एक्सप्लोरर

Shani Vakri 2024: 15 नवंबर तक शनि चलेंगे उल्टी चाल, इन राशियों का हाल कर देगें बेहाल!

Shani Vakri 2024: शनि देव (Shani Dev) 29 जून 2024 को कुंभ राशि (Kumbh Rashi) में वक्री हो चुके हैं और 15 नवंबर 2024 तक इसी अवस्था में रहेंगे. इस दौरान शनि कई राशियों के लिए कष्टकारी साबित होंगे.

 Shani Vakri 2024: ज्योतिष (Astrology) में कर्मप्रधान और न्यायधीश कहे जाने वाले शनि महाराज (Shani Maharaj) का महत्वपूर्ण स्थान होता है. इन्हें सबसे क्रूर ग्रह भी माना जाता है. क्योंकि भूल-चूक के लिए शनि देव दंड देने में जरा भी दया नहीं दिखाते हैं. शनि सौरमंडल में सबसे धीमी गति से चलने वाला ग्रह हैं.

शनि देव जब-जब अपनी चाल बदलते हैं, तब इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है. फिलहाल शनि देव कुंभ राशि (Aquarius) में उल्टी चाल चल रहे हैं. बता दें कि शनि देव 29 जून 2024 की मध्यरात्रि रात 12 बजकर 40 मिनट पर कुंभ राशि में वक्री हुए हैं. अब शनि देव पूरे 139 दिनों तक इसी राशि में वक्री या उल्टी चाल चलेंगे. इसके बाद 15 नवंबर 2024 को कुंभ राशि में मार्गी (Shani Margi 2024) हो जाएंगे.

कहा जाता है कि वक्री अवस्था में शनि सामान्य से अधिक शक्तिशाली और प्रभावशाली हो जाते हैं. वक्री अवस्था में जहां कई राशियों को शनि से सकारात्मक परिणाम मिलते हैं तो वहीं कुछ राशियों के शनि बेहद कष्टकारी भी साबित होते हैं. आइये जानते हैं वक्री अवस्था में शनि पूरे 139 दिनों के लिए किन राशियों को करेंगे परेशान.

वक्री शनि इन राशियों का हाल करेंगे बेहाल! (Saturn retrograde will negative effect on these zodiac signs)

मकर राशि (Capricorn): शनि की उल्टी चाल का नकारात्मक प्रभाव मकर राशि (Makar Rashi) वालों के जीवन को भी प्रभावित करेगा. आपको इस दौरान कई जिम्मेदारियां मिलेंगी, जोकि हो सकता है आपके लिए जोखिमभरा साबित हो. शनि की व्रकी अवस्था के दौरान इस राशि वालों को बड़े लेन-देन से सावधानी रखनी चाहिए और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए. इस दौरान आपको किसी भी कार्य जैसे पढ़ाई, इंटरव्यू आदि के लिए सामान्य से अधिक मेहनत की जरूरत पड़ेगी.

कुंभ राशि (Aquarius): शनि आपकी राशि में ही वक्री हुए हैं, ऐसे में सबसे अधिक कष्ट इसी राशि वालों को झेलना पड़ सकता है. ऐसे में आपको इस समय किसी नए या जरूरी काम की शुरुआत करने से बचना चाहिए. वाद-विवाद जैसी स्थिति से दूर रहना चाहिए. घर-परिवार से लेकर कार्यक्षेत्र में आपको वाणी पर संयम रखने की जरूरत रहेगी.

मीन राशि (Pisces:): इस राशि वाले जातकों को शनि वक्री के दौरान यानी 15 नवंबर तक हर काम सावधानी से करना होगा, वरना छोटी सी गलती भी बड़ा नुकसान करा सकती है. क्योंकि शनि के उल्टी चाल चलने से कुंभ राशि वालों को भाग्य का अधिक साथ नहीं मिलेगा. ऐसे में आप मानसिक रूप से परेशान रहेंगे, आय से अधिक व्यय की स्थिति रहेगी और सेहत से जुड़ी समस्या भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Shani Vakri 2024: शनि वक्री कब हो रहे हैं, ये किस राशि में चलेगें उल्टी चाल और किसकी बढ़ाएंगे परेशानी

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flipkart Sale के दौरान बुध-मंगल बढ़ा सकते हैं जल्दबाजी, ये राशियां संभलकर करें खरीदारी
Flipkart Sale के दौरान बुध-मंगल बढ़ा सकते हैं जल्दबाजी, ये राशियां संभलकर करें खरीदारी
Flipkart Freedom Sale 2026, आपकी राशि के लिए क्या है 'Value for Money' deal? जानिए
Flipkart Freedom Sale 2026: बुध-मंगल का द्वि-द्वादश संबंध, राशि अनुसार क्या खरीदें और किन चीजों से बचें?
Shani Vakri 2026: शनि वक्री में नौकरी और रिश्तों की होगी असली परीक्षा
शनि वक्री में नौकरी और रिश्तों की होगी असली परीक्षा
अटका पैसा लौटेगा और बढ़ेगा बैंक बैलेंस! पुष्य नक्षत्र में गुरु की एंट्री से चांदी सा चमकेगा भाग्य!
Guru Pushya Gochar: बैंकिंग से लेकर IT तक, इन 5 सेक्टरों में दिख सकती है बड़ी हलचल!

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget