एक्सप्लोरर

Sawan Purnima 2025: कब है सावन पूर्णिमा? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और क्या करें क्या नहीं!

Purnima 2025: हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का काफी महत्व होता है. ऐसे में 8 अगस्त 2025 को श्रावण मास की पूर्णिमा है. इस दिन क्या करना शुभ होता है और क्या करना अशुभ होता है? जानिए इसके बारे में.

Sawan Purnima 2025: प्रत्येक महीने की शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि पूर्णिमा की तिथि होती है. चंद्रमा की कलाओं के उतरने चढ़ने से ही महीने के दो पक्ष निर्धारित होते हैं. अमावस्या के दौरान चंद्रमा पूरी तरह गायब हो जाता है तो वही पूर्णिमा के दिन चांद एकदम दुधिया चांदनी का हो जाता है. 

जिन दिनों में चंद्रमा का आकार घटता है तो वह कृष्ण पक्ष कहलाता है. वही जिन दिनों में चंद्रमा का आकार बढ़ता है वो शुक्ल पक्ष कहलाता है. पूर्णिमा को पूर्णमासी या पूनम की रात के नामों से भी जाना जाता है.

धार्मिक रूप से ये समय अत्यंत शुभ और लाभदायक होता है. ऐसे में सावन मास की पूर्णिमा कई मायनों में खास है. आइए जानते हैं इस महीने के बारे में. 

सावन पूर्णिमा 2025 कब है?
इस साल सावन पूर्णिमा का व्रत शनिवार 9 अगस्त 2025 को है. पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 8 अगस्त, दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर 9 अगस्त, दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा. 

सावन पूर्णिमा में क्या करना चाहिए?

शिव भगवान की पूजा करें- सावन पूर्णिमा में शिव भगवान की पूजा आराधना करनी चाहिए. इसके साथ ही बेलपत्र, दूध, दही, शहद और गंगाजल से रुद्राभिषेक करना चाहिए. ऐसा करने से शिव भगवान की कृपा प्राप्त होती है. 

रक्षा सूत्र बांधे- सावन मास की पूर्णिमा में ही रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है. इस दिन बहनें भाइयों को राखी बांधती है और उनकी लंबी उम्र की कामना करती है. 

जरूरतमंदों को दान करें- श्रावण मास की पूर्णिमा में ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को अन्न, कपड़े और धन का दान करना चाहिए. ऐसा करना शुभ होता है. 

यज्ञोपवीत संस्कार करें- श्रावण मास की पूर्णिमा में वैदिक परंपरा से यज्ञोपवीत संस्कार करना चाहिए. धार्मिक कर्मकांड करने के लिए ये दिन शुभ होता है. 

व्रत रखें- श्रावण मास की पूर्णिमा में व्रत रखने का अपना विशेष महत्व होता है. इस दिन व्रत रखने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है. 

सावन पूर्णिमा पर क्या न करें-

मांस-मदिरा का सेवन न करें- श्रावण मास की पूर्णिमा में तामसिक भोजन को ग्रहण नहीं करना चाहिए. इस महीने मांस-मदिरा का सेवन करना वर्जित होता है. 
 
झगड़ा या कटु वचन न बोलें- इस दिन किसी के प्रति भी गलत वाणी का प्रयोग नहीं करना चाहिए. इसके साथ ही झूठ बोलने से भी बचना चाहिए.

बाल कटवाना या नाखून काटना वर्जित- श्रावण मास की पूर्णिमा में बाल कटवाना या नाखून काटना अशुभ होता है. इस दिन इन कामों को करने से आयु कम होती है. 

काले और गंदे वस्त्र नहीं पहने- श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन काले और गंदे रंग के वस्त्रों को धारण करने से बचें. 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 

अंकुर अग्निहोत्री (Ankur Agnihotri)

Astrology & Religion Content Writer

अंकुर अग्निहोत्री ABP Live के Astro & Religion सेक्शन से जुड़े डिजिटल पत्रकार हैं, जो दैनिक राशिफल, व्रत-त्योहार, ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय विषयों पर सरल, तथ्य-आधारित और उपयोगी लेखन करते हैं. उनका कंटेंट विशेष रूप से उन पाठकों के लिए तैयार होता है जो ज्योतिष और धर्म को आसान भाषा में समझना चाहते हैं.

अंकुर पिछले 2+ वर्षों से ABP Live (abplive.com) में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं और ज्योतिष, अंक शास्त्र, वास्तु शास्त्र, शकुन अपशकुन शास्त्र, हस्तरेखा, स्वप्न शास्त्र, चाइनीच ज्योतिष आदि पर आर्टिकल्स प्रकाशित करते हैं.

उनका काम हाई-फ्रीक्वेंसी कंटेंट प्रोडक्शन, ट्रेंड-आधारित स्टोरी चयन और यूजर-इंटेंट आधारित लेखन पर केंद्रित है, जिससे उनके लेख लगातार अच्छा डिजिटल एंगेजमेंट प्राप्त करते हैं. इसके अतिरिक्त अंकुर अग्निहोत्री निम्नलिखित विषयों पर भी लेखन करते हैं:

  • दैनिक और साप्ताहिक राशिफल
  • ग्रह-गोचर और ज्योतिषीय प्रभाव
  • व्रत-त्योहार और धार्मिक तिथियां

वे अपने लेखों में जानकारी प्रस्तुत करते समय, पंचांग आधारित तिथि, नक्षत्र और योग का संदर्भ लेते हैं. सामान्य ज्योतिषीय सिद्धांतों (ग्रह-स्थिति, गोचर प्रभाव) का उपयोग करते हैं और पारंपरिक धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित स्रोतों के आधार पर जानकारी देते हैं. अंकुर ABP Live जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म के साथ जुड़े हैं और Astro सेक्शन में नियमित रूप से कंटेंट प्रकाशित करते हैं.

उनके लेख धार्मिक मान्यताओं, पारंपरिक ज्योतिषीय सिद्धांतों और सामान्य स्रोतों पर आधारित होते हैं. वे किसी भी प्रकार के निश्चित या गारंटीड परिणाम का दावा नहीं करते और पाठकों को जानकारी को मार्गदर्शन के रूप में लेने की सलाह देते हैं. इन्होने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.

अंकुर का फोकस ज्योतिष और धर्म को सरल, व्यावहारिक और समझने योग्य रूप में प्रस्तुत करना है, ताकि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी हर वर्ग के पाठकों तक पहुंच सके.

Personal Interests की बात करें तो अंकुर को अंक शास्त्र, वैदिक ज्योतिष, वास्तु और स्वप्न शास्त्र में रुचि. साथ ही साहित्य और फिल्में देखने का शौक है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Surya Grahan 2026: मंगल ने बदला नक्षत्र, आर्द्रा में प्रवेश से 3 राशियों को लाभ
मंगल ने बदला नक्षत्र, आर्द्रा में प्रवेश से 3 राशियों को लाभ
Flipkart Freedom Sale 2026, आपकी राशि के लिए क्या है 'Value for Money' deal? जानिए
Flipkart Freedom Sale 2026: बुध-मंगल का द्वि-द्वादश संबंध, राशि अनुसार क्या खरीदें और किन चीजों से बचें?
Flipkart Sale के दौरान बुध-मंगल बढ़ा सकते हैं जल्दबाजी, ये राशियां संभलकर करें खरीदारी
Flipkart Sale के दौरान बुध-मंगल बढ़ा सकते हैं जल्दबाजी, ये राशियां संभलकर करें खरीदारी
Shani Vakri 2026: शनि वक्री में नौकरी और रिश्तों की होगी असली परीक्षा
शनि वक्री में नौकरी और रिश्तों की होगी असली परीक्षा

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget