एक्सप्लोरर

March 2024 Gochar: मार्च 2024 में 4 बड़े ग्रहों का गोचर, मकर-मिथुन सहित 4 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

March Grah gochar 2024: मार्च ग्रह गोचर के लिहाज से खास माना जा रहा है. मार्च में 4 बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे. एस्ट्रोलॉजर डॉ अनीष व्यास से जानें मार्च में ग्रहों का गोचर क्या शुभ-अशुभ दिखाएगा.

March Grah gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्च माह ग्रह और नक्षत्रों के हिसाब से काफी खास होने वाला है, क्योंकि इस माह सूर्य, बुध मंगल और शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं. मार्च माह में 4 ग्रहों का राशि परिवर्तन हो रहा है.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि मार्च के महीने में भी कई बड़े ग्रह अपनी चाल बदलेंगे. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से 12 राशियों के जीवन में शुभ या फिर अशुभ प्रभाव पड़ता है. डा. अनीष व्यास से जानें मार्च 2024 में किन ग्रहों का गोचर होगा और इसका सकारात्मक-नकारात्मक असर.

मार्च 2024 में ग्रहों की परेड (Surya, Shani, Budh, Mangal Transit in March 2024)

  1. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मार्च महीने में बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल राशि बदलेंगे और बुध और शनि ग्रह अस्त से उदित अवस्था में आएंगे ज्योतिष गणना के मुताबिक ग्रहों के राजकुमार बुध सबसे पहले 7 मार्च को गुरु की राशि मीन में प्रवेश करेंगे जहां पर पहले से ही राहु ग्रह मौजूद हैं.
  2. इस तरह से बुध और राहु ग्रह की मीन राशि में युति बनेगी. 07 मार्च को सुख और वैभव प्रदान करने वाले शुक्र कुंभ राशि में गोचर होंगे. शुक्र के गोचर से कुंभ राशि में शनि-शुक्र ग्रह की युति बनेगी.
  3. 14 मार्च को सूर्य कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश करेंगे. जहां पर बुध और सूर्य की मीन राशि में युति बनेगी और बुधादित्य योग का निर्माण होगा.
  4. 15 मार्च को मंगल कुंभ राशि में गोचर करेंगे, जहां शुक्र और शनि पहले से ही मौजूद हैं.
  5. वहीं 10 मार्च को बुध मीन राशि में उदय होंगे. अंत में शनि जो 11 फरवरी को कुंभ राशि में अस्त हो गए थे, वे 18 मार्च को फिर से उदय हो जाएंगे.

मार्च में 4 ग्रहों की बदलेगी चाल

  • 07 मार्च 2024 को बुध का मीन राशि में गोचर
  • 07 मार्च 2024 को शुक्र का कुंभ राशि में गोचर
  • 14 मार्च 2024 को सूर्य का मीन राशि में गोचर
  • 15 मार्च 2024 को मंगल का कुंभ राशि में गोचर
  • 10 मार्च 2024 को बुध का मीन राशि में उदय
  • 18 मार्च 2024 को शनि का कुंभ राशि में उदय

बुध गोचर मार्च 2024 (Budh Gochar 2024)

कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि ग्रहों के राजकुमार, 7 मार्च को सुबह 09:35 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएं. इसके बाद 26 मार्च को 3:05 मिनट पर मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे वहीं 10 मार्च को बुध मीन राशि में उदय होंगे.

शुक्र गोचर मार्च 2024 (Shukra Gochar 2024)

भविष्यवक्ता डा. अनीष व्यास ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह 07 मार्च को सुबह 10:45 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इसके बाद शुक्र ग्रह 31 मार्च को सुबह 09:29 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

सूर्य गोचर मार्च 2024 (Surya Gochar 2024)

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि ग्रहों के राजा सूर्यदेव 14 मार्च को दोपहर 12:34 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे.

मंगल गोचर मार्च 2024 (Mangal Gochar 2024)

भविष्यवक्ता डा. अनीष व्यास ने बताया कि ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह 15 मार्च को कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं.

शनि उदय मार्च 2024 (Shani Uday 2024)

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि अंत में शनि जो 11 फरवरी को कुंभ राशि में अस्त हो गए थे, वे 18 मार्च को फिर से उदय हो जाएंगे.

प्राकृतिक आपदा और दुर्घटनाओं की आशंका

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि साल 2024 में कई बड़े धनकुबेर, उद्योगपति और व्यापारियों की स्थिति बिगड़ेगी और बड़े मामले सामने आएंगे. बड़े बदलाव और विवाद होने की आशंका है. अंतरराष्ट्रीय व्यापार में वृद्धि के साथ शेयर बाजार फिर से बढ़ने की भी संभावना रहेगी. इससे अर्थव्यवस्था मजबूत होने के योग बनेंगे.

राजनीतिक उथल-पुथल एवं प्राकृतिक आपदाओं की आशंका बढ़ेगी. धरना जुलूस प्रदर्शन आंदोलन गिरफ्तारियां होगी. दुर्घटना होने की संभावना.  देश और दुनिया में राजनीतिक बदलाव होंगे. सत्ता संगठन में परिवर्तन होगा. आरोप-प्रत्यारोप का दौर चलेगा. अचानक मौसमी बदलाव भी हो सकते हैं. बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है. सेना की ताकत बढ़ेगी. देश की कानून व्यवस्था भी मजबूत होगी. मनोरंजन फिल्म खेलकूद एवं गायन क्षेत्र से बुरी खबर मिलेगी. बड़े नेताओं का दुखद समाचार मिलने की संभावना.

इन राशियों को होगा फायदा (March Grah Gochar 2024 Lucky Zodiac sign)

कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलने वाली है. आर्थिक मामलों में भी फायदा मिलेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा. कार्य स्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी. ऐसे में पदोन्नति भी मिल सकती हैं. व्यापारी वर्ग के लोगों को भी मुनाफा मिलेगा. कार्यों में अच्छी सफलताएं प्राप्त होंगी.

शुभ प्रभाव -  मिथुन, वृश्चिक, मकर और मीन

अशुभ प्रभाव - वृष, सिंह, तुला और कुंभ

मिलाजुला प्रभाव - मेष कर्क, कन्या और धनु

अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें पूजा-पाठ और दान

भविष्यवक्ता और कुण्डली विश्ल़ेषक डा. अनीष व्यास ने बताया कि ग्रहों के अशुभ असर से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए. हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें. भगवान शिव और माता दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। महामृत्युंजय मंत्र और दुर्गा सप्तशती का पाठ करना चाहिए.

Rang Panchami 2024 Date: रंग पंचमी मार्च 2024 में कब ? क्यों मनाते हैं ये पर्व, जानें डेट, महत्व

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक 'डॉक्टर अनीष व्यास' देश के जाने-माने प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य हैं. पाल बालाजी के भक्त के रूप में इन्हें जाना जाता है. वैदिक ज्योतिष पर इनका कार्य सराहनीय है. इनकी भविष्यवाणियां काफी सटीक होती हैं. इनके लेख विभिन्न मंचों पर प्रकाशित होते रहते हैं, इन्हें भविष्यफल और दैनिक राशिफल बताने में महारत प्राप्त है. इन्हें हस्तरेखा और वास्तु विशेषज्ञ के रूप में भी जाना जाता है. देश के अलावा विदेशों में भी उनके काफी संख्या में फॉलोअर्स है. सोशल मीडिया पर भी यह एक्टिव रहते हैं.  इनकी अब तक 497 से अधिक भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं.डॉक्टर अनीष व्यास को बचपन से ही कर्मकांड और ज्योतिष की शिक्षा-दीक्षा विरासत में प्राप्त हुई. एम.ए. पत्रकारिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर पीएचडी की उपाधि हासिल कर चुके हैं. डॉ. अनीष व्यास के ज्योतिष विषय पर आधारित लेख देश के प्रमुख समाचार पत्रों में नियमित रूप से प्रकाशित होते हैं. इसके साथ ही विभिन्न न्यूज चैनल में लाईव शो में प्रतिभाग करते रहते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Uday 2026: आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय
आज सूर्य ग्रहण के दिन गुरु हुए उदित, 4 राशियों का होगा भाग्योदय
Surya Grahan 2026: सावन अमावस्या पर साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, 64 साल बाद बन रहा दुर्लभ योग, जानें भारत में सूतक काल के नियम
12 अगस्त को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण: भारत में अंधेरा छाएगा या नहीं? जानें 64 साल बाद बने इस अनोखे संयोग का सच
Surya Grahan 2026: 12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण और अमावस्या का दुर्लभ संयोग, भारत में दिखेगा नहीं फिर भी इन 4 राशियों को क्यों रहना होगा सावधान?
12 अगस्त की रात सूर्य ग्रहण, अमावस्या बढ़ाएगी असर! इन 4 राशियों की नौकरी, पैसा और रिश्ते पर संकट
Surya Grahan 2026: मंगल ने बदला नक्षत्र, आर्द्रा में प्रवेश से 3 राशियों को लाभ
मंगल ने बदला नक्षत्र, आर्द्रा में प्रवेश से 3 राशियों को लाभ

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget