एक्सप्लोरर

Vrishchik Sankranti 2023: क्या होती है वृश्चिक संक्रांति, छठ पर्व के आरंभ में सूर्य का गोचर क्या संदेश देता है

Vrishchik Sankranti 2023: शुक्रवार 17 नवंबर 2023 को छठ पूजा की शुरुआत सूर्य गोचर के साथ हुई है. आज सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि में हुआ है. नहाय खाय के दिन सूर्य गोचर से व्रतियों को दोगुना लाभ मिलेगा.

Vrishchik Sankranti 2023 Chhath Puja: शुक्रवार 17 नवंबर 2023 से चार दिवसीय महापर्व छठ की शुरुआत हो चुकी है. आज छठ व्रतियों ने नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत की. इस साल छठ पूजा की शुरुआत बहुत खास दिन पर हुई है. दरअसल आज छठ पर्व की शुरुआत वृश्चिक संक्रांति के दिन हुई है.

क्या होती है वृश्चिक संक्रांति

शुक्रवार 17 नवंबर को सूर्य का राशि परिवर्तन हुआ है. सूर्य के राशि परिवर्तन को ही संक्रांति रहते हैं. इसके साथ ही संक्रांति का अर्थ कृषि, प्रकृति और ऋतु परिवर्तन से भी होता है. आज सूर्य का राशि परिवर्तन वृश्चिक राशि में दोपहर 01:07 पर हुआ है. सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं. वृश्चिक राशि में सूर्य के प्रवेश करने से इसे वृश्चिक संक्राति कहा जाता है.

सूर्य देव अब पूरे एक मास वृश्चिक राशि में रहेंगे. ऐसे में छठ व्रतियों को नहाय-खाय के दिन सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी और दोगुना फल मिलेगा. बता दें कि वृश्चिक संक्रांति के साथ ही शास्त्रों में मेष, मकर, मिथुन और कर्क संक्रांति का भी विशेष महत्व होता है.

शुभ संयोग में छठ पूजा की शुरुआत

  • छठ पर्व के पहले दिन जहां सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर हुआ है. वहीं 18 नवंबर को खरना के दिन वृश्चिक संक्रांति के स्नान दान का पुण्य मिलेगा.
  • 19 नवंबर को छठ पर्व से संध्या अर्घ्य पर सूर्य षष्ठी के दिन ग्रह-नक्षत्रों का भी अद्भुत संयोग बन रहा है, जिसमें सूर्य देव को अर्घ्य देने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि होगी.
  • कार्तिक शुक्ल षष्ठी तिथि यानी 19 नवंबर को छठ पर्व के संध्या अर्घ्य के दिन वृद्धि योग और श्रवण नक्षत्र रहेगा. इन योग व नक्षत्र में अर्घ्य देना बहुत उत्तम माना जाता है. छठ व्रतधारी 19 नवंबर को शाम 05:26 पर अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य दे सकती हैं.
  • सोमवार 20 नवंबर को ऊषा अर्घ्य यानी छठ व्रत के अंतिम दिन ध्रुव योग और धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. इसे धन-समृद्धि देने वाला योग माना जाता है. इस योग में छठ व्रतधारी सुबह 06:47 तक सूर्य को अर्घ्य दे सकती हैं.

छठ पर्व के आरंभ में सूर्य गोचर क्या संदेश देता है

सूर्य एकमात्र ऐसे देवता हैं जो साक्षात दर्शन देते हैं और पृथ्वी पर मौजूद समस्त प्राणियों के जीवन का आधार माने जाते हैं. छठ पर्व भगवान भास्कर को समर्पित है. सूर्य देव वैसे तो हर मास राशि परिवर्तन करते हैं. लेकिन वृश्चिक राशि में सूर्य की स्थिति सबसे बेहतर मानी जाती है. 17 नवंबर को सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश कर यहां बुध और मंगल के साथ विराजमान होंगे. ऐसे में कई राशियों को सूर्य गोचर का लाभ मिलेगा.

वहीं छठ पर्व जोकि सूर्य उपासना का पर्व है. इस खास दिन सूर्य देव का राशि परिवर्तन करना छठ व्रतधारियों के लिए बहुत शुभ साबित होगा. यह इस बात का भी संदेश है कि, इस दौरान सूर्य देव की उपासना करने वाले भक्तों और छठ व्रतधारियों को सूर्य देव का आशीर्वाद प्राप्त होगा.  

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2023: छठ महापर्व शुरू, नहाय-खाय पर बन रहे अद्भुत योग, सूर्य उपासना का मिलेगा दोगुना लाभ

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Budhaditya Yog 2026: सूर्य और बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग, जानिए किन राशि वालों को करियर में मिलेगा बंपर प्रमोशन
सूर्य और बुध की युति से बनेगा बुधादित्य राजयोग, जानिए किन राशि वालों को करियर में मिलेगा बंपर प्रमोशन
Rahul Gandhi Rally 2026: राहुल गांधी का रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, मोदी सरकार की असली परीक्षा 12 नवंबर के बाद
राहुल गांधी का रामलीला मैदान में शक्ति प्रदर्शन, मोदी सरकार की असली परीक्षा 12 नवंबर के बाद
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Surya Grahan 2027: 6 फरवरी को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं और सूतक के नियम
Guru Gochar 2026: सिंह राशि में गुरु का प्रवेश, मेष-तुला समेत 5 राशियों के लिए करियर और धन के नए योग
Guru Gochar 2026: सिंह राशि में गुरु का महागोचर, मेष से कुंभ तक इन 5 राशियों के लिए पदोन्नति और वेतन वृद्धि के योग

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
"इन्हें 'दीया' से इतनी मुहब्बत नहीं जितनी 'मिर्जा' से नफरत है", वारिस पठान का BJP पर तंज
CM विजय को 'कुत्ता' कहने वाली DMK नेता को हाईकोर्ट ने दी जमानत, पुलिस को लगाई फटकार
CM विजय को 'कुत्ता' कहने वाली DMK नेता को हाईकोर्ट ने दी जमानत, पुलिस को लगाई फटकार
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
21000 रन और..., रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बनाएंगे 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
21000 रन और..., रोहित शर्मा न्यूजीलैंड ODI सीरीज में बनाएंगे 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड
US का ईरान के केशम द्वीप पर घातक अटैक, मिडटर्म इलेक्शन के बीच बरसाईं मिसाइलें, सीजफायर टूटा
US का ईरान पर घातक हमला, मिडटर्म इलेक्शन के बीच बरसाईं मिसाइलें, सीजफायर टूटा
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
अमित शाह से मुलाकात के बाद NCP में खुलकर सामने आई नाराजगी, पार्थ पवार के इस कदम से नाखुश नेता
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
Embed widget