाव डालते हैं. घन-धान्य के लिए जानें सही दिशा.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) हमारे जीवन में विशेष महत्व रखता है. छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज करने पर घर में वास्तु दोष (Vastu Dosh) लग जाते हैं और वे हमारे जीवन पर प्रभाव डालते हैं. वास्तुकारों का कहना है कि अगर आप घर का निर्माण कार्य वास्तु के अनुसार करवाते हैं तो घर में हमेशा बरकत रहती है. वहीं, अगर घर में वास्तु के हिसाब से कोई कमी रह जाती है तो घर में वास्तु दोष लग जाता है. ऐसा होने से व्यक्ति के जीवन में परेशानियां बढ़ने लगती हैं. धन-दौलत का नुकसान होने लगता है. इसलिए घर में वास्तु का विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए. 

अगर आप भी अपने घर को वास्तु के अनुरूप करना चाहते हैं तो कुछ उपायों को अपनाकर घर को वास्तु दोष से मुक्त कर सकते हैं. ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी. साथ ही धन-दौलत का आगमन होता है. 

इस दिशा में लगाएं मनी प्लांट (Right Direction For Money Plant)

वास्तु के अनुसार घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है. घर की उत्तर दिशा में मनी प्लांट लगाना लाभदायक होता है. इसके लिए हरे रंग के गमले का प्रयोग करें. अगर आप घर को हरा-भरा बनाना चाहते हैं, तो इसी दिशा में कई और पौधे और लताएं लगा सकते हैं. इस बात का ध्यान हमेशा रखें कि इसका रंग हरा ही हो. बता दें कि उत्तर दिशा में डस्टबिन, वॉशिंग मशीन, झाड़ू और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भूलकर भी इस दिशा में न रखें. ऐसा करने से धन की हानि होती है. 

मुख्य द्वार को रखें साफ (Clean Your Main Gate)

वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वार हमेशा साफ-सुथरा होना चाहिए. ऐसा करने पर घर में खुशहाली आती है. कहते हैं कि मां लक्ष्मी को साफ-सफाई पसंद होती है, इसलिए उनकी कृपा पाने के लिए घर के मुख्य दरवाजे को साफ रखें. घर के बाहर गंदगी फैली होने पर नकारात्मकता बढ़ती है. 

इस दिशा में हो किचन (Right Direction For Kitchen)

वास्तु के अनुसार घर का रसोई घर दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए. किचन की दीवारों पर लाल, नारंगी और पिंक रंग करें. जबकि ड्राइंग रूम और काम करने का स्थान उत्तर दिशा में होना चाहिए.

पश्चिम दिशा में करें ये रंग

घर की पश्चिम दिशा सफेद या पीले रंग से रंगी होनी चाहिए. घर के दक्षिण-पश्चिम दिशा में लॉकर रूम का होना मंगलकारी होता है. कहते हैं कि इससे धन में वृद्धि होती है. पढ़ाई के लिए भी यह स्थान अनुकूल रहता है. 

मुख्य द्वार किस दिशा में हो

वास्तुकारों के अनुसार घर का मुख्य द्वार उत्तर दिशा में होना चाहिए. ऐसा करने पर घर में धन वृद्धि होती है. वहीं, पूरब दिशा में होने पर घर में शांति बनी रहती है. दक्षिण दिशा में किस्मत चमकती है और पश्चिम दिशा मुख्य द्वारा होने से सौभाग्य में वृद्धि होती है. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

Pradosh December 2021 Date: मार्गशीर्ष माह का दूसरा गुरु प्रदोष व्रत कब है? जानें तिथि, शिव पूजा मुहूर्त और महत्व

Astrology Tips: राशि के अनुसार ही करें धातु के बर्तनों का उपयोग, सेहत के लिए होता है लाभकारी, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: सर्वपितृ अमावस्या और कन्या राशि में चंद्रमा, आज किन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा?
10 अक्टूबर राशिफल: सर्वपितृ अमावस्या और कन्या राशि में चंद्रमा, आज किन राशियों पर बरसेगी विशेष कृपा?
आज का कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से बढ़ेगी बौद्धिक शक्ति, बड़े प्रोजेक्ट के बनेंगे हेड
आज का कन्या राशिफल 10 अक्टूबर 2026: आपकी राशि में चंद्रमा से बढ़ेगी बौद्धिक शक्ति, बड़े प्रोजेक्ट के बनेंगे हेड
आज का सिंह राशिफल 10 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से पैतृक धन की प्राप्ति, सुलझेगी ट्रांसपोर्टेशन की समस्या, वर्कप्लेस पर षड्यंत्र से रहें सावधान
आज का सिंह राशिफल 10 अक्टूबर 2026: दूसरे चंद्रमा से पैतृक धन की प्राप्ति, सुलझेगी ट्रांसपोर्टेशन की समस्या, वर्कप्लेस पर षड्यंत्र से रहें सावधान
आज का कर्क राशिफल 10 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से भाई-बहनों का संबल, ऐन्द्र योग से उच्च पद की प्राप्ति, मार्केटिंग में बड़े कॉर्पोरेट क्लाइंट्स
आज का कर्क राशिफल 10 अक्टूबर 2026: तीसरे चंद्रमा से भाई-बहनों का संबल, ऐन्द्र योग से उच्च पद की प्राप्ति, मार्केटिंग में बड़े कॉर्पोरेट क्लाइंट्स

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, पांच देशों में सुनामी की चेतावनी
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
'धरती पर बोझ हैं...', कंगना रनौत पर जगत सिंह नेगी का पलटवार
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget