एक्सप्लोरर

Shukra Gochar 2023: 25 दिसंबर तक अपनी स्वराशि तुला में रहेंगे शुक्र, जानें आप पर क्या होगा इसका प्रभाव

Venus Transit In Libra 2023: ज्योतिष में शुक्र को बहुत महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है. शुक्र का तुला राशि में गोचर विशेष लाभ दिलाने वाला है. जानते हैं सभी राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा.

Venus Transit: ज्योतिष में ग्रह-नक्षत्रों को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. समय-समय पर इन ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होता रहता है जिसका हर राशि के जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को धन,वैभव,ऐश्वर्य,भोग और विलास का कारक माना है. शुक्र देव ने 30 नवंबर को कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश कर लिया है और वो 25 दिसंबर तक तुला राशि में रहेंगे. 

वैदिक ज्योतिष में शुक्र को बेहद ही शुभ ग्रह माना जाता है. ये प्रेम संबंधों, सुख-सुविधाओं और सभी प्रकार के भौतिक सुखों को प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अनीष व्यास ने बताया कि शुक्र देव 5 दिसंबर को स्वाति और 16 दिसंबर को विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके पश्चात 25 दिसंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे. 

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र की स्थिति

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि शुक्र या वीनस को ज्योतिष में स्त्री ग्रह भी माना जाता है. ये वृष और तुला राशि का स्वामी है. शुक्र लाभ के साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि का भी कारक होता है. व्यक्ति की कलात्मकता का भी विकास होता है. किसी की कुंडली में ये ग्रह कमजोर या मजबूत हो, दोनों ही स्थिति में काफी मायने रखता है. ज्योतिष में शुक्र अच्छे कपड़े, विवाह, आमदनी, नारी, ब्राह्मण, पत्नी, यौन जीवन का सुख, फूल, वाहन, चांदी, आनंद, कला, वाद्ययंत्र और राजसी प्रवृत्ति का कारक ग्रह है. शुक्र के राशि परिवर्तन होने से इन मामलों में बदलाव देखने को मिलते हैं.

वैवाहिक जीवन को प्रभावित करता है शुक्र

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि शुक्र के शुभ प्रभाव से सुख-समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है. शुक्र को सभी ग्रहों में सबसे चमकदार ग्रह माना जाता है. यह मुख्य रुप से प्रेम और भौतिक सुखों को मजबूती देता है. वैवाहिक जीवन में भी शुक्र की स्थिति का बहुत असर पड़ता है. कुंडली में शुक्र अच्छी स्थिति में है तो दांपत्य जीवन सुखद रहता है. वहीं शुक्र की दुर्बल स्थिति व्यक्ति के वैवाहिक जीवन को खराब कर सकती है. 

सभी राशियों पर प्रभाव

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि शुक्र के पास अमृत संजीवनी है और शुक्र पृथ्वी के साथ है. जो लोग मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें शुभ फल प्राप्त होगा. जॉब और बिजनेस से संबंधित परेशानियां दूर होंगी. जॉब बदलने का विचार मन में है तो यह समय आपके लिए उत्तम रहेगा. ज्यादातर लोगों के व्यवहार में सौम्यता आएगी. प्रशासनिक और राजनैतिक मामलों में बड़े बदलाव हो सकते हैं. इन क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. कई लोगों की सेहत में भी उतार-चढ़ाव आ सकता है. 

ये भी पढ़ें

साल 2024 में मालव्‍य योग कराएगा इन राशियों को लाभ, कई महत्‍वपूर्ण कार्य होंगे पूरे

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

16 दिनों में 2 ग्रहण: सत्ता से सीमा तक बढ़ सकती है हलचल, भारत की वर्षकुंडली दे रही बड़े संकट के संकेत
सूर्य ग्रहण के 16 दिन बाद चंद्र ग्रहण, भारत की कुंडली में बन रहा खतरनाक संयोग!
Shukra Gochar 2026: 1 अगस्त से 4 राशियों पर आने वाला है बड़ा संकट, शुक्र का नीच राशि में गोचर नहीं शुभ
1 अगस्त से 4 राशियों पर आने वाला है बड़ा संकट, शुक्र का नीच राशि में गोचर नहीं शुभ
सूर्य ग्रहण में अब बचे हैं कुछ ही दिन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों जरूर अपनाएं ये नियम
सूर्य ग्रहण में अब बचे हैं कुछ ही दिन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों जरूर अपनाएं ये नियम
शनि का खेल कैसे चलता है? मनोज बाजपेयी ने बताई दिलचस्प बात
शनि का खेल कैसे चलता है? मनोज बाजपेयी ने बताई दिलचस्प बात

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget