एक्सप्लोरर

Libra Horoscope Today 2 February 2023: तुला राशि वाले रखे वाणी में संयम, वरना हो सकती है परेशानी, जानें अपना राशिफल

Tula Rashifal Today, Libra Daily Horoscope for 2 February 2023: तुला राशिवाले आज बढ़ते खर्च से रहेंगे परेशान. बजट बनाकर चलना होगा. जानते हैं आज का राशिफल.

Tula Rashifal Today, Libra Daily Horoscope for 2 February 2023: तुला राशिवालों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है. आज सेहत में भी सुधार होता नजर आएगा और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. लेकिन परिवार वालों से किसी बात को लेकर अनबन होने के संकेत हैं, इसका ध्यान दें. आइए जानते हैं आज का राशिफल-

तुला राशि वाले लोगों की बात करें तो आज का दिन आपके लिए बेहद ही सुखद रहने वाला है. पहले से चल रही शारीरिक परेशानियां दूर होगी और आज आप अपनी सेहत में सुधार होता हुआ देखेंगे. व्यवसाय कर रहे तुला राशि वाले लोगों की बात करें तो, आज आप अपने व्यवसाय में नए-नए तरीकों को अपनाएंगे, जिससे आप व्यवसाय को आगे बढ़ा सकेंगे.

शैक्षिक कार्यों में भी आपको सफलता मिलेगी. आपके जो कार्य काफी लंबे समय से रुके हुए थे, वह भी पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं. मित्रों के सहयोग से आप अपना कोई कार्य जो काफी लंबे समय से अटका हुआ था, उसे पूरा करेंगे. आय के नए अवसर प्राप्त होंगे. नौकरी कर रहे जातकों को अपनी नौकरी में तरक्की देखने को मिलेगी. लेकिन नौकरी परिवर्तन को लेकर कोई निर्णय नहीं ले पाएंगे.

वरिष्ठ सदस्यों के आशीर्वाद से आज आप कोई नया मकान,भवन, दुकान आदि खरीद सकते हैं. नए वाहन का भी आपको सुख प्राप्त होगा. आज बिना विचार किए आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए, नहीं तो आपको पैसा वापस मिलने में बड़ी परेशानी हो सकती है.

जीवनसाथी का आपको सहयोग मिलेगा. आज आप कुछ समय अपने परिवार वालों के साथ व्यतीत करेंगे लेकिन इस दौरान आपके मुंह से कोई ऐसी बात निकल सकती है, जिससे घर के लोग नाराज हो सकते हैं. आप लोगों को मनाते हुए नजर आएंगे. परिवार में किसी सदस्य के साथ भी आपकी कहासुनी होने के भी संकेत हैं, इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें. यदि आप स्वयं को शांत रखें व धैर्य से काम लें तो सबका मूड बढ़िया कर सकते हैं. रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा.

विद्यार्थी आज खूब मन लगाकर पढ़ाई करेते नजर आएंगे और साथ ही साथ कलात्मक क्षेत्रों में अपनी रुचि को भी जागरूक करेंगे. आज आपको आपका रुका हुआ धन मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी.

ये भी पढ़ें: Magh Purnima 2023: माघ पूर्णिमा पर करें ये 3 काम, लक्ष्मी नारायण होंगे मेहरबान, करियर में मिलेगी तरक्की

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
राहुल की रैली से पहले गुरु गोचर, क्या रामलीला मैदान से हिलेगी मोदी सरकार?
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Lucknow Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: लखनऊ में कब निकलेगा चांद? जानें सही चंद्रोदय समय, पूजा मुहूर्त और पारण विधि
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष
Karwa Chauth Puja Niyam: करवाचौथ की पूजा में करवा टूट जाए या छूट जाए कोई सामग्री, तो तुरंत करें ये काम; नहीं लगेगा दोष

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget