एक्सप्लोरर

Shani Upay: मंगलवार को करें शनि के ये खास उपाय, साढ़ेसाती और शनि दोष से मिलेगी राहत

Shani Dev: मंगलवार के दिन कुछ खास उपाय करने से शनि दोष से राहत मिलती है. इस दिन किए गए उपाय बहुत लाभकारी होते हैं. जानते हैं मंगलवार के दिन शनि दोष से राहत के लिए क्या उपाय कर सकते हैं.

Shani Ke Upay: ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को क्रूर देव माना जाता है. सूर्य पुत्र शनि कर्म फलदाता हैं और वो लोगों को उनके कर्मों के हिसाब से अच्छा या बुरा फल देते हैं. शनि के प्रकोप से मुक्ति पाने के लिए मंगलवार का दिन अति उत्तम माना जाता है.

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की कुंडली में शनि की साढ़े साती या ढैय्या हो तो उसके जीवन में कई प्रकार की परेशानियां आती हैं. इसलिए शास्त्रों में शनि के बुरे प्रभावों से बचने के लिए कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें मंगलवार के दिन करना लाभकारी रहता है. इन उपायों को करने से शनि देव की कृपा बरसती है. 

हनुमान चालीसा का पाठ

शनि दोष या साढ़ेसाती से परेशान हैं तो मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें. मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से शनि देव की कूर दृष्टि से बचाव होता है. शनि के प्रकोप से पीड़ित लोगों को हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए. श्री हनुमान चालीसा का पाठ शनि के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है.

शनि मंत्र का जाप

शनि के कष्टों से मुक्ति के लिए शनि मंत्र का जाप बहुत प्रभावी होता है. मंगलवार के दिन शनि के मंत्र 'ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः!' का जाप करना चाहिए. यह शनि का बीज मंत्र है. शनि देव की क्रूर दृष्टि से बचने के लिए और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए 'ॐ शं शनैश्चरायै नमः!' मंत्र का जाप करें.  इसका जाप करने से शनि महाराज सारे कष्ट दूर करते हैं.

तेल और छायापात्र का दान

मंगलवार के दिन तिल, तेल और छायापात्र का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं. आज के दिन इन चीजों का दान करने से शनि ग्रह शांत होता है और शनि देव की कृपा मिलती है. शास्त्रों के अनुसार इनका दान करने से शनि देव सारे कष्ट दूर कर देते हैं. छायापात्र दान करने के लिए मिट्टी के किसी बर्तन में सरसों का तेल लें और उसमें अपनी परछाई देखकर उसे दान कर दें.

सात मुखी रुद्राक्ष से लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सात मुखी रुद्राक्ष शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. रुद्राक्ष धारण करने से शनि देव का आशीर्वाद मिलता है. मंगलवार के दिन इसे धारण करने से  शनि ग्रह का दोष दूर होता है. इस रुद्राक्ष को मंगलवार या शनिवार के दिन गंगा जल से धोकर धारण करने से शनि के कष्टों से राहत मिलती है.

ये भी पढ़ें

मेष राशि में आए बुध, अब इन राशियों की किस्मत का खुलेगा ताला, होगा लाभ ही लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Tarot Card Rashifal 29 October 2026: तुला को संतान व प्रतियोगिता में बड़ी सफलता, कन्या के बिगड़े काम साथियों के सहयोग से बनेंगे; देखें कार्ड्स का इशारा
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की थाली में क्या रखें? पूजा से पहले मिला लें सामान, जानें मुहूर्त
करवा और छलनी ले आए? करवा चौथ की पूजा से पहले ये सामान भी मिला लें
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Israel Election Results 2026: नेतन्याहू के लिए सत्ता बचाना कठिन! मंगल-केतु और शनि बढ़ा रहे चुनौती
Diwali 2026: 8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व
8 नवंबर को लक्ष्मी पूजा और 9 को अमावस्या स्नान-दान, जानें क्यों अलग-अलग दिन होंगे दोनों पर्व

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget