एक्सप्लोरर

Budh Gochar 2023: ग्रहों के राजकुमार बुध, सिंह राशि में आज करेंगे गोचर सभी 12 राशियों के जानें उपाय

Mercury Transit 2023: 25 जुलाई 2023 को बुध ग्रह सिंह राशि में गोचर करेंगे, जिसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. इस गोचर पर सभी 12 राशियों के जानें उपाय. मेष से मीन राशि वाले करें उपाय.

Mercury Transit 2023: बुध ग्रह शिक्षा, वाणिज्य,  भाषण, लेखन, कम्युनिकेशन स्किल, बुद्धि, ज्ञान और छोटे भाई बहनों आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं. इस ग्रह के कुंडली पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभाव से व्यक्ति बुद्धिमान और अपनी भाषा शैली का सटीकता से प्रयोग करने वाला बनता है. बुध कन्या राशि में उच्च और मीन राशि में नीच ग्रह के होते है. बुध की मित्रता सूर्य, शुक्र और राहु के साथ हैं तो वहीं चंद्रमा को ये अपना शत्रु मानते है. 

इस बार बुध 25 जुलाई 2023 से 01 अक्टूबर 2023 तक सिंह राशि में रहने से कुछ राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति के साथ साथ बिजनेस पर बहुत ही अच्छा इफेक्ट दिखने को मिलेगा. हर क्षेत्र में सफलता भी पा सकते हैं. बुध के सिंह राशि में प्रवेश करने से आप आपनी राशि उपाय कर सकते हैं.

मेष राशि (Aries)
बुधवार के दिन गणेश मंदिर में जाकर भगवान गणेश को 21 गुड़ की ढेली के साथ दूर्वा अर्पित करे. कोढ़ी या अंगहीन को खाना खिलाएं.

वृषभ राशि (Taurus)
बुधवार को 11 नारियल की माला बनाकर भगवान गणेश जी को अर्पित करे व अपनी जेब या बटुए में हरे रंग का रुमाल रखें. श्री गजेंद्र मोक्ष का पाठ व जरुरतमंदों को भोजन दान करने से बुध से सम्बधित समस्याए दूर होगी. 

मिथुन राशि (Gemini)
घर में बुध यंत्र स्थापित करें व केसर मिले दूध से अभिषेक करें जिससे बुध मजबुत होगा. पक्षियों को दाना, गाय और कुत्ते को कुछ न कुछ खिलाया करें. 

कर्क राशि (Cancer)
हर बुधवार श्री गणेश जी को पान अर्पित करें व जरूरतमंदों को हरे मूंग का दान जरूर करें. अपने पिता जी को हरे रंग की कोई वस्तु उपहार में दें जिससे बुध से सम्बधित समस्या दूर होगी. 

सिंह राशि (Leo)
बुध ग्रह को मजबुत करने के लिए यज्ञ और हवन करें और गणेश जी को केसरिया सिंदूर चढ़ाएं. बुधवार के दिन पक्षियों का जोड़ा आजाद करें.  

कन्या राशि (Virgo)
बुधवार के दिन सुबह गणेश जी को दुर्वा की 11 या 21 गांठ चढ़ाएं व “ऊँ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” मंत्र का जाप करने से बुध से सम्बधित समस्याए दुर होगी. पीपल को जल दें और उसके नीचे दिया जलाएं.

तुला राशि (Libra)
बुधवार के दिन नारियल, एक चुनरी, कपूर और लाल पुष्प की माला देवी दुर्गा को अर्पित कर पूजा करें. साथ ही माता की कपूर से आरती करें. छोटी कन्याओं को भोजन करवाएं.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
बुधवार दिन गाय को हरा चारा खिलाएं और किन्नर को दान करें साथ ही आपको पन्ना रत्न सोने की अंगूठी में जड़वा कर दाहिने हाथ की कनिष्ठिका उंगली में धारण करना चाहिए.

धनु राशि (Sagittarius)
बुधवार की रात को एक नारियल सिर के पास रखकर सो जाएं. और अगले दिन वह नारियल गणेश जी के मंदिर में कुछ दक्षिणा के साथ चढ़ा दें. साथ ही विघ्नहर्ता गणेश स्रोत का पाठ भी करें. हरा रुमाल, चुन्नी, या सूट किसी किन्नर को दें.

मकर राशि (Capricorn)
बुधवार के दिन रामायण के किसकिन्धा कांण्ड का पाठ करें व पक्षियों को भीगे हुए हरे चने खिलाएं. हनुमान चालीसा पढ़ें. हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाएं.

कुंभ राशि (Aquarius)
बुधवार के दिन बुध के ऊँ बुं बुधाय नमः मत्र का 1 माला जाप करे व हरे रंग की चूड़ियां या कंगन अपनी बहन, बुआ जी या बेटी को भेंट में देंने से बुध मजबुत होगा. बुध के हानिकारक प्रभावों को दूर करने के लिए गाय की सेवा करें.

मीन राशि (Pisces)  
बुधवार के दिन श्री गणेश के मंदिर में दूर्वा व लाल पुष्प श्री गणेश को अर्पित कर वहीं बैठकर ऊँ गं गणपतये नमः मंत्र की 13 जाप करने के पश्चात् थोड़ी सी दूर्वा व लाल पुष्प घर ले आएं एवं पुजन कक्ष में रखेने से बुध मजबुत होगा. अपनी बुआ या मौसी को उनकी पसंद की चीजें भेंट करें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुध का शक्तिशाली नक्षत्र प्रवेश! 3 राशियों के लिए नौकरी, बिजनेस और लव लाइफ में आएगा टर्निंग पॉइंट!
बुध का शक्तिशाली नक्षत्र प्रवेश! 3 राशियों के लिए नौकरी, बिजनेस और लव लाइफ में आएगा टर्निंग पॉइंट!
फरवरी 2026 में 6 ग्रह एक साथ नजर आएंगे! जानें खगोलीय परेड की सटीक तारीख?
फरवरी 2026 में 6 ग्रह एक साथ नजर आएंगे! जानें खगोलीय परेड की सटीक तारीख?
Shani Asta 2026: होली के बाद शनि अस्त, 30 साल बाद 3 राशियों और इन सेक्टर्स की बदलेगी किस्मत
होली के बाद शनि अस्त, 30 साल बाद 3 राशियों और इन सेक्टर्स की बदलेगी किस्मत
Budh Gochar 2026: कुंभ राशि में रहकर 10 अप्रैल तक उथल-पुथल मचाएंगे बुध, राशि से लेकर देश-दुनिया पर असर
कुंभ राशि में रहकर 10 अप्रैल तक उथल-पुथल मचाएंगे बुध, राशि से लेकर देश-दुनिया पर असर

वीडियोज

Janhit: India-France...2 महाशक्ति...फाइटर दोस्ती | Defence Deal | Europe | Emmanuel Macron |ABP NEWS
Mahadangal: Akhilesh ने जाति गिनाई, UP में सियासी हलचल बढ़ाई! | CM Yogi | UP Election 2027
Crime News: Ranchi में मर्सिडीज कार का शैतानी रूप, युवक को टक्कर मारकर बोनट पर घसीटा | Road Accident
Rajasthan News: आवारा कुत्तों का आतंक, महिला पर किया अटैक | Stray Dog Menance
Bharat Ki Baat: साहिल की बाइक और सफेद टैक्सी, थाने में खड़ी गाड़ियां बनीं सबूत | Sahil Dhanesra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में दिखा रमजान का चांद, 18 फरवरी से पाक महीने की शुरुआत, जानें भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा
सऊदी अरब में दिखा चांद, 18 फरवरी से रमजान के पाक महीने की शुरुआत, जानें भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा
UP Board Exam 2026: कल से 10वीं-12वीं की परीक्षा, फर्जी पेपर वायरल, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
UP Board Exam 2026: कल से 10वीं-12वीं की परीक्षा, फर्जी पेपर वायरल, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
साख बचाने उतरीं स्कॉटलैंड-नेपाल में जबरदस्त टक्कर, डेथ ओवरों में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, NEP को 171 का लक्ष्य
साख बचाने उतरीं स्कॉटलैंड-नेपाल में जबरदस्त टक्कर, डेथ ओवरों में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, NEP को 171 का लक्ष्य
Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान
Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान
कौन हैं बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान? जिन्हें टेक्नौक्रेट कोटा से कैबिनेट में मिली एंट्री; युनूस सरकार में निभा चुके ये जिम्मेदारी
कौन हैं बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान? जिन्हें टेक्नौक्रेट कोटा से कैबिनेट में मिली एंट्री
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये...’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये...’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी
ये 10 आदतें बताती है कि आप खुद को कम आंक रहे हैं, एक्सपर्ट्स ने बताएं Low Self-Respect के संकेत
ये 10 आदतें बताती है कि आप खुद को कम आंक रहे हैं, एक्सपर्ट्स ने बताएं Low Self-Respect के संकेत
11 महीने बाद फिर मां बनी सीमा हैदर! निजी अस्पताल में दिया छठे बच्चे को जन्म, यूजर्स ने ले लिए मजे
11 महीने बाद फिर मां बनी सीमा हैदर! निजी अस्पताल में दिया छठे बच्चे को जन्म, यूजर्स ने ले लिए मजे
Embed widget