एक्सप्लोरर

Shukra Gochar 2024: मीन राशि में शुक्र के आने से इन राशियों के जीवन में आएगी बहार, पार्टनर के साथ रिश्ता होगा मजबूत

Venus Transit In Pisces 2024: शुक्र 31 मार्च को मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं. शुक्र का यह राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बहुत शानदार रहने वाला है. जानते हैं इन राशियों के बारे में.

Venus Transit 2024: शुक्र को सभी ग्रहों में सबसे चमकदार ग्रह माना जाता है. शुक्र के शुभ होने से जातकों को जीवन में कई सारी सुख-सुविधाएं मिलती हैं. शुक्र जब मीन राशि में उच्च के होते हैं तो जातकों को सकारात्मक परिणाम मिलते हैं. 

प्रेम और भौतिक सुखों के कारक शुक्र जल्द ही मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं. इस राशि में शुक्र की स्थिति बहुत अच्छी होती है. मीन राशि में शुक्र का ये गोचर 31 मार्च 2024 की शाम 04 बजकर 31 मिनट पर होगा. शुक्र का संबंध प्रेम से है. मीन राशि में शुक्र के आने से कुछ जातकों की लव लाइफ बहुत अच्छी रहने वाली है.

वृषभ राशि (Taurus)

शुक्र का मीन राशि में गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है. शुक्र के गोचर से आपकी आय में बढ़ोतरी होगी. इन राशियों के सामाजिक जीवन में भी सुधार आएगा. इस दौरान आप निर्धारित किये गए लक्ष्यों को पूरा करने में सक्षम होंगे. 

शुक्र के इस गोचर से आप अपनी सभी इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे. वृषभ राशि वालों के सारे रुके या अटके हुए काम पूरे होंगे. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी. नया वाहन खरीदने के योग बनेंगे. आपका प्रेम जीवन बहुत बढ़िया रहेगा. आपके और पार्टनर के बीच प्रेम बढ़ेगा. आपका रिश्ता पहले से अधिक मधुर और मजबूत होगा.

मिथुन राशि (Gemini)

शुक्र का गोचर आपके जीवन में तरक्की और प्रगति लेकर आएगा. इस समय आप हर काम पूरे मन के साथ करेंगे. रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े लोगों का प्रदर्शन इस अवधि में शानदार रहेगा. मीन राशि में शुक्र उच्च के होंगे. इसके प्रभाव से आप बुलंदियों पर पहुंचेंगे. 

इस राशि के व्यापार करने वालों को नए और लाभदायी डील्स मिलेंगे की प्रबल संभावना है. आप जीवन में बेहतर प्रदर्शन करेंगे. आपके परिवार में प्रेम और सौहार्द बना रहेगा. पार्टनर के साथ आपके रिश्ते में गहराई आएगी. आप दोनों एक-दूसरे के बहुत करीब आएंगे. 

कर्क राशि (Cancer)

शुक्र का मीन राशि में गोचर कर्क राशि वालों के लिए शानदार रहेगा. आपको नई-नई जगहों पर जाने का अवसर भी मिलेगा. इस राशि के जातक अपने करीबियों के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. इस राशि के लोग अपने व्यापार को बढ़ाएंगे और नए लोगों के साथ संपर्क स्थापित करेंगे. 

शुक्र के मीन राशि में प्रवेश करने से कर्क राशि के लोगों को भाग्य का साथ मिलेगा. आपको धन कमाने के भी कई अवसर मिलेंगे. जिन जातकों का काम लंबे समय से रुका था, वो इस अवधि में पूरा हो जाएगा. शुक्र का गोचर आपके जीवन में प्यार और बहार लेकर आएगा.

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर बहुत बढ़िया रहेगा. पार्टनर के साथ आपके रिश्ते में प्रेम बढ़ेगा. आप अपने साथी के बेहद करीब आएंगे. इन जातकों को रिश्ते में आपसी तालमेल बेहतर करने के अवसर मिलेंगे. पार्टनर के साथ आपका रिश्ता रोमांटिक बना रहेगा. 

शुक्र गोचर के गोचर के प्रभाव से आप और पार्टनर एकसाथ बहुत खुश नजर आएंगे. व्यापार के लिए भी यह गोचर बहुत अच्छा रहेगा. पार्टनर के साथ बेहतर रिश्ते बनाए रखेंगे. अच्छा समय बिताने के लिए आप अपने पार्टनर के साथ किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें

इन शुभ संयोग में होगी चैत्र नवरात्रि की शुरुआत, जानें सारी प्रमुख तिथियां

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सूर्य ग्रहण में अब बचे हैं कुछ ही दिन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों जरूर अपनाएं ये नियम
सूर्य ग्रहण में अब बचे हैं कुछ ही दिन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों जरूर अपनाएं ये नियम
शनि का खेल कैसे चलता है? मनोज बाजपेयी ने बताई दिलचस्प बात
शनि का खेल कैसे चलता है? मनोज बाजपेयी ने बताई दिलचस्प बात
सूर्य ग्रहण खत्म होते ही क्यों किया जाता है स्नान? जानें कारण
सूर्य ग्रहण खत्म होते ही क्यों किया जाता है स्नान? जानें कारण
सूर्य ग्रहण के बाद बदलेंगे ग्रहों के समीकरण! इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर
सूर्य ग्रहण के बाद बदलेंगे ग्रहों के समीकरण! इन राशियों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget