एक्सप्लोरर

Vaishakh Amavasya 2023: शनि दोष से मुक्ति पाने को वैशाख अमावस्या पर बन रहा खास संयोग, बस इस दिन करें ये 3 काम

Vaishakh Amavasya 2023: वैशाख की अमावस्या बहुत मायने रखती है क्योंकि इस दिन दक्षिण भारत में शनि जयंती मनाई जाती है, आइए जानते हैं वैशाख अमावस्या की डेट, और महत्व.

Vaishakh Amavasya 2023: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का बहुत महत्व है. अभी हिंदू नववर्ष का दूसरा महीना वैशाख चल रहा है. वैशाख माह के कृष्ण पक्ष के आखिरी दिन अमावस्या होती है. इस साल वैशाख की अमावस्या 20 अप्रैल 2023 को है. कहते हैं अगर जीवन में किसी तरह का कष्ट है तो अमावस्या पर पितरों के निमित्त तर्पण और दान पुण्य का कार्य करें, इससे हर समस्या का समाधान शीघ्र हो जाता है.

पूर्वजों के आशीर्वाद से परिवार में खुशहाली आती है. वैसे तो सभी अमवास्या की अहमियत है लेकिन वैशाख की अमावस्या बहुत मायने रखती है क्योंकि इस दिन शनि देव की पूजा का खास संयोग रहता है. आइए जानते हैं वैशाख अमावस्या की डेट, शनि की पूजा का योग और महत्व.

वैशाख अमावस्या 2023 मुहूर्त (Vaishakh Amavasya 2023 Muhurat)

  • वैशाख अमावस्या तिथि की शुरुआत - 19 अप्रैल 2023, सुबह 11 बजकर 23
  • वैशाख अमावस्या तिथि की समाप्ति - 20 अप्रैल 2023, सुबह 09 बजकर 41
  • स्नान-दान मुहूर्त - सुबह 04:23 - सुबह 05:07

वैशाख अमावस्या पर शनि की पूजा का खास संयोग (Vaishakh Amavasya Shani puja sanyog)

  • धर्म ग्रंथों में अमावस्या को पर्व कहा गया है. इस तिथि पर तीर्थ स्नान,पितरों की विशेष पूजा होती है. अमावस्या तिथि के स्वामी पितर देव माने गए हैं लेकिन ये शनि की जन्म तिथि भी मानी गई है. वैशाख की अमावस्या पर दक्षिण भारत में शनि जयंती मनाई जाती है. वहीं उत्तर भारत में शनि जयंती ज्येष्ठ अमावस्या के दिन होती है. वैशाख अमावस्या पर शनि देव की पूजा करने वालों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक तौर पर सुख प्राप्त होता है.
  • शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति पाने के लिए शनि जयंती पर दान और जरुरतमंदों की सेवा, मदद करनी चाहिए. वैशाख अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लग रहा है, हालांकि भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल और ग्रहण मान्य नहीं होगा.
  • वैशाख अमावस्या के दिन शमी के पड़े की पूजा करें और इसके फूल शनि देव को अर्पित कर शनि स्तोत्र का पाठ करें. मान्यता है इससे अपार धन की प्राप्ति होती है.

वैशाख अमावस्या पर पितरों की पूजा के लाभ (Vaishakh Amavasya Significance)

विष्णु पुराण कहता है कि कृष्णपक्ष की दूसरी से चौदहवीं तिथि तक देवता चंद्रमा से अमृतपान करते हैं. इसके बाद चंद्रमा, सूर्य मंडल में प्रवेश करता है और सूर्य अमा नाम की किरण में रहता है, यही अमावस्या तिथि कहलाती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अमावस्या पर सूर्य और चंद्रमा एक ही राशि में आ जाते हैं. इन दोनों ग्रहों के बीच का अंतर 0 डिग्री हो जाता है. इस तिथि में पितृ अमृतपान कर के एक महीने तक संतुष्ट रहते हैं. इसलिए इस दिन पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म करना श्रेष्ठ माना जाता है.

मत्स्य पुराण के अनुसार अमावस्या के दिन पितृगण वायु के रूप में सूर्योदय से सूर्यास्त तक घर के दरवाजे पर रहते हैं और परिवार से श्राद्ध की इच्छा रखते हैं, मान्यता है जो इस दिन नियमों का पालन कर पूवर्जों की आत्मा की शांति और तृप्ति के लिए ब्राह्मण भोजन और पशु-पक्षियों को दाना पानी देना है उससे पितर प्रसन्न होते हैं, इससे परिवार के सदस्यों की आयु बढ़ती है.

Varuthini Ekadashi 2023: वरुथिनी एकादशी के व्रत से मिलती है शारीरिक पीड़ा से मुक्ति, जानें ये कथा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan 2026: मंगल ने बदला नक्षत्र, आर्द्रा में प्रवेश से 3 राशियों को लाभ
मंगल ने बदला नक्षत्र, आर्द्रा में प्रवेश से 3 राशियों को लाभ
Kal Ka Rashifal 9 August 2026: कल रविवार को कामिका एकादशी पर 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ, मकर और वृश्चिक राशि वाले रहें बेहद सावधान
Kal Ka Rashifal 9 August 2026: कल रविवार को कामिका एकादशी पर 3 राशियों को मिलेगा बंपर धन लाभ, मकर और वृश्चिक राशि वाले रहें बेहद सावधान
Sawan 2026: सावन के बाद इन 4 राशियों की किस्मत लेगी बड़ा मोड़
सावन के बाद इन 4 राशियों की किस्मत लेगी बड़ा मोड़
क्या आपके मकान नंबर का जोड़ 4, 7 या 8 आता है? जानिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से ऐसे घरों का रहस्य और उपाय
House No. Numerology: क्या आपके मकान नंबर का जोड़ 4, 7 या 8 आता है? जानिए ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा से ऐसे घरों का रहस्य और उपाय

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget